IAS प्रतिभा पाल... एक कर्तव्यनिष्ठ अफसर, जो मां बनने के 11 दिन बाद ही पहुंच गई थीं ड्यूटी पर
The Sootr | Apr 28, 2025, 21:49 IST
Photograph: (the sootr)
आईएएस प्रतिभा पाल कर्तव्यनिष्ठ होने के साथ अपने निर्भीक और सख्त प्रशासनिक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके काम करने का जनहितैषी तरीका, अनुशासन और समर्पण भाव को बखूबी दर्शाता है।
द तंत्रः कहते हैं कि सपनों से बढ़कर कुछ नहीं होता। अगर आप ठान लें तो हर असंभव काम को भी पूरा कर सकते हैं। ठीक ऐसा ही कर दिखाया है आईएएस प्रतिभा पाल ने।
15 अप्रैल 1988 को उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मी प्रतिभा प्रतिभाशाली रही हैं। जहां एक ओर बच्चे बचपन में खेल-खिलौने, गुड्डा-गुड़ियों के साथ खेलते हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतिभा किताबों में ही अपना सारा दिन बिता दिया करतीं थीं। उन्हें बचपन से ही कविताएं लिखने और पढ़ने का शौक रहा।
प्रतिभा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरेली के स्कूल से हासिल की। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन में बीए किया, लेकिन वे इतने में कहां रुकने वाली थीं। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एमए हिस्ट्री से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया।
![56d9ac77-2cd]()
एक स्त्री के लिए अपने बच्चे के प्रति ममत्व की भावना, दुनिया की किसी भी भावना से न केवल परे है, साथ ही साथ अलग भी है। एक स्त्री के जीवन में यह सबसे अनमोल क्षण होता है, जब वह शिशु को जन्म देती है। इसके लिए वो न सिर्फ असहनीय दर्द सहती है, साथ ही साथ अपने शरीर की पूरी काया तक पलट कर रख देती है।
ठीक ऐसी ही एक मां हैं आईएएस प्रतिभा पाल। उन्होंने न केवल अपना मातृ धर्म निभाया, बल्कि एक अधिकारी होने के नाते अपने कामों को भी प्राथमिकता दी। प्रतिभा ने मिसाल कायम करते हुए अपने प्रसव के 12 घंटे पहले तक ना सिर्फ काम किया, साथ ही प्रसव होने के 11 दिन बाद फिर ड्यूटी जॉइन कर ली।
![fbee65d5-bf8]()
आईएएस प्रतिभा पाल कर्तव्यनिष्ठ होने के साथ अपने निर्भीक और सख्त प्रशासनिक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके काम करने का जनहितैषी तरीका, अनुशासन और समर्पण भाव को बखूबी दर्शाता है।
आईएएस प्रतिभा पाल खुद जनसुनवाई करती हैं, ताकि वह नागरिकों की समस्याओं को समझें और मुद्दों पर जनता के सुझाव ले सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत रीवा जिले को प्रथम दर्जा भी दिलवाया है।
![37c11ac8-426]()
प्रतिभा पाल इंदौर नगर निगम (मध्य प्रदेश) की आयुक्त थीं। उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान शहर के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने कार्यकाल में इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बनवाया, साथ ही कचरा प्रबंधन, स्वच्छता अभियानों पर जोर भी दिया। प्रतिभा का मानना है कि एक अफसर को अपने कर्तव्यों के साथ समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनना चाहिए।
नाम: प्रतिभा पाल
जन्म दिनांक: 15-04-1988
जन्म स्थान: बरेली, उत्तरप्रदेश
एजुकेशन: B.A., M.A. (Hist.)
बैच: RR; 2012 (मध्यप्रदेश)
IAS प्रतिभा पाल 28 अप्रैल 2025 की स्थिति में रीवा जिले की कलेक्टर हैं। इससे पहले बतौर कलेक्टर वे श्योपुर जिले की कमान भी संभाल चुकी हैं। उन्होंने Asstt. Collector जबलपुर, SDO (Rev) नरसिंहगढ़, CEO जिला पंचायत नरसिंहपुर, नगर निगम कमिश्नर सतना, नगर निगम कमिश्नर उज्जैन, नगर निगम कमिश्नर इंदौर भी अपनी सेवाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें...
कभी 10 रुपए रोज में दिहाड़ी करते थे IAS नरेंद्र सूर्यवंशी, मेहनत से पाया मुकाम
मंत्री कैलाश के पीए पर कैब ड्राइवर ने किया चाकू से हमला, तो महापौर को हुई आम यात्री की चिंता
पहलगाम हमला: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को देंगे अपनी शक्तियां !
एमपी में सात साल बाद भी नल-जल योजना अधूरी, 190 गांवों में गहराया जल संकट
15 अप्रैल 1988 को उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मी प्रतिभा प्रतिभाशाली रही हैं। जहां एक ओर बच्चे बचपन में खेल-खिलौने, गुड्डा-गुड़ियों के साथ खेलते हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतिभा किताबों में ही अपना सारा दिन बिता दिया करतीं थीं। उन्हें बचपन से ही कविताएं लिखने और पढ़ने का शौक रहा।
प्रतिभा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरेली के स्कूल से हासिल की। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन में बीए किया, लेकिन वे इतने में कहां रुकने वाली थीं। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एमए हिस्ट्री से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया।
कॉलेज के दौरान ही प्रतिभा ने तय कर लिया था कि उन्हें प्रशासनिक सेवा में जाना है और अफसर बनकर देश की सेवा में अपना योगदान देना है। उन्होंने सिविल सेवा में कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल किया और 2012 बैच की आईएएस अधिकारी बनीं। उन्हें मध्यप्रदेश कैडर मिला।
प्रसव के 12 घंटे पहले तक करती रहीं काम...
56d9ac77-2cd
एक स्त्री के लिए अपने बच्चे के प्रति ममत्व की भावना, दुनिया की किसी भी भावना से न केवल परे है, साथ ही साथ अलग भी है। एक स्त्री के जीवन में यह सबसे अनमोल क्षण होता है, जब वह शिशु को जन्म देती है। इसके लिए वो न सिर्फ असहनीय दर्द सहती है, साथ ही साथ अपने शरीर की पूरी काया तक पलट कर रख देती है।
ठीक ऐसी ही एक मां हैं आईएएस प्रतिभा पाल। उन्होंने न केवल अपना मातृ धर्म निभाया, बल्कि एक अधिकारी होने के नाते अपने कामों को भी प्राथमिकता दी। प्रतिभा ने मिसाल कायम करते हुए अपने प्रसव के 12 घंटे पहले तक ना सिर्फ काम किया, साथ ही प्रसव होने के 11 दिन बाद फिर ड्यूटी जॉइन कर ली।
कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं प्रतिभा
fbee65d5-bf8
आईएएस प्रतिभा पाल कर्तव्यनिष्ठ होने के साथ अपने निर्भीक और सख्त प्रशासनिक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके काम करने का जनहितैषी तरीका, अनुशासन और समर्पण भाव को बखूबी दर्शाता है।
आईएएस प्रतिभा पाल खुद जनसुनवाई करती हैं, ताकि वह नागरिकों की समस्याओं को समझें और मुद्दों पर जनता के सुझाव ले सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत रीवा जिले को प्रथम दर्जा भी दिलवाया है।
इंदौर नगर निगम संभाली
37c11ac8-426
प्रतिभा पाल इंदौर नगर निगम (मध्य प्रदेश) की आयुक्त थीं। उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान शहर के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने कार्यकाल में इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बनवाया, साथ ही कचरा प्रबंधन, स्वच्छता अभियानों पर जोर भी दिया। प्रतिभा का मानना है कि एक अफसर को अपने कर्तव्यों के साथ समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनना चाहिए।
कॅरियर एक नजर
जन्म दिनांक: 15-04-1988
जन्म स्थान: बरेली, उत्तरप्रदेश
एजुकेशन: B.A., M.A. (Hist.)
बैच: RR; 2012 (मध्यप्रदेश)
पदस्थापना
ये भी पढ़ें...
कभी 10 रुपए रोज में दिहाड़ी करते थे IAS नरेंद्र सूर्यवंशी, मेहनत से पाया मुकाम
मंत्री कैलाश के पीए पर कैब ड्राइवर ने किया चाकू से हमला, तो महापौर को हुई आम यात्री की चिंता
पहलगाम हमला: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को देंगे अपनी शक्तियां !
एमपी में सात साल बाद भी नल-जल योजना अधूरी, 190 गांवों में गहराया जल संकट
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग