एक अफसर ऐसी भी...संस्कृति जैन ने तीन बार दिया UPSC का पेपर और तीनों बार मिली सफलता

The Sootr | Mar 26, 2025, 15:12 IST
Share
thesootr
thesootr

IAS संस्कृति जैन ने कभी सिविल सर्विसेज को अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। वे पीएचडी करने की योजना बना रही थीं, लेकिन दोस्तों की जिद ने उनकी राह बदल दी।

सपनों की उड़ान तभी साकार होती है, जब जिद और जुनून उसे पंख देते हैं। मध्यप्रदेश की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। UPSC जैसी कठिन परीक्षा एक बार पास करना ही बड़ी बात होती है, लेकिन संस्कृति ने इसे तीन बार पास कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। तीसरी बार में उन्होंने ऑल इंडिया 11वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ खुद को बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया। उनके पति आशुतोष गुप्ता आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी तैनाती भी मध्यप्रदेश में है।

संस्कृति जैन का जन्म श्रीनगर में हुआ। उनके माता-पिता भारतीय वायु सेना में थे, इसलिए उनका बचपन अलग-अलग राज्यों में बीता। पिता फाइटर पायलट और मां मेडिकल डिपार्टमेंट में थीं। यही वजह थी कि देश सेवा का जज्बा बचपन से ही उनके अंदर समाया हुआ था। उन्होंने गोवा से ग्रेजुएशन पूरा किया और आगे की पढ़ाई के लिए लेजिस्लेटिव असिस्टेंट टू मेंबर ऑफ पार्लियामेंट (LAMP) फेलोशिप की।

दोस्तों की जिद ने बदल दी राह

49d0d3dd-dc6
49d0d3dd-dc6

संस्कृति जैन ने कभी सिविल सर्विसेज को अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। वे पीएचडी करने की योजना बना रही थीं, लेकिन दोस्तों की जिद ने उनकी राह बदल दी। उन्होंने पहली बार मजाक-मजाक में UPSC की परीक्षा दी और सफलता भी मिल गई, लेकिन उनका सपना IAS बनना था, इसलिए उन्होंने दूसरी बार परीक्षा दी और इस बार IRS (Indian Revenue Service) में चयनित हुईं। असली मंजिल तो अभी बाकी थी। लिहाजा, संस्कृति ने तीसरी बार UPSC की परीक्षा दी और पूरे देश को चौंकाते हुए ऑल इंडिया 11वीं रैंक हासिल कर ली। उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।
यह भी पढ़ें...डॉक्टर परिवार के बेटे ने चुनी सिविल सेवा की राह, तीसरे अटेंप्ट में टॉपर बने आईएएस अंकित अस्थाना

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता...

संस्कृति के व्यक्तित्व की खासियत यह भी है कि वे प्रशासनिक कामकाज को संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ संभालती हैं। जनता की परेशानियों को सुनना और उनका तत्काल समाधान निकालना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा है।

आईएएस संस्कृति जैन का कहना है, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कड़ी मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी ही आपको अपने सपनों तक पहुंचा सकती है। वह युवाओं को प्रेरित करते हुए कहती हैं— अपने लक्ष्य पर फोकस करें, असफलताओं से घबराएं नहीं। हर असफलता आपको एक नया सबक सिखाती है, इसलिए हार न मानें। अगर मैं कर सकती हूं, तो आप भी कर सकते हैं।

2b747289-28a
2b747289-28a

यह भी पढ़ें...IAS नेहा मीना की अनोखी पहल... कुपोषण काबू करने 'मोटी आई' है और कचरे से बन रहीं कलाकृतियां

कैसी है कार्यशैली

संस्कृति जैन की पहचान ऐसे अफसर के रूप में है, जिनके दरवाजे हर वक्त आम जनता के लिए खुले रहते हैं। किसानों की समस्याओं को समझने के लिए वे खुद खेतों में जाती हैं। उर्वरक, बीज व फसल से जुड़ी परेशानियों का समाधान करती हैं। सरकारी कार्यालयों और स्कूलों का औचक निरीक्षण करना उनकी आदत में शामिल है। एक बार जब वे सरकारी स्कूल पहुंचीं, तो बच्चों के नाटक में खुद ही शामिल हो गईं। संस्कृति जैन ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल कीं है। इसी के तहत उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए खुद स्कूलों का दौरा किया। पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने पहुंचीं, तो अपनी चप्पल क्लास के बाहर उतार दी, जिससे उनकी सादगी की खूब चर्चा हुई। महंगी किताबों और स्कूल फीस पर नियंत्रण लगाने के लिए निजी स्कूल संचालकों को तलब किया और अनावश्यक फीस वसूली पर रोक लगाई।

ये भी किए अनूठे काम

रोजगार मेले का आयोजन करवाया, जिससे सैकड़ों युवाओं को नौकरियां मिलीं। महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया। स्कूलों में पौधारोपण अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने खुद बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए। सरकारी कार्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दिया।

यह भी पढ़ें...IAS अनूप कुमार सिंह ने बीमार मां की सेवा के लिए ठुकरा दी थी कलेक्टरी

प्रोफाइल पर एक नजर

33d54994-576
33d54994-576

नाम: संस्कृति जैन
जन्म दिनांक: 14 फरवरी 1989
जन्म स्थान: श्रीनगर, जम्मू
एजुकेशन: बीई, एमएससी
बैच: 2015 (मध्यप्रदेश)

यह भी पढ़ें...हौसलों के आगे झुका सूरज और मप्र की बिटिया बन गईं आईएएस रुचिका चौहान

पदस्थापना

2015 बैच की IAS अधिकारी संस्कृति जैन के पास वर्तमान में आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल तथा अपर प्रबंध संचालक मप्र. मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) है। इसके पहले वो सिवनी जिले की कलेक्टर थीं। इससे पहले वे रीवा नगर निगम आयुक्त, सतना में अपर कलेक्टर, मऊगंज में SDM और अलीराजपुर व नर्मदापुरम में जिला पंचायत CEO के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।

thesootr links

Tags:
  • Bureaucracy dominates in MP
  • MP News
  • Bureaucracy News
  • मध्य प्रदेश
  • mp bureaucracy
  • IAS
  • कलेक्टर संस्कृति जैन
  • आईएएस संस्कृति जैन
  • द तंत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग