MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Mar 19, 2026, 21:05 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, मुकेश मल्होत्रा बने रहेंगे विधायक; एमपी पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

विजयपुर विधायक बने रहेंगे मुकेश मल्होत्रा, SC ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाया स्टे

सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को बरकरार रखते हुए एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के उस फैसले पर स्टे लगा दिया है, जिसमें रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट में मुकेश मल्होत्रा का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने रखा। उनकी दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मल्होत्रा को राहत दी। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की डबल बेंच ने मुकेश मल्होत्रा को विधायक के तौर पर बने रहने की इजाजत तो दे दी। हालांकि साथ ही ये भी कहा कि जब तक आखिरी फैसला नहीं आता, तब तक कुछ पाबंदियां लागू रहेंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, त्योहारों पर हाई अलर्ट

मध्यप्रदेश में आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने एक बड़ा फरमान जारी किया है। अब प्रदेश का कोई भी पुलिसकर्मी बिना ठोस वजह के छुट्टी पर नहीं जा पाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब मिलेगी नियमित कर्मियों के बराबर सैलरी

मध्य प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। काफी समय से ये कर्मचारी सड़कों पर उतरकर बराबरी के हक की मांग कर रहे थे। अब मोहन यादव सरकार ने उनकी मांग पर मुहर लगा दी है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।

कंप्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालकों के लिए अब अच्छे दिन आने वाले हैं। चौकीदार और स्वीपर जैसे पदों को भी इस नई नीति में जोड़ा गया है। राज्य सरकार ने अब संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन देने का आदेश जारी किया है। इस फैसले से राज्य के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विधायक पन्नालाल शाक्य के बिगड़े बोल, जिला प्रशासन को बताया नाकारा

गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने जिला प्रशासन को 'नाकारा' करार दिया। नवसंवत्सर के मौके पर मानस भवन में आयोजित विक्रमोत्सव कार्यक्रम में विधायक ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की मौजूदगी में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अफसर केवल कागजों में काम करते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गोमांस तस्करी मामला: असलम कुरैशी फिर गिरफ्तार, अब रासुका लगाने की तैयारी

भोपाल में गोमांस तस्करी मामले में गिरफ्तार असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को जमानत मिलने के बाद रिहाई के तुरंत बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन बढ़ गया है। हिंदू संगठनों ने प्रशासन की खामियों को लेकर सवाल उठाए और सख्त कार्रवाई की मांग की। असलम के खिलाफ रासुका लगाने की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व ARTO सुनील तिवारी की पत्नी डॉ. बृजबाला के खिलाफ स्कॉलरशिप घोटाले में चालान

मध्य प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। काफी समय से ये कर्मचारी सड़कों पर उतरकर बराबरी के हक की मांग कर रहे थे। अब मोहन यादव सरकार ने उनकी मांग पर मुहर लगा दी है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। कंप्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालकों के लिए अब अच्छे दिन आने वाले हैं। चौकीदार और स्वीपर जैसे पदों को भी इस नई नीति में जोड़ा गया है। राज्य सरकार ने अब संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन देने का आदेश जारी किया है। इस फैसले से राज्य के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महंगी होने वाली है मध्य प्रदेश में बिजली! 20 मार्च को GoM की बैठक तय करेगी आपका बिल

मध्यप्रदेश की जनता की जेब पर बड़ा झटका लगने वाला है! 20 मार्च को दिल्ली में होने वाली Group of Ministers (GoM) की बैठक में यह तय किया जाएगा कि निजी कंपनियों को उद्योग कनेक्शन मिलेंगे। साथ ही, सरकारी DISCOMs केवल घरेलू और किसानों के लिए बिजली सप्लाई करेंगे। इसका मतलब है कि आपके घर और खेत की बिजली महंगी हो सकती है, जबकि उद्योग सस्ती बिजली का फायदा उठाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी कैडर के दो रिटायर्ड अफसरों ने जातीय राजनीति पर उठाए सवाल

एमपी कैडर के दो रिटायर्ड अफसरों ने आरक्षण को लेकर बढ़ती जातीय लड़ाई पर तंज कसा। पूर्व अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने आत्महत्या की घटनाओं में जाति के आधार पर राजनीति करने वालों को घेरा। सचिव स्तर के पूर्व आईएएस राजीव शर्मा ने आरक्षण के तहत कमजोर वर्ग को बढ़ावा देने और सामान्य वर्ग की अनदेखी पर सवाल उठाए। मनोज श्रीवास्तव ने फेसबुक पर लिखा कि लोग हर बात में जाति देखते हैं, लेकिन विद्यार्थियों की आत्महत्या के आंकड़ों का जातीय विवरण क्यों नहीं दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर हादसे के शिकार पुगलिया परिवार के बेटे ने कहा, ईवी कार चार्जिंग कनेक्टेड नहीं था, बिजली पोल में ब्लास्ट हुआ

एमपी टॉप न्यूज: इंदौर में मनोज पुगलिया के घर में हुए हादसे में पुगलिया परिवार के दो और उनके रिश्तेदार सेठिया परिवार के 6 सदस्यों की मौत हुई है। कारोबारी मनोज पुगलिया की भी मौत हुई है। अब उनके बेटे सौरभ पुगलिया ने इसमें बड़ी बात कही है। उन्होंने इस हादसे के लिए ईवी कार चार्जिंग में हुए ब्लास्ट की जगह बिजली पोल में हुए ब्लास्ट को जिम्मेदार बताया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश में नाबालिगों के बन गए वोटर आईडी कार्ड, 60 विधानसभाओं में बड़ी लापरवाही

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट में सुधार की लंबी कवायद की गई थी। राज्य में तीन महीने तक एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया का पालन किया गया था। इस दौरान दावा किया गया कि सभी गलतियों को ठीक किया जाएगा। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि मध्यप्रदेश की करीब 60 विधानसभाओं में नाबालिगों के नाम वोटर लिस्ट में आ गए हैं। सतना जिले की सतना विधानसभा में तो तीन 13 वर्षीय बच्चों को भी मतदाता माना गया है। उनके नाम पर मतदाता पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी हाईकोर्ट
  • एसआईआर
  • गोमांस
  • विधायक पन्नालाल शाक्य
  • मुकेश मल्होत्रा
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा