गढ़ गणेश मंदिर पर रोप-वे का रास्ता हुआ साफ, जानें पूरी खबर
Mukesh Sharma | Mar 11, 2026, 23:24 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर के ब्रह्मपुरी स्थित गढ़ गणेश मंदिर पर रोप-वे के निर्माण के रास्ते को साफ कर दिया है। कोर्ट ने उस याचिका को निस्तारित कर दिया, जिसके कारण रोप-वे के निर्माण पर रोक लगी हुई थी।
News In Short
- सिर्फ तीन मिनट में पहुंचेगी मंदिर
- डेढ़ साल बाद हाई कोर्ट की रोक हटी
- महेश जोशी को उद्घाटन करने से रोक दिया था
- रोप-वे के निर्माण से श्रद्धालुओं को 365 सीढ़ियों की चढ़ाई से छुटकारा मिलेगा।
- रोप-वे से श्रद्धालु अब केवल 3 मिनट में मंदिर पहुंच सकेंगे, ट्रॉली में 6 लोग बैठ सकेंगे।
News In Detail
जस्टिस गणेश राम मीणा की अदालत ने दामोदर रोपवेज की याचिका को मेंटिनेबल (चलने योग्य) नहीं मानते हुए उसे निस्तारित कर दिया। वहीं याचिकाकर्ता को 15 दिन में राज्य सरकार के समक्ष अपील दायर करने की छूट भी दी हैं। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 1 अगस्त 2024 को रोप-वे के निर्माण पर यथास्थिति के आदेश दिए थे।
जिससे रोप-वे के निर्माण का काम रूका हुआ था। लेकिन अब याचिका खारिज होने के बाद एक बार फिर रोप-वे का काम शुरू हो सकेगा।
अक्टूबर-2023 में रोप-वे का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम भी काफी चर्चा में रहा था। पूर्व जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी जब इस रोप-वे का शिलान्यास करने पहुंचे, तो राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण अधिकारियों ने उन्हें शिलान्यास से रोक दिया था।
जिसे लाइसेंस दिया, उसके पास अनुभव नहीं
वहीं याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि सरकार ने मंदिर ट्रस्ट को रोप-वे निर्माण की अनुमति दी थी, लेकिन ट्रस्ट ने इसका काम मैसर्स शिवम प्राइम इन्फ्रा को सौंप दिया। जबकि इस कंपनी ने रोपवे निर्माण के लिए कभी आवेदन ही नहीं किया था।
जिस कंपनी को रोप-वे का काम सौंपा गया था, उसके पास रोप-वे निर्माण का कोई अनुभव भी नहीं हैं। इस पूरी प्रक्रिया में आरटीपीपी एक्ट की पालना भी नहीं की गई हैं। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका को निस्तारित कर दिया।
श्रृद्धालुओं को 365 सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेगी
श्रृद्धालु केवल तीन मिनट में मंदिर पहुंच सकेंगे। यहां बनने वाले रोप-वे 6 ट्रॉलिया का सेटअप लगेगा और एक ट्रॉली में 6 व्यक्ति एक साथ बैठ सकेंगे। ये ट्रॉली 3 मिनट में गढ़-गणेश मंदिर तक पहुंच जाएगी। इस ट्रॉली का मैन स्टैण्ड गेटोर की छत्रियों पर बनाया जाएगा।
ये भी पढे़:-
लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता पर नहीं चलेगा केस, 24 साल बाद हाई कोर्ट से मिली राहत
गलत खाते में हो गया UPI ट्रांजेक्शन? घबराएं नहीं, इन 4 स्टेप्स से आपकी रकम आएगी वापस
राजस्थान की तीन हाई-प्रोफाइल शादियां, कहीं लवस्टोरी की जीत तो कहीं परिवार में आया भूचाल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari