बीहड़ों की धरती से उड़ान भरकर सपनों को सच किया और बने आईएएस श्यामवीर सिंह नरवरिया

Abhilasha Saksena Chakraborty | Feb 13, 2026, 13:54 IST
Share
Ias Shyambir Singh
Ias Shyambir Singh

चंबल के छोटे से गांव से निकले श्यामवीर सिंह नरवरिया के पास संसाधन सीमित थे। फिर भी उन्होंने बिना कोचिंग, केवल मेहनत, अनुशासन और धैर्य के दम पर IAS बनने का सपना सच कर दिखाया।

चंबल क्षेत्र को अक्सर पिछड़ेपन, बीहड़ों और संघर्ष से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन यही चंबल समय-समय पर ऐसी कहानियां भी गढ़ता रहा है, जो पूरे देश के युवाओं को प्रेरित करती हैं। ऐसी ही एक कहानी है आईएएस श्यामवीर सिंह नरवरिया की। श्यामवीर सिंह ने भिंड जिले के गोरमी क्षेत्र के छोटे से गांव प्रतापपुरा से निकलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा तक का सफर तय किया।

फौजी परिवार, चंबल की मिट्टी और अनुशासन

श्यामवीर सिंह नरवरिया एक साधारण लेकिन अनुशासित परिवार से आते हैं। उनके पिता सुरेश सिंह नरवरिया भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। फौजी पिता की परवरिश में अनुशासन, ईमानदारी और देशसेवा का भाव बचपन से ही उनके जीवन का हिस्सा था। उनके पिता चाहते थे कि उनका बेटा फौजी से भी ऊंची जिम्मेदारी संभाले। पिता के इसी सपने को ध्यान में रखकर श्यामवीर ने मन लगाकर पढ़ाई शुरू कर दी।

a16a2e85-73d
a16a2e85-73d


ये भी पढ़ें: एमपी के दो IAS अधिकारी जॉइंट सेक्रेटरी के लिए इंपेनल, केंद्र ने 24 अधिकारियों को चुना

नौकरी छोड़कर की यूपीएससी की तैयारी

श्यामवीर शुरू से पढ़ाई में गंभीर रहे। स्कूल में हमेशा उनका रिजल्ट अच्छा आता था। उन्होंने IIT दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी भी की। लेकिन उनके भीतर प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा लगातार मजबूत होती गई।कॉर्पोरेट नौकरी के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उनका अंतिम लक्ष्य IAS बनना है। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर पूरी तरह सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: रिटायर्ड आईएएस अजातशत्रु श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी, बनेंगे सीएम मोहन यादव के OSD

पहले IRS, फिर IAS

साल 2016 में श्यामवीर सिंह नरवरिया ने पहली बार UPSC परीक्षा पास की। लेकिन उनकी रैंक अपेक्षा से कम रही और उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (IRS) आवंटित हुई। उन्होंने इसे असफलता मानकर निराश होने के बजाय सीखने का अवसर माना।

सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने अपनी कमजोरियों का विश्लेषण किया और तैयारी जारी रखी। लगातार मेहनत और बेहतर रणनीति के साथ दोबारा प्रयास किया और आखिरकार 2018 में ऑल इंडिया रैंक 284 हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का सपना साकार कर लिया।

सेल्फ-स्टडी से क्रैक किया एग्जाम

श्यामवीर सिंह नरवरिया ने आम उम्मीदवारों की तरह महंगी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने सेल्फ-स्टडी को ही अपनी ताकत बनाया और रोजाना करीब 6 घंटे नियमित व अनुशासित तरीके से पढ़ाई करते रहे। सीमित लेकिन भरोसेमंद किताबों से तैयारी की और लगातार रिवीजन कर अपनी समझ मजबूत करते गए।

ये भी पढ़ें: दस घंटे की नौकरी के साथ की यूपीएससी की तैयारी की और दूसरे प्रयास में बन गए आईएएस फ्रैंक नोबल ए

UPSC एस्पिरेंट्स के लिए टिप्स

  • कोचिंग जरूरी नहीं, पढ़ाई की निरंतरता जरूरी है
  • करंट अफेयर्स पर अच्छी पकड़ होना जरूरी है
  • सीमित लेकिन भरोसेमंद स्टडी मटेरियल लें
  • बार-बार रिवीजन और आत्म-विश्लेषण जरूरी

श्यामवीर मंत्री पटेल के हैं दामाद

IAS बनने के बाद IAS Shyambir Singh का विवाह मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की बेटी फलित सिंह पटेल से हुआ।

509fab19-032
509fab19-032


ये भी पढ़ें: तुम सिविल सेवा के लिए बने हो... टीचर के इस एक वाक्य ने बना दिया आईएएस अमन वैष्णव

करियर एक नजर

  • नाम: श्यामवीर सिंह नरवरिया
  • जन्मस्थान: जलगांव
  • जन्मस्थान: भिंड
  • एजुकेशन: बीटेक
  • बैच: 2018
  • कैडर: मध्य प्रदेश

पदस्थापना

श्यामवीर सिंह को मध्य प्रदेश कैडर मिला, लेकिन वे तीन साल इंटर कॉडर डेप्युटेशन में जम्मू कश्मीर चले गए थे। वे हाल ही में लौटे हैं और अब उन्हें भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA Bhopal) का सीईओ बनाया गया है।

Socia Accounts of IAS Shyamvir Singh Narvariya


उनकी कहानी चंबल क्षेत्र के उन युवाओं के लिए खास संदेश देती है, जो यह मान लेते हैं कि बड़े लक्ष्य सिर्फ बड़े शहरों के लिए होते हैं।चंबल की मिट्टी से निकली यह IAS कहानी आज हजारों युवाओं को यह भरोसा देती है कि अगर इरादा मजबूत हो, तो हालात रास्ता नहीं रोक सकते।

चंबल जैसे इलाके में, जहां संसाधन सीमित होते हैं और रास्ते आसान नहीं, वहां से निकलकर IAS बनने का सपना देखना और उसे पूरा करना बड़ी बात है। आज श्यामवीर कई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

FAQ

  1. आईएएस श्यामवीर सिंह नरवरिया किस जिले के रहने वाले हैं?
    वे मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोरमी क्षेत्र के गांव प्रतापपुरा के रहने वाले हैं।
  2. IAS बनने से पहले श्यामवीर सिंह नरवरिया को कौन-सी सेवा मिली थी?
    2016 में उन्हें IRS (इंडियन रेवेन्यू सर्विस) मिला था, जिसके बाद दोबारा तैयारी कर IAS बने।
(प्रोफाइल 302- 2 मार्च 2026 तक अपडेट)


Tags:
  • प्रहलाद पटेल
  • मध्य प्रदेश
  • IAS
  • यूपीएससी
  • BDA Bhopal
  • आईएएस श्यामवीर सिंह नरवरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड