सोम डिस्टलरी की लाइसेंस फीस जमा करने में आबकारी अफसरों की भूमिका पर सवाल
Sanjay Sharma | Published:
Photograph: (thesootr)
BHOPAL. सोम डिस्टलरी के 8 लाइसेंस निलंबित करने के केस में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने से पहले फीस जमा कराने की जल्दबाजी ने आबकारी की साख को धूमिल कर दिया है।
News in Short
- सोम डिस्टलरीज के सस्पेंड लाइसेंस की फीस जमा कराने पर उठे गंभीर सवाल।
- हाईकोर्ट में सुनवाई और सरकार से निर्णय के पहले ही अफसरों ने की जल्दबाजी।
- ऑनलाइन फीस जमा कराने में अधिकारियों और कंपनी के बीच साठगांठ का अंदेशा।
- लाइसेंस सस्पेंशन के दौरान फीस जमा कराने की वजह से तकनीकी पेंच उलझे।
- फीस जमा कराने और जिम्मेदार अधिकारी की भूमिका की जांच की मांग।
News in Detail
आबकारी विभाग द्वारा फरवरी 2026 में सोम डिस्टलरीज की कंपनियों के कुल 8 लाइसेंस निलंबित किए थे। शराब के अवैध परिवहन के मामले में विभाग की इस कार्रवाई के खिलाफ कंपनी की अपील हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
हाईकोर्ट द्वारा आबकारी विभाग की कार्रवाई को सोम डिस्टलरी द्वारा अवैध बताने के आरोप खारिज कर चुका है। ऐसे में सुनवाई पूरी होने से पहले लाइसेंस फीस जमा कराने की जल्दबाजी ने विभाग की साख को धूमिल कर दिया है।
हाईकोर्ट ने भी सही मानी कार्रवाई
कंपनी हाईकोर्ट पहुंची थी जहां 2024 के नोटिस पर 2026 में हुई कार्रवाई को अवैध बताया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने नोटिस की एक्सपायरी के तर्क को खारिज कर कार्रवाई को वैध माना था।
लाइसेंस फीस जमा कराने पर सवाल
किसके इशारे पर खोला गया पोर्टल
इस बीच आबकारी विभाग के किसी अधिकारी के इशारे पर सस्पेंशन के बाद भी लाइसेंस फीस जमा करा ली। इसके लिए अचानक पोर्टल खोला गया। अब सवाल उठ रहे है कि किसके इशारे पर पोर्टल खोला गया और इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई।
जांच हो तो खुलेंगी साठगांठ की परतें
यदि सस्पेंड लाइसेंस की फीस जमा कराने की जांच होती है तो सोम कंपनी से नजदीकी रखने, उसे फायदा पहुंचाने वाले अधिकारियों के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। जांच के लिए निष्पक्ष समिति बनाने की भी मांग की जा रही है।
अब भी विचाराधीन लाइसेंस सस्पेंशन
ऑनलाइन आवेदन के साथ फीस जमा कराई जा सकती है। हांलाकि लाइसेंस निलंबन, बहाली और उसे निरस्त करने का अधिकार विभाग के पास है। फिलहाल कंपनी के आवेदन विचाराधीन हैं। इस पर विभाग अथवार सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आबकारी विभाग हाईकोर्ट के सामने अपना पक्ष रख चुका है।
ये भी उठे सवाल...
- क्या पोर्टल को किसी अधिकृत अधिकारी ने खोला?
- मोबाइल ऑथेंटिकेशन का जरिए किसने जमा की फीस?
- किस अधिकारी के मोबाइल फोन नंबर का किया उपयोग?
- कंपनी के लाइसेंस बहाली की किस अफसर को है जल्दी?
इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि
शहडोल में नौकरी के नाम पर ठगी : वार्ड बॉय ने CMHO की फर्जी सील लगाकर युवाओं को लगाया लाखों का चूना
एमपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर सिंघार ने जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका, मंत्री ने किया पलटवार
हाईकोर्ट का अहम फैसला: मुस्लिम शख्स की दूसरी शादी अपराध नहीं, मुस्लिम पति के खिलाफ नहीं चलेगा केस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari