2027 से पहले पंजाब कांग्रेस बेलगाम: क्या चन्नी की बगावत फिर डुबोएगी पार्टी की नैय्या?
Sameer Chougaonkar | Aug 10, 2026, 14:03 IST
vichar manthan
पंजाब में 2027 चुनाव से पहले पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की बगावत से कांग्रेस की सत्ता वापसी की उम्मीदों को झटका लगा है। गुटबाजी और नेतृत्व संकट के बीच पार्टी के सामने चन्नी को मनाने की बड़ी चुनौती है।
कांग्रेस की गुटबाजी: एक पुरानी बीमारी
जहां-जहां अनदेखी हुई, वहां सत्ता गई
कर्नाटक में भी डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच मतभेद सामने आए, लेकिन नेतृत्व ने शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाकर फिलहाल मामला संभाल लिया। वहीं हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बीच चल रही तनातनी कब खुलकर सामने आ जाए, यह कहना मुश्किल है।
पंजाब कांग्रेस के लिए क्यों अहम है यह लड़ाई
पंजाब कांग्रेस के लिए हमेशा से मजबूत जमीन रहा है। कहा जाता है कि जब देश के कई हिस्सों में लोगों ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी, तब भी पंजाब की जनता ने पार्टी का साथ दिया। यही वजह है कि पंजाब को कांग्रेस के पुराने गढ़ों में गिना जाता रहा है।
हालांकि पिछले कुछ समय से पार्टी लगातार अंदरूनी विवादों और बगावतों से जूझ रही है। पहले भी ऐसे हालात बने, लेकिन कांग्रेस किसी न किसी तरह वापसी करती रही। वहीं, इस बार हालात अलग नजर आ रहे हैं। जिस पंजाब में कांग्रेस कुछ महीनों बाद सत्ता में लौटने का सपना देख रही थी, वहां अब पार्टी के लंबे समय तक विपक्ष में रहने की आशंका बढ़ती दिख रही है।
कांग्रेस की पंजाब में मौजूदा स्थिति यह बताती है कि कई बार चुनाव हारने की वजह विपक्ष नहीं, बल्कि पार्टी के अंदर की लड़ाई भी बन जाती है।
2022 की हार से सबक नहीं ले पाई कांग्रेस
पंजाब में पिछली हार की वजह सिर्फ जनता का फैसला नहीं था, बल्कि पार्टी के अंदर की खींचतान, नेताओं की गुटबाजी और सत्ता के आसपास रहने वाले लोगों की भूमिका ने भी बड़ा असर डाला था। इस बार भी हालात कुछ वैसे ही नजर आ रहे हैं। अंदरूनी कलह और आपसी खींचतान पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रही है।
कांग्रेस के पास पंजाब में सत्ता में वापसी के लिए जरूरी सबकुछ मौजूद है। पार्टी का पुराना जनाधार है, मजबूत स्थानीय नेता हैं, बड़ा संगठन है और सरकार चलाने का लंबा अनुभव भी है। लेकिन नेताओं की आपसी लड़ाई ने पार्टी को कमजोर कर दिया है।
कई नेता अपनी-अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं में उलझे नजर आ रहे हैं। जनता के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय पार्टी के भीतर कुर्सी की लड़ाई ज्यादा दिखाई दे रही है। यही वजह है कि जो पंजाब कभी कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था, वहां अब पार्टी के सामने खुद को संभालने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
अमरिंदर सिंह से चन्नी तक, दोहराया गया इतिहास
2027 में फिर सत्ता की उम्मीद कर रही कांग्रेस के सामने अब एक और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बगावत का झंडा उठा लिया है। 2022 में एक पूर्व मुख्यमंत्री के कारण हारने वाली कांग्रेस को 2027 में भी एक पूर्व मुख्यमंत्री की बगावत ने हार के कगार पर पहुंचा दिया है।
चन्नी का दलित फैक्टर क्यों अहम है
पंजाब का मालवा क्षेत्र दलित आबादी का सबसे बड़ा गढ़ है, जहां की 69 सीटों पर दलित आबादी 31 से 40 फीसदी है। कांग्रेस में रहकर बगावत का बिगुल फूंकने वाले चन्नी रामदासिया सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दलित हैं।
चन्नी पंजाब के पहले दलित सीएम थे। ऐसे में पूरे देश में दलितों को अपने साथ जोड़ने में जुटी कांग्रेस के लिए चन्नी को एक झटके में बाहर करना आसान नहीं होगा। पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि चन्नी को मना लिया जाए, लेकिन चन्नी मानने को तैयार नहीं हैं।
चन्नी और आलाकमान के बीच विवाद क्या है
चन्नी की तीन प्रमुख मांगें
- राजा वडिंग को हटाकर चन्नी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जाए।
- अगर वडिंग चुनाव तक अध्यक्ष बने रहते हैं, तो चन्नी को सीएम फेस घोषित किया जाए।
- टिकट बंटवारे के समय उनकी सलाह को तवज्जो दी जाए।
चन्नी के सामने कौन से विकल्प हैं
विकल्प एक: कांग्रेस में रहकर लड़ाई
विकल्प दो: भाजपा का रास्ता
विकल्प तीन: नई पार्टी या मंच
पंजाब में कांग्रेस का भविष्य किस पर निर्भर
तमाम उठापटक के बाद भी पंजाब में कांग्रेस को वापसी की उम्मीद है, लेकिन गुटबाजी चरम पर देखकर लगता है कि पार्टी ने पराजय से कोई नैतिक शिक्षा नहीं ली। वही बयानबाजी, वही गुटीय युद्ध, वही व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं, वही संगठन को निजी जागीर समझने की प्रवृत्ति पंजाब कांग्रेस में फिर देखने को मिल रही है।
जनता भरोसा देती है, पर बार-बार अपमानित भरोसे को फिर से खड़ा करना आसान नहीं होता। जनता देख रही है कि जिन्हें वह लोकतंत्र का विकल्प बनाना चाहती थी, वे स्वयं लोकतांत्रिक अनुशासन, समर्पण और विनम्रता से खाली होते जा रहे हैं।
राजनीति में कोई हार अंतिम नहीं होती, लेकिन हार से सीख न लेना और ऐतिहासिक गलती को दोहराना पार्टी की हार को हमेशा आमंत्रित करता है।
मतदाता कांग्रेस के पास वापस लौट सकते हैं, लेकिन वे तभी लौटेंगे जब पार्टी पहले अपने भीतर लौटे- अपने विचार में, अपने संगठन में, अपने कार्यकर्ता में, और सबसे बढ़कर उस जनमानस में जो कांग्रेस के साथ जुड़ा रहा है।
पंजाब में कांग्रेस के नेता अपने ही हाथों से पार्टी की हार लिख रहे हैं, और नेतृत्व चुपचाप सत्ता को दूर जाते देख रहा है। चन्नी को निकाले या अंतिम समय तक समझाते रहें, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय नहीं कर पा रहा है। एक कहावत है कि दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम। कांग्रेस की यही दुविधा उसे सत्ता से और दूर कर सकती है। कांग्रेस जितनी देर करेगी, सत्ता उतनी दूर होती जाएगी।
नोट- प्रिंट मीडिया में दो दशक से सक्रिय समीर चौगांवकर राजनीतिक पत्रकारिता के एक विश्वसनीय और स्थापित नाम हैं। इंडिया टुडे, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका और एशिया टाइम्स सहित देश-विदेश के प्रतिष्ठित मंचों पर उनके लेख प्रकाशित होते हैं। भाजपा, पीएमओ, संसद और आरएसएस की गहरी कवरेज तथा प्रमुख न्यूज चैनलों पर तथ्यपरक राजनीतिक विश्लेषण उनकी पहचान है।इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के निजी हैं।
FAQ
- पंजाब में कांग्रेस और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच विवाद की वजह क्या है?
राजा वडिंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद चन्नी ने खुद अध्यक्ष बनने, सीएम फेस घोषित होने और टिकट बंटवारे में सलाह लेने की मांग रखी है। कांग्रेस नेतृत्व ने वडिंग को हटाने से इनकार किया है। - चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस से हटाना मुश्किल क्यों है?
पंजाब में दलितों की करीब 38 प्रतिशत आबादी है और 34 सीटें आरक्षित हैं। चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री रहे हैं, इसलिए पार्टी उन्हें नाराज करने से बच रही है। - 2022 के पंजाब चुनाव में कांग्रेस क्यों हारी थी?
पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की बगावत और भाजपा से गठबंधन के चलते कांग्रेस केवल 18 सीटों पर सिमट गई थी। संगठन की गुटबाजी भी बड़ी वजह थी। - पंजाब में कांग्रेस की सत्ता वापसी की संभावना कैसी है?
गुटबाजी और चन्नी की नाराजगी के कारण संभावना कमजोर होती जा रही है, हालांकि नेतृत्व अब भी सुलह की कोशिश में जुटा है।
अभ्यन्तरम्: CJI की एक टिप्पणी और गिर गई मंत्री की कुर्सी...
संसद के मानसून सत्र में मोदी सरकार का सरप्राइज बिल कौन सा? अकेली पड़ी कांग्रेस
मोदी कैबिनेट विस्तार से लेकर नवीन की टीम तक... जल्द मचेगी सियासी हलचल!
इंडिया गठबंधन: हारे हुए नेता, बिखरा गठबंधन- विपक्ष की दर्दनाक कहानी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA