आईपीएस पीडी नित्या की सादगी देख लोग हैरान, कारपेट की बजाय जमीन पर चलकर ली सलामी

Ashish Bhardwaj | Mar 28, 2026, 20:29 IST
Share
SP nitya
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की आईपीएस अधिकारी पीडी नित्या का सादगी का वीडियो हुआ वायरल। इस वीडियो में आईपीएस जवानों के साथ खड़ी दिख रही है। एसपी ने वीवीआईपी कल्चर की बजाय जमीन पर खड़े होकर सलामी ली

News In Short

  • जोधपुर ग्रामीण एसपी नित्या को पसंद नहीं आई थाने वालों की कारपेट कल्चर।
  • आईपीएस नित्या ने कारपेट की बजाय साइड में चलना किया पसंद।
  • एसपी नित्या ने कारपेट पर रखी चौकी को भी पैर से हटाकर एकतरफ किया।
  • एसपी ने वीवीआईपी कल्चर की बजाय जमीन पर खड़े होकर सलामी ली।
  • थाने की समस्याओं का समाधान जल्द करने का एसपी ने आश्वासन दिया।

News In Detail

राजस्थान की महिला आईपीएस पीडी नित्या इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। नित्या हाल ही में जोधपुर ग्रामीण की एसपी बनी हैं। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद थाने के निरीक्षण के दौरान कारपेट कल्चर को पूरी तरह ठुकरा दिया। दरअसल, वे शेरगढ़ थाने के निरीक्षण पर पहुंची, जहां पुलिस कर्मियों ने स्वागत में कारपेट बिछा रखा था। एसपी नित्या ने इसके बजाय जमीन पर चलकर गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार किया।

सोशल मीडिया पर चर्चा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि IPS पीडी नित्या स्वागत में बिछे कारपेट को दरकिनार कर देती हैं। वे साइड में ज़मीन पर चलकर जवानों के सामने खड़े होकर गार्ड ऑफ ऑनर लेती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें असली सिंघम की संज्ञा दी जा रही है।

प्रोटोकॉल में बिछाया रेड कारपेट

अधिकांश बड़े पुलिस अधिकारियों के लिए थाने के दौरे पर जाते समय रेड कारपेट बिछाया जाता है। साथ ही लकड़ी की एक चौकी रखी जाती है, लेकिन आईपीएस शेरगढ़ थाना दौरे में इस परंपरा को नकारते दिया। उन्होंने ऐसा करके पुलिसकर्मियों को संदेश दिया कि पुलिसिंग में अब साहब कल्चर की कोई जगह नहीं है।

शेरगढ़ थाने का निरीक्षण और प्राथमिकताएं

थाने में निरीक्षण करते हुए एसपी पीडी नित्या ने अपराध रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने मादक पदार्थों की रोकथाम और महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।

थाने की समस्याओं के हल का वादा

जांच के दौरान थाने की जमीनी समस्याओं जैसे जवानों की कमी, जर्जर जीप और महिला बैरक की अनुपलब्धता को सुना गया। एसपी ने इन समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया। साथ ही जवानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की बात की।

ये भी पढे़:-

गैस की कालाबाजारी करने वालों पर अब एफआईआर, लाइसेंस भी होगा निरस्त

राजस्थान में अन्य सेवाओं से IAS बनाने का मामला अटका, 4 महीने से यूपीएससी भेज रही है रिमाइंडर

दो लाख से अधिक के नकद लेन-देन पर सख्ती, अब आयकर विभाग को देनी होगी सूचना

एलएलबी छात्रों को थमा दिया एमकॉम का पेपर, 10 दिन में दूसरी बड़ी चूक

Tags:
  • वायरल वीडियो
  • सोशल मीडिया
  • गार्ड ऑफ ऑनर
  • सिंघम
  • IPS पीडी नित्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई