SI भर्ती परीक्षा से पहले हड़कंप, कर्मचारी ने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दिया पेपर बॉक्स का फोटो, अब सस्पेंड

Ashish Bhardwaj | Apr 04, 2026, 18:43 IST
Share
SI bharti
Photograph: (the sootr)

आरपीएससी की एसआई भर्ती परीक्षा 2025 से पहले जोधपुर में एक कर्मचारी ने परीक्षा पेपर के बॉक्स का फोटो अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया। इससे जोधपुर से लेकर जयपुर तक हड़कंप मच गया। कर्मचारी दीपक गहलोत को निलंबित कर दिया गया।

News In Short

  • एसआई परीक्षा से पहले कर्मचारी ने पेपर बॉक्स का फोटो किया वायरल।
  • कर्मचारी के वॉट्सऐप स्टेटस पर दिखा यह पेपर बॉक्स।
  • जोधपुर के कर्मचारी दीपक गहलोत ने दिया लापरवाही को अंजाम।
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दीपक गहलोत को किया सस्पेंड।
  • इसी 5 और 6 अप्रैल को आयोजित की जायेगी एसआई भर्ती परीक्षा 2025।

News In Detail

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की SI भर्ती परीक्षा 2025 कल से शुरू होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही एक ऐसी लापरवाही सामने आई है। जोधपुर में एक कर्मचारी ने परीक्षा के पेपर के बॉक्स का फोटो अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दिया। यह फोटो वायरल होते ही हड़कंप मच गया और कर्मचारी को तुरंत निलंबित कर दिया गया।

कहां और कैसे हुआ मामला?

मामला जोधपुर शहर का है। इसी 5 और 6 अप्रैल से होने वाली SI भर्ती परीक्षा के लिए शुक्रवार शाम को प्रश्न पत्रों को स्टील के बॉक्स में पैक करके कोषागार में रखवाया गया था। इन पेपरों को सात लेयर की सुरक्षा के बीच रखा गया था, लेकिन एक कर्मचारी ने अपने हाथों से ही सुरक्षा में सेंध लगा दी।

जोधपुर के एडीएम अंजुम ताहिर ने बताया कि इस काम में तैनात कर्मचारी दीपक गहलोत ने पेपर बॉक्स का फोटो खींचकर अपने मोबाइल के वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दिया। यही नहीं, उसने यह स्टेटस पब्लिक कर दिया, जिसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कौन है यह कर्मचारी? कहां है उसकी ड्यूटी?

दीपक गहलोत मूल रूप से जोधपुर के भोपालगढ़ तहसील की एक सरकारी स्कूल में कार्यरत है। फिलहाल वह डेपुटेशन पर कलेक्ट्रेट में तैनात था। उसे परीक्षा की तैयारियों की ड्यूटी सौंपी गई थी। यानी जिसे सुरक्षा संभालनी थी, उसी ने सबसे बड़ी चूक कर दी।

स्टेटस वायरल, फिर निलंबन की कार्रवाई

जैसे ही यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, उनके होश उड़ गए। खासकर इसलिए क्योंकि 2021 में SI भर्ती में हुई धांधलियों के बाद इस बार सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है । जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दीपक गहलोत को सस्पेंड कर दिया है।

एडीएम ने कहा कि ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग ने भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और वायरल फोटो के संबंध में सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी लेकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

आरपीएससी ने भी उठाए हैं कदम उठाए

आरपीएससी ने पिछली बार की गड़बड़ियों के बाद पेपर लीक रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। अब प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही पहुंचाए जाते हैं। पेपर के बॉक्स में डिजिटल लॉक और सात लेयर की सुरक्षा होती है। साथ ही, पेपर के पहुंचने, खुलने और बंटने तक की पूरी वीडियोग्राफी की जाती है, और हर प्रोसेस की एंट्री भी रखी जाती है।

ये भी पढे़:-

एसआई भर्ती 2021 रहेगी निरस्त, हाई कोर्ट ने एकलपीठ के फैसले को रखा बरकरार

एसआई भर्ती परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट से आरपीएससी को राहत, 2.25 लाख अभ्यर्थियों का सपना टूटा

एसआई भर्ती परीक्षा में ओवरेज अभ्यर्थियों का मामला, आरपीएससी के आवेदन पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई

RPSC पहली बार रिजल्ट से पहले जांचेगी डॉक्यूमेंट्स, डिप्टी कमांडेंट भर्ती में बिना योग्यता भरे थे फॉर्म, सभी 255 कैंडिडेट्स को बुलाया

Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • आरपीएससी
  • सोशल मीडिया
  • जोधपुर
  • एसआई भर्ती परीक्षा 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा