Whatsapp New Update : अब iPhone यूजर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकेंगे 1 मिनिट तक का वीडियो

Deeksha Nandini Mehra | May 18, 2024, 16:49 IST
Share
Whatsapp New Update
Whatsapp New Feature

व्हाट्सएप भी आए दिन अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए प्लेटफार्म पर नए- नए फीचर लाता रहता है। इसी के तहत WhatsApp ने अब iPhone यूजर के लिए स्टेटस को लेकर नया अपडेट लाने वाला है।

Whatsapp New Feature : इंस्टेंट मैसेजिंग की दुनिया में व्हाट्सएप सभी की पहली पसंद बन गया है। वॉट्सऐप पर आए दिन नये फीचर्स आने की जानकारी मिलती रहती है। दुनियाभर में इस ऐप के 3 अरब से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। व्हाट्सएप भी आए दिन अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए प्लेटफार्म पर नए- नए फीचर लाता रहता है। पिछले दिनों WhatsApp कई नये फीचर्स लेकर आया है। इसके साथ ही कंपनी अब iPhone यूजर के लिए व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर नया फीचर लाने वाली है, जिसके तहत iPhone यूजर व्हाट्सएप अब पूरे एक मिनिट का वीडियो स्टेटस पर लगा सकेंगे।

ये खबर पढ़िए ...बिना UPSC पास किए कैसे बना IAS, आपको हैरान कर देगी ये कहानी

वॉट्सऐप पर शेयर कर सकेंगे 1 मिनट की वीडियो

इससे पहले तक यूजर व्हाट्सएप पर सिर्फ 30 सेकेंड का ही वीडियो स्टेटस पर लगा पाते थे, लेकिन ये नया फीचर आने के बाद स्टेटस की टाइम लिमिट बढ़ा दी गई है। इस नये फीचर को लेकर WABetaInfo ने एक्स पर जानकारी दी है। इतना ही नहीं WABetaInfo ने नये फीचर को लेकर स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। iPhone पर नया फीचर लाने से पहले इसकी टेस्टिंग एंड्रॉयड यूजर्स के लिए की गई थी। यूजर्स को इस फीचर का काफी समय से इंतजार था। इस नये फीचर में यूजर्स स्टेटस अपडेट में एक मिनट का वीडियो भी शेयर कर सकेंगे।

fabf2661-3fe
fabf2661-3fe

ये खबर पढ़िए ...क्या है पर्सनैलिटी राइट्स, अब तक कितने बॉलीवुड एक्टर ने की अपनी पर्सनैलिटी सिक्योर

लम्बे समय से कर रहे थे मांग

बीटा यूजर्स इस अपडेट को वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 24.10.10.74 में चेक कर सकते हैं। यूजर्स काफी समय से स्टेटस में लंबे वीडियो को शेयर करने वाले फीचर की मांग कर रहे थे। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही इस फीचर को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.24.7.6 में इसकी जानकारी दी थी।

ये खबर पढ़िए ...50 साल पहले हुआ भारत का पहला परमाणु परीक्षण, लेकिन नाम 'ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा' क्यों?

लिंक्ड डिवाइस में चैट लॉक फीचर

इससे पहले Whatsapp ने लिंक्ड डिवाइस में चैट लॉक के फीचर के बारे में डिटेल थी। फिलहाल इस फीचर को सिर्फ कुछ लोगों के लिए ही जारी किया गया है। वॉट्सऐप के इस नए अपकमिंग फीचर की जानकारी WABetainfo ने दी है ।WhatsApp beta for Android 2.24.11.9 update से भी इस चैट लॉक वाले इस फीचर के बारे में पता चला है। कुछ समय पहले इस फीचर से जुड़ी जानकारी सामने आईं थी, अब आख़िरकार कंपनी इसे यूजर्स के लिए ले आई है।

व्हाट्सएप का नया फीचर | Whatsapp New Update | Chat lock feature

ये खबर पढ़िए ...Char Dham Yatra पर सरकार का बड़ा फैसला, अब नो सेल्फी, नो वीडियो, VIP ट्रीटमेंट भी बंद

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • whatsapp new feature
  • WhatsApp new update
  • व्हाट्सएप का नया फीचर
  • iPhone यूजर
  • लिंक्ड डिवाइस में चैट लॉक फीचर
  • Chat lock feature
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज