पंचायत चुनाव में देरी पर दखल से इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह दी सलाह

Mukesh Sharma | Mar 12, 2026, 18:48 IST
Share
panchayat chaunav
Photograph: (the sootr)

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत चुनाव में हो रही देरी के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को राजस्थान हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है।

News In Short

  • राजस्थान में पंचायत चुनाव में देरी पर सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार।
  • कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि देरी को लेकर हाईकोर्ट के समक्ष जाए।
  • हाई कोर्ट ने 15 अप्रैल तक चुनाव करवाने के लिए दे रखे हैं आदेश।
  • सरकार चुनाव टालने के लिए ओबीसी सीट तय नहीं होने का बना रही है बहाना।
  • सरकार अवमानना से बचने के लिए कोर्ट जाने पर कर रही विचार।

News In Detail

राजस्थान में पंचायत चुनाव में हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया हैं। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली ने इस संबंध में दायर विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी। यह याचिका बिहारीलाल रणवा व अन्य ने लगाई थी। शीर्ष कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर हाई कोर्ट अथवा किसी अन्य उपयुक्त मंच के समक्ष जा सकते हैं।

चुनाव कराने में की जा रही देरी

याचिकाकर्ता का कहना था कि राजस्थान सरकार पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को लटकाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष आश्वासन दिया था कि चुनाव प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी। याचिकाकर्ता ने शीर्ष कोर्ट से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि चुनाव निर्धारित समय सीमा में हों।

हाईकोर्ट जाने के लिए स्वतंत्र

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि इस चरण पर वह इस मामले में हस्तक्षेप करने की इच्छुक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया से संबंधित समय सीमा या निर्देशों के उल्लंघन का कोई आरोप है तो याचिकाकर्ता हाई कोर्ट के समक्ष जाने के लिए स्वतंत्र रहेगा।

15 अप्रैल तक चुनाव कराने की डेडलाइन

राजस्थान हाई कोर्ट ने 14 नवंबर 2025 को 439 याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को प्रदेश में 15 अप्रैल 2026 तक पंचायत और निकाय चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। वहीं, सरकार को 31 दिसंबर 2025 तक परिसीमन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा था। इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई के समय सुप्रीम कोर्ट ने भी समय सीमा में चुनाव कराने के लिए कहा था।

डेडलाइन तक चुनाव संभव नहीं

पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिस रतह की तैयारी हैं, उसमें 15 अप्रैल तक चुनाव संभव नहीं दिख रहा है। ओबीसी आयोग ने ओबीसी आरक्षण को लेकर अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। आयोग का दावा है कि उसके पास सरकार से जो डेटा आए हैं, वे खामियों से भरे हैं। इनके आधार पर ओबीसी आरक्षण संभव नहीं है। ऐसे में सरकार इन चुनावों को टालने के मूड़ में दिख रही है। वह अवमानना से बचने के लिए कोर्ट जाने पर विचार कर रही है।

ये भी पढे़:-

बजट सत्र का रिपोर्ट कार्ड: गहलोत और वसुंधरा आए एक दिन, 16 विधायकों ने नहीं पूछे सवाल

अपनों की जंग-सड़कों पर हंगामा, मारवाड़ से मेवाड़ तक क्यों बिखर रहे हैं पूर्व राजघराने

परिसीमन में बढ़ सकती हैं 70 विधानसभा सीटें, जनगणना के बाद होना है परिसीमन

UPSC 2025: टॉपर अनुज ​अग्निहोत्री को इंटरव्यू में मिले रिकॉर्ड 204 अंक, 5 साल में इस बार सबसे कठिन रही कट-ऑफ

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • ओबीसी आरक्षण
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • पंचायत चुनाव
  • राज्य सरकार
  • पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं