फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, राजस्थान के इन स्टेशन को होगा फायदा

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
rail
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के भगत की कोठी स्टेशन से जम्मूतवी एक्सप्रेस को 1 अप्रैल से पुनः चलाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय जोधपुर, नागौर, बीकानेर और अन्य शहरों से जम्मू जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा है।

News In Short

  • उत्तर पश्चिम रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 1 अप्रैल से पुनः संचालित करने का निर्णय लिया।
  • पिछली बार भारी बारिश से ट्रेन सेवा आंशिक रूप से रद्द हो गई थी।
  • कठुआ-माधोपुर रेलखंड पर मरम्मत और तकनीकी कार्य पूरा हो चुका है।
  • अब ट्रेन संख्या 14803 और 14804 को 1 और 2 अप्रैल से संचालित किया जाएगा।
  • यात्रियों के लिए अग्रिम आरक्षण की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

News In Detail

उत्तर पश्चिम रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 1 अप्रैल से पुनः संचालित करने की घोषणा की है। यह कदम राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों जैसे जोधपुर, नागौर, बीकानेर, लालगढ़, और अन्य स्थानों से जम्मू जाने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद रहेगा।

तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन सेवा में आई थी रुकावट

पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण एक ब्रिज में आई तकनीकी खराबी के कारण भगत की कोठी- जम्मूतवी ट्रेन (संख्या 14803/14804) को पठानकोट और जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया था। इस खराबी के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

मरम्मत कार्य के बाद पुनः संचालन

अब, कठुआ-माधोपुर रेलखंड पर आवश्यक मरम्मत और तकनीकी कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 1 अप्रैल से और ट्रेन संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस को 2 अप्रैल से पुनः संचालित करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढे़:-

सुप्रीम कोर्ट ने RPSC के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा की अंतरिम जमानत रद्द की

पुरानी पटरी पर अतिक्रमण, नई पटरी पर मुआवजा का मामला, पचपदरा रिफाइनरी तक रेल लाइन पर फंसा पेच

बाल विवाह की बेड़ियों से आजादी, 9 साल बाद विवाह निरस्त, अब फिर शुरू करेगी पढ़ाई

इस बार एमएसपी पर 23 लाख टन खरीदेंगे गेहूं, सरकार देगी अतिरिक्त बोनस

Tags:
  • बीकानेर
  • जोधपुर
  • उत्तर पश्चिम रेलवे
  • नागौर
  • जम्मूतवी ट्रेन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर