नीमराणा में एसी प्लांट में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
HCR
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में नीमराणा के घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में एसी बनाने वाले प्लांट में भीषण आग लग गई। करोड़ों रुपये का नुकसान, प्रशासन ने जांच के आदेश दिए।

News In Short

  • राजस्थान में नीमराणा के घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में एसी प्लांट में भीषण आग लगी।
  • आग की तेज लपटों और काले धुएं से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।
  • घटना रात में होने के कारण फैक्ट्री में श्रमिक नहीं थे, कोई जनहानि नहीं हुई।
  • आग में लाखों रुपये की मशीनरी और माल नष्ट होने का अनुमान है।
  • आग के कारणों का पता लगाने के लिए की जा रही है जांच।

News In Detail

राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा स्थित घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात एक एसी बनाने वाले प्लांट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। इससे आसपास के कई अन्य औद्योगिक इकाइयों में भी डर का माहौल बन गया।

आग की घटना

इस घटना में दो प्लांट्स को नुकसान हुआ है। इसमें से एक प्लांट पूरी तरह से जलकर राख हो गया। यह दोनों प्लांट्स एसी बनाने का काम करते थे, जिसमें बस और ट्रेन के एसी का निर्माण होता था। हालांकि, घटना रात के वक्त होने के कारण फैक्ट्री में कोई श्रमिक मौजूद नहीं थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

आग लगने के कारण

घीलोठ थाना अधिकारी प्रकिता ने बताया कि रात में Trans HCR एसी फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी। दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक मशक्कत की। फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामान, प्लास्टिक पार्ट्स, पैकिंग सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों ने आग को तेजी से फैलने में मदद की। आग से फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। इसमें करोड़ों रुपये की मशीनरी और माल के नष्ट होने का अनुमान है।

और भी हो सकते है धमाके

आग के कारण फैक्ट्री में कई धमाके सुनाई दिए। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि गैस सिलेंडर, कंप्रेसर या केमिकल कंटेनर गर्मी के कारण फट गए होंगे। हालांकि, अभी तक आग के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चिंता

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र में आग की बड़ी घटनाओं को लेकर चिंता जताई और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू करने के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को और सख्त करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढे़:-

15289 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, 18 साल में 24 गुना बढ़ी वैल्यू!

सड़क की मांग पर वन मंत्री का अजीबोगरीब बयान, बोले- आप चाहो तो भेज दूंगा टाइगर, सांप और बिच्छू

प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है कशिश खंडेलवाल, दसवीं में 99.17% अंक प्राप्त कर गाड़े झंडे

सरकारी खजाने में बरसे करोड़ों, पर गौशालाएं खाली, गौ-सेस के 2864 करोड़ रुपए अटके

Tags:
  • राजस्थान
  • औद्योगिक क्षेत्र
  • नीमराणा
  • कोटपूतली-बहरोड़
  • एसी प्लांट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर