सर्किट हाउस में ठहरना अब महंगा, प्राइवेट कैटेगरी के किरायों में किया बड़ा बदलाव

Ashish Bhardwaj | Mar 13, 2026, 15:12 IST
Share
sarkit house
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के सरकारी विश्राम भवनों में प्राइवेट लोगों का ठहरना महंगा होगा। सरकार ने आवास और भोजन की दरों में बड़ा बदलाव किया है। आवास के साथ भोजन की दरों में बड़ा बदलाव किया

News In Short

  • राजस्थान के सरकारी विश्राम भवनों में प्राइवेट लोगों का ठहरना हुआ महंगा।
  • सरकार ने आवास और भोजन की दरों में बड़ा बदलाव किया।
  • प्रमुख शहरों के सर्किट हाउस में आवास व भोजन की दरें रहेंगी अलग-अलग।
  • सरकारी अफसरों व कर्मचारियों के लिए रहेंगी पुरानी दरें लागू।
  • जयपुर और दिल्ली के सरकारी भवनों में अब वसूलेंगे अधिक किराया।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान सरकार में सरकारी विश्राम भवनों (सर्किट हाउस) के आवास और भोजन की दरों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इसमें प्राइवेट लोगों के लिए किराया महंगा हो गया है। हालांकि, सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए पुरानी दरें ही लागू होंगी। यह संशोधन 15 फरवरी 2021 के पुराने आदेशों के स्थान पर तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

​प्रमुख शहरों में अब अलग-अलग दरें

​सरकार ने जयपुर, अजमेर, माउंट आबू और जोधपुर जैसे प्रमुख पर्यटन शहरों के लिए विशेष स्लैब निर्धारित किए हैं। इन शहरों में पर्यटन सीजन (1 नवंबर से 28 फरवरी) और ऑफ-सीजन (1 मार्च से 31 अक्टूबर) के आधार पर अलग-अलग किराया वसूला जाएगा।

जयपुर में वसूलेंगे अधिक रेट

जयपुर में अब पर्यटन सीजन के दौरान एक 'सुइट' का किराया 4800 रुपये प्रतिदिन होगा, जबकि ऑफ-सीजन में यह 4000 रुपये रहेगा। इसी तरह एसी कमरे का किराया सीजन में 3600 रुपये और ऑफ-सीजन में 3000 रुपये निर्धारित किया गया है।

राजस्थान के अजमेर, माउंट आबू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर में सीजन के दौरान सुइट के लिए 3600 रुपये और एसी कमरे के लिए 3000 रुपये चुकाने होंगे। वहीं ऑफ-सीजन में यह दरें क्रमशः 3000 रुपये और 2500 रुपये रहेंगी।

अन्य जिलों को बांटा दो समूहों में

​समूह 'अ' के शहरों अलवर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और सवाई माधोपुर में सुइट का किराया 3000 रुपये और एसी कमरे का किराया 2500 रुपये तय किया गया है।

समूह 'ब' के शहरों बांसवाड़ा, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, सीकर, पाली में सुइट के लिए 1500 रुपये और एसी कमरे के लिए 1000 रुपये की दर लागू होगी।

​भोजन और चाय-नाश्ता भी हुआ तय

आदेश के अनुसार केवल कमरों के दाम ही नहीं, बल्कि खान-पान की दरों में भी एकरूपता लाई गई है। प्रदेश के सभी सर्किट हाउस और नई दिल्ली स्थित 'राजस्थान हाउस' में अब भोजन और नाश्ते की दरें इस प्रकार होंगी:

चाय: 25 रुपये


कॉफी: 40 रुपये

​नाश्ता : 125 रुपये

​लंच/डिनर (शाकाहारी): 225 रुपये

​राजस्थान हाउस के लिए विशेष निर्देश

​नई दिल्ली स्थित राजस्थान हाउस में भी भोजन की दरों को संशोधित कर दिया गया है। यहां भी अब मेहमानों को नाश्ते के लिए 125 रुपये और दोपहर या रात के भोजन के लिए 225 रुपये का भुगतान करना होगा। अतिरिक्त बेड की सुविधा के लिए भी अब शहरों के अनुसार 200 से 350 रुपये तक अतिरिक्त देने होंगे।

​क्यों लिया गया यह निर्णय

​प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि विश्राम भवनों के रखरखाव के बढ़ते खर्च और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए इन दरों में संशोधन आवश्यक था। हालांकि यह आदेश केवल 'डी' श्रेणी यानी निजी श्रेणी के लिए प्रभावी है। सरकारी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्धारित पुरानी दरें यथावत रहने की संभावना है।

ये भी पढे़:-

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, सरकार ने जारी किए आदेश

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल की तलाश जारी, सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस पहुंची एसीबी की टीम

​फर्जी दस्तावेज से पाई सरकारी नौकरी, तीन डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर एसओजी का एक्शन

किसानों के लिए खुशखबरी: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त शुक्रवार को होगी जारी

Tags:
  • राजस्थान
  • कर्मचारियों
  • सर्किट हाउस
  • सरकारी अधिकारी
  • राजस्थान हाउस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा