एईएन भर्ती 2024: मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Ashish Bhardwaj | Mar 20, 2026, 19:07 IST
Share
AEN mains ex
Photograph: (the sootr)

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (एईएन) मुख्य परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 22 और 23 मार्च को होगी।

News In Short

  • आरपीएससी ने एईएन मुख्य परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी किए।
  • यह परीक्षा 22 और 23 मार्च 2026 को दो पारियों में होगी।
  • एडमिट कार्ड आवेदन संख्या और जन्म तिथि से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • परीक्षा में नॉन-प्रोग्रामेबल साइंटिफिक कैलकुलेटर और कुछ सामग्री की अनुमति।
  • परीक्षा केंद्रों पर पहचान पत्र और सुरक्षा जांच के सख्त नियम होंगे।

News In Detail

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (एईएन) संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा-2024 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया कार्मिक विभाग के अंतर्गत 1036 पदों को भरने के लिए हो रही है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा का समय

सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पारियों में संपन्न होगी। सुबह की पारी का समय 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, दोपहर की दूसरी पारी 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पदों की संख्या

राजस्थान में सहायक अभियंता के कुल 1036 पदों पर भर्ती की जा रही है। शुरुआत में आयोग ने 1014 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी, लेकिन बाद में पदों की संख्या में वृद्धि की गई।

सिविल इंजीनियरिंग में 15 पद और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 7 पदों की बढ़ोतरी की गई है। इस मुख्य परीक्षा में कुल 2413 उम्मीदवार शामिल होंगे, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

इसके अतिरिक्त, परीक्षार्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके 'सिटीजन ऐप्स' के माध्यम से भी अपना प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियाँ सही हैं।

परीक्षा के लिए आवश्यक सामग्री और पेन के नियम

यह डिस्क्रिप्टिव यानी वर्णनात्मक परीक्षा है, इसलिए आयोग ने लेखन सामग्री के लिए विशेष छूट दी है। अभ्यर्थी नीली स्याही के पारदर्शी बॉल पेन के साथ-साथ जेल पेन या स्याही वाले पेन का भी उपयोग कर सकते हैं।

इंजीनियरिंग विषयों के जटिल प्रश्नों को हल करने के लिए 'नॉन-प्रोग्रामेबल' साइंटिफिक कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, पेंसिल, रबर और स्केल भी साथ रखने की अनुमति है।

परीक्षा हाल में ले जानें वाली सामग्री

परीक्षा हाल में साइंटिफिक कैलकुलेटर (नॉन-प्रोग्रामेबल) ले जा सकते है, साथ में जेल पेन, पैंसिल और स्केल ले जा सकते है

पहचान पत्र और सुरक्षा जांच के कड़े नियम

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को मूल आधार कार्ड का रंगीन प्रिंट साथ लाना अनिवार्य है। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या धुंधली है, तो अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र मान्य होंगे।

वैकल्पिक पहचान पत्रों में वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं, बशर्ते उनमें फोटो स्पष्ट हो। एडमिट कार्ड पर अपनी नवीनतम रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें, अन्यथा प्रवेश वर्जित हो सकता है।

भ्रष्टाचार और अनुचित साधनों पर सख्त कार्रवाई

RPSC ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी दलाल या असामाजिक तत्व के झांसे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगता है, तो तुरंत आयोग के कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200 पर संपर्क करें।

राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत परीक्षा में नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर सजा का प्रावधान है। दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

ये भी पढे़:-

राजस्थान की तीरंदाज जोड़ी रजत और स्वति पर रहेंगी सबकी नजरें, 21 मार्च से शुरू हो रहा एशिया

राजस्थान ने ठुकराई पंजाब की वाटर रॉयल्टी डिमांड, भगवंत मान ने कोर्ट में जाने की दी धमकी

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को एक और झटका, याचिका पर सुनवाई से जज का इनकार

हादसे पर हादसे, पर जिम्मेदारी की 'कुर्सी' सुरक्षित, नहीं बदल रही अफसरशाही की तस्वीर

Tags:
  • आरपीएससी
  • एडमिट कार्ड
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा