राजस्थान में अन्य सेवाओं से IAS बनाने का मामला अटका, 4 महीने से यूपीएससी भेज रही है रिमाइंडर

Mukesh Sharma | Mar 28, 2026, 19:06 IST
Share
IAS ka
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में अन्य सेवाओं से आईएएस अधिकारी बनाए जाने का मामला उलझता दिख रहा है। यूपीएससी ने दिसंबर 2025 में 20 ​अधिका​रियों के इंटरव्यू लेकर चयनितों की लिस्ट मंजूरी के लिए राजस्थान भेज दी थी। लेकिन, सरकार ने अभी तक इस पर अपनी मुहर नहीं लगाई है।

News In Short

  • राजस्थान में अन्य सेवाओं से आईएएस बनाने का मामला उलझा।
  • चयनित नामों पर 4 महीने से सरकार की नहीं लग रही अंतिम मुहर।
  • आईएएस प्रमोशन के लिए दिसंबर में 18 अफसरों के हुए थे इंटरव्यू।
  • यूपीएससी ने नामों को फाइनल करने मुख्य सचिव को भेजा रिमाइंडर।
  • प्रमोशन के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के दामाद का नाम भी।

News In Detail

राजस्थान में अन्य सेवाओं से 4 आईएएस बनने का मामला राज्य सरकार के पास अटका हुआ है। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 4 महीने से चयनित नामों की मंजूरी की फाइल पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है।

नामों की अंतिम मंजूरी के लिए मुख्य सचिव को यूपीएससी रिमाइंडर भी भेज चुका है। गंभीर बात यह है कि इस रिमाइंडर को भेजे हुए भी एक महीना से अधिक हो गया है। लेकिन, राज्य सरकार के स्तर पर कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही है।

दिसंबर में हुए थे इंटरव्यू

राजस्थान में अन्य सेवाओं से चार आईएएस बनने हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने 20 अफसरों के नाम छांटकर यूपीएससी को भेज दिए थे। यूपीएससी के बोर्ड ने 22 और 23 दिसंबर 2025 को इंटरव्यू लिए थे। मजेदार बात यह है कि इस इंटरव्यू बोर्ड में राजस्थान के मुख्य सचिव भी शामिल थे।

इंटरव्यू के बाद ही भेज दिए थे नाम

सूत्रों का कहना है कि यूपीएससी ने इंटरव्यू के बाद 4 लोगों का चयन कर लिया था। उसने इन नामों पर अंतिम मुहर के लिए राजस्थान सरकार 26 दिसंबर, 2025 को ही पत्र भेज दिया था। आम तौर पर राज्य सरकार ऐसे मामलों में फौरन ही अपनी मंजूरी दे देती है। लेकिन, यह पहली बार है कि राज्य सरकार ने सवा तीन महीने से मंजूरी रोकी हुई है।

फरवरी में आ चुका है रिमाइंडर

सूत्रों के अनुसार यूपीएससी ने 17 फरवरी, 2026 को मुख्य सचिव को रिमाइंडर भेजा। इसमें यूपीएससी की ओर से 26 दिसंबर, 2025 के चयनितों के नामों पर टिप्पणी और मंजूरी देने के लिए भेजे गए पत्र का हवाला दिया गया। इस रिमाइंडर में राजस्थान सरकार से जल्द से जल्द निपटाने को कहा है। लेकिन, सरकार के एक अधिकारी का कहना है कि इस फाइल को अब तक नहीं भेजा गया है।

क्या केंद्रीय मंत्री के दबाव में रुका है मामला

इंटरव्यू देने वालों में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के दामाद अजय कुमार आर्य भी शामिल हैं। अन्य सेवाओं से अधिकांश वही अफसर आईएएस बनते हैं, जिन्हें राज्य सरकार बनाना चाहती है।

सूत्रों का कहना है कि मेघवाल हर हाल में अपने दामाद को आईएएस बनता देखना चाहते हैं। बताया जाता है कि उनके दबाव में ही राज्य सरकार ने उक्त मामले को रोक रखा है। अभी इस फाइल को जल्द ही मंजूरी मिलने वाली भी नहीं है।

नियम के अनुसार यूपीएससी इंटरव्यू बोर्ड ने जब एक बार नामों का चयन कर लिया है तो अब उनमें कोई बदलाव संभव नहीं है। 'द सूत्र' ने इस मामले में वर्जन लेने के लिए प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने बात करने से इनकार कर दिया।



WhatsApp Image 2026-03-28 at 7.04.46 PM
WhatsApp Image 2026-03-28 at 7.04.46 PM


सुप्रीम कोर्ट तक गया था मामला

आरएएस एसोसिएशन ने अन्य सेवाओं से आईएएस बनाने के प्रावधान को चुनौती दी थी। राजस्थान हाई कोर्ट ने अन्य सेवा से आईएएस बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 5 दिसंबर, 2024 के फैसले में इस कवायद को सही माना। उसने आरएएस एसोसिएशन पर 5 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया था।

बाद में यह मामला सुप्रीम कोर्ट गया, सुप्रीम केार्ट ने भी अन्य सेवा से आईएएस बनाने के प्रावधान को सही मानते हुए आरएएस एसोसिएशन पर लगे जुर्माने को घटाकर दो लाख रुपए कर दिया था।

ये भी पढे़:-

दो लाख से अधिक के नकद लेन-देन पर सख्ती, अब आयकर विभाग को देनी होगी सूचना

एलएलबी छात्रों को थमा दिया एमकॉम का पेपर, 10 दिन में दूसरी बड़ी चूक

पंजाब राज्यपाल के लगातार उदयपुर दौरे पर उठे सवाल, राष्ट्रपति को भेजी शिकायत

राजस्थान की पार्टियों का चंदा हिसाब, भाजपा को 87 करोड़, कांग्रेस को केवल 25 करोड़



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • आईएएस
  • यूपीएससी
  • आईएएस प्रमोशन
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल
  • भजनलाल सरकार
  • आरएएस एसोसिएशन
  • अजय कुमार आर्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच