संघ के 100 साल: संपर्क से सामाजिक परिवर्तन तक आरएसएस का नया सूत्र
The Sootr | Oct 20, 2026, 11:50 IST
RSS संघ का शताब्दी वर्ष
संघ शताब्दी वर्ष पर कैलाशचंद्र जी का लेख: विजयादशमी से शुरू गृह संपर्क, हिंदू सम्मेलन, गोष्ठियां, युवा संवाद और शाखा विस्तार के जरिए संघ को समाजव्यापी बनाने का लक्ष्य और आगे की चुनौतियां।
विजयादशमी केवल विजय का पर्व नहीं, बल्कि आत्ममंथन, संकल्प और नवप्रयास का पर्व है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। सौ वर्षों की यात्रा पूरी करने वाला संगठन जब पीछे मुड़कर देखता है, तो उसके सामने केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं होता, बल्कि यह प्रश्न भी खड़ा होता है कि आने वाले समय की चुनौतियों के लिए समाज को कैसे तैयार किया जाए। संघ शताब्दी वर्ष का मूल भाव इसी प्रश्न से जुड़ा है - 100 वर्षों से चल रहे संघकार्य को और अधिक व्यापक, गतिशील तथा समाजव्यापी कैसे बनाया जाए? इसी दृष्टि से शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं, बल्कि संघ की मूल कार्यपद्धति को समाज के व्यापक जीवन से जोड़ने का प्रयास बने हैं।
शक्ति प्रकटीकरण और समाज में विश्वास
विजयादशमी से शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। देशभर में स्वयंसेवक गणवेश में एकत्र हुए, सार्वजनिक कार्यक्रम हुए और अनेक स्थानों पर पथ-संचलन निकले। इसका उद्देश्य केवल शक्ति-प्रदर्शन नहीं था, बल्कि समाज में यह विश्वास जगाना था कि संघ का कार्य देश के गांव, बस्ती और मोहल्ले तक निरंतर चल रहा है।
इसके साथ संघ ने अपनी उपलब्ध संगठनात्मक शक्ति और स्वयंसेवकों की क्षमता का भी व्यापक आकलन किया। यह आकलन केवल संख्या जानने के लिए नहीं, बल्कि आगे के समाजव्यापी कार्य की दिशा निर्धारित करने के लिए था।
स्वयंसेवक से परिवार तक का संवाद
इसके बाद शताब्दी वर्ष का व्यापक गृह संपर्क अभियान सामने आया। स्वयंसेवक घर-घर पहुंचे। संघ का परिचय, साहित्य और भारत माता का चित्र लेकर परिवारों से संवाद किया गया। यह संपर्क केवल संघ की जानकारी देने तक सीमित नहीं था।
परिवार के सुख-दुःख, आपसी संवाद, भजन-कीर्तन, सामूहिक भोजन, संस्कार, पर्यावरण, तुलसी एवं वृक्ष-पौधों, पशु-पक्षियों के प्रति संवेदना और परिवार के वातावरण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पड़ोसियों के साथ संबंध, सामाजिक सौहार्द और परस्पर सहयोग की स्थिति को भी समझने का प्रयास किया गया।
यहीं पंच परिवर्तन को व्यवहार से जोड़ने की चर्चा हुई - कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्य एवं सामाजिक जागरण।
गृह संपर्क के बाद अनेक स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित हुए। घर-घर जाकर परिवारों को इन सम्मेलनों में सपरिवार आने का निमंत्रण दिया गया। सम्मेलनों में संत-महात्माओं, विभिन्न मत-पंथों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के विविध क्षेत्रों के लोगों ने सहभागिता की।
सामूहिक भोजन, गीत-संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां तथा समाज में चल रहे सेवा और रचनात्मक कार्यों का परिचय हुआ। इन सम्मेलनों का संदेश था - समाज एक है, हम सब परस्पर जुड़े हैं और अपने समाज को संगठित, संस्कारित तथा समर्थ बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
शताब्दी वर्ष में लगभग नौ हजार 884 स्थानों पर सामाजिक सद्भाव की गोष्ठियों का आयोजन किया गया। समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के प्रमुख लोगों ने अपने-अपने अनुभव और सामाजिक कार्य साझा किए। विचार केवल समस्याओं की चर्चा तक सीमित नहीं रहा।
यह भी पूछा गया कि अपने गांव, बस्ती या नगर में हम सब मिलकर क्या कर सकते हैं? कौन से अच्छे कार्य पहले से चल रहे हैं और उन्हें व्यापक कैसे बनाया जा सकता है? इसका उद्देश्य सामाजिक दूरी घटाना, संवाद बढ़ाना और समाज की विभिन्न शक्तियों को एक-दूसरे का सहभागी बनाना था।
इसके साथ निर्धारित लगभग दस हजार स्थानों पर इससे अधिक प्रमुख जन, युवा एवं महिला गोष्ठियों का आयोजन हुआ। डॉक्टर, वकील, शिक्षक, पत्रकार, व्यवसायी, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला नेतृत्व, विभिन्न जाति-बिरादरी और पेशागत समूहों के प्रमुख तथा समाज के अन्य प्रभावशाली व्यक्तित्व इसमें सहभागी हुए।
चर्चा का केंद्र था - समाज के प्रति हमारा कर्तव्य क्या है और अपनी-अपनी क्षमता से हम समाज के लिए क्या कर सकते हैं?
बेटी की शिक्षा और सुरक्षा, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, सामाजिक सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और परस्पर सम्मान जैसे विषयों पर विचार हुआ। उद्देश्य किसी एक संस्था का विस्तार नहीं, बल्कि समाज की अपनी शक्तियों को समाज के हित में सक्रिय करना था।
शताब्दी वर्ष में युवाओं को विशेष केंद्र में रखा गया। युवा सम्मेलन, खेलकूद, प्रतियोगिताएं, महाविद्यालयीन कार्यक्रम, संवाद और प्रबोधन आयोजित हुए। अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सक, प्रशासनिक एवं सुरक्षा अधिकारी, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य प्रेरणादायी व्यक्तित्व युवाओं से संवाद करने पहुंचे।
मूल प्रश्न था - युवा कैसा बनेगा, उसी से भारत का भविष्य निर्धारित होगा।
इसलिए आत्मविश्वास, अनुशासन, जागरूकता, कर्तव्यबोध, राष्ट्रबोध और सामाजिक संवेदनशीलता को युवाओं के जीवन से जोड़ने का प्रयास हुआ।
इन कार्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण अगला चरण शाखा विस्तार है। अनेक स्थानों पर विशेष अभियान के माध्यम से मोहल्लों और गांवों तक शाखा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि संघ की मूल शक्ति आज भी नित्य शाखा और व्यक्ति निर्माण है।
शाखा केवल शारीरिक अभ्यास का स्थान नहीं। वह अनुशासन, समयबद्धता, नेतृत्व, सहयोग, जिम्मेदारी, आत्मीयता और राष्ट्रबोध की दैनिक साधना है। शाखा से संस्कार, संस्कार से व्यक्ति निर्माण, व्यक्ति से कार्यकर्ता और कार्यकर्ता से समाज संगठन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।
यही कारण है कि दशकों तक स्वयंसेवक शाखा में आते रहते हैं। कार्यक्रम बदल सकते हैं, परिस्थितियां बदल सकती हैं, नेतृत्व की पीढ़ियां बदल सकती हैं, लेकिन व्यक्ति निर्माण की साधना निरंतर चलती रहती है।
संघ की वास्तविक शक्ति केवल उसकी शाखाओं, कार्यालयों या कार्यक्रमों की संख्या में नहीं है। उसकी सबसे बड़ी शक्ति है - कार्यकर्ता की श्रृंखला और पीढ़ी-दर-पीढ़ी संस्कार का हस्तांतरण।
पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कार हस्तांतरण
वरिष्ठ कार्यकर्ता मार्गदर्शन करता है, वर्तमान पीढ़ी दायित्व निभाती है और युवा अगली जिम्मेदारी संभालता है। इसीलिए नेतृत्व का परिवर्तन संघ के लिए कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी निरंतरता का प्रमाण बनता है।
आज मोबाइल और डिजिटल जीवन ने प्रत्यक्ष सामाजिक संवाद को चुनौती दी है। ऐसे समय में स्वयंसेवक का घर-घर संपर्क केवल सूचना का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि संबंध बनाने का माध्यम बनता है - अपरिचित को परिचित, परिचित को आत्मीय और आत्मीय को सहभागी बनाने की प्रक्रिया।
शताब्दी वर्ष की एक महत्वपूर्ण विशेषता कार्यप्रणाली का यह विस्तार भी है कि पंच परिवर्तन को केवल वालंटियर्स तक सीमित न रखकर समाज की विभिन्न शक्तियों के साथ आगे बढ़ाया जाए।
धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नागरिक शक्तियों के साथ संवाद और सहभागिता बढ़ाना इसी दिशा का संकेत है।
कुटुंब प्रबोधन हो या पर्यावरण, सामाजिक समरसता हो या स्वदेशी - इन विषयों को समाज का साझा अभियान बनाने की आवश्यकता है। इसलिए शताब्दी वर्ष का सूत्र केवल संपर्क नहीं, बल्कि- संपर्क से संबंध, संबंध से संवाद, संवाद से सहभागिता और सहभागिता से सामाजिक परिवर्तन।
आज भारत तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सोशल मीडिया, वैश्वीकरण, बाजार, जनसांख्यिकीय परिवर्तन और बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। चुनौती केवल बाहरी विरोध की नहीं है।
चुनौती यह भी है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे और आधुनिक विश्व की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बने। युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की सामाजिक सहभागिता, जनजातीय और ग्रामीण समाज की आकांक्षाएं, परिवार की मजबूती, पर्यावरण, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समरसता - इन सभी विषयों पर समाज के साथ मिलकर काम करना होगा।
इसलिए संघ के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह नहीं कि कौन उसका विरोध कर रहा है। प्रश्न यह है कि समाज के लिए हम क्या कर रहे हैं? क्या परिवार में संवाद बढ़ रहा है? क्या समाज में विश्वास बढ़ रहा है? क्या युवा जिम्मेदारी ले रहे हैं? क्या सामाजिक दूरी कम हो रही है? क्या नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो रहे हैं? यही वास्तविक कसौटी है।
संघ के बारे में लंबे समय से अनेक भविष्यवाणियां की जाती रही हैं कि वह कमजोर हो रहा है या समाप्त हो जाएगा। लेकिन सौ वर्षों की यात्रा यह बताती है कि किसी संगठन की स्थायी शक्ति केवल सत्ता, संसाधन या प्रचार में नहीं होती। विचार, ध्येय, कार्यपद्धति और कार्यकर्ता-निर्माण उसकी वास्तविक शक्ति बन सकते हैं।
डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने जब संघ का कार्य प्रारंभ किया, तब उनके पास विशाल संसाधन नहीं थे। उनके पास था—एक ध्येय, समाज के प्रति विश्वास और व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प। आज शताब्दी वर्ष उसी साधना को व्यापक समाज की शक्ति से जोड़ने का अवसर है।
विजयादशमी का संदेश इसलिए स्पष्ट है -
वर्तमान चुनौतियों का उत्तर घबराहट तो नहीं, संगठन ही है; कोई प्रतिशोध नहीं, यही निरंतर हो रहा राष्ट्रकार्य है; केवल प्रचार से नहीं, स्वयं का आचरण से होना है; और समाज में विभाजन नहीं, समाज को जोड़ने का हमारा सत्संकल्प है।
शताब्दी का वास्तविक उत्सव केवल कार्यक्रमों की संख्या में नहीं, बल्कि समाज में दिखाई देने वाले परिवर्तन में होगा - कितने परिवार जुड़े, कितना सामाजिक विश्वास बढ़ा, कितने लोग समाज के लिए खड़े हुए और कितनी सामाजिक शक्तियां राष्ट्रहित में सक्रिय हुईं।
अंततः प्रश्न यह नहीं कि संघ कितना बड़ा हुआ? बड़ा प्रश्न यह है कि संघ के कारण समाज कितना अपना, संस्कारित, संगठित और समर्थ हुआ? यही शताब्दी वर्ष की कसौटी है। यही अगले चरण की चुनौती है।
और इसी संघ यात्रा का मूल सूत्र है - शाखा से व्यक्ति निर्माण, व्यक्ति से कार्यकर्ता निर्माण, कार्यकर्ता से समाज निर्माण, समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण, और राष्ट्र निर्माण से परम वैभवशाली भारत निर्माण की ओर बढ़ते हमारे कदम है। यही विजयादशमी का संकल्प है। यही संघ शताब्दी वर्ष की निश्चित एवं निर्धारित दिशा में चलने का सुफल है।
नोट: लेखक कैलाशचंद्र के विचार उनके निजी हैं।
FAQs:
विजयादशमी से शताब्दी वर्ष की शुरुआत कैसे हुई?
विजयादशमी से शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। देशभर में स्वयंसेवक गणवेश में एकत्र हुए, सार्वजनिक कार्यक्रम हुए और अनेक स्थानों पर पथ-संचलन निकले। इसका उद्देश्य केवल शक्ति-प्रदर्शन नहीं था, बल्कि समाज में यह विश्वास जगाना था कि संघ का कार्य देश के गांव, बस्ती और मोहल्ले तक निरंतर चल रहा है।
इसके साथ संघ ने अपनी उपलब्ध संगठनात्मक शक्ति और स्वयंसेवकों की क्षमता का भी व्यापक आकलन किया। यह आकलन केवल संख्या जानने के लिए नहीं, बल्कि आगे के समाजव्यापी कार्य की दिशा निर्धारित करने के लिए था।
गृह संपर्क अभियान में स्वयंसेवकों ने क्या किया?
इसके बाद शताब्दी वर्ष का व्यापक गृह संपर्क अभियान सामने आया। स्वयंसेवक घर-घर पहुंचे। संघ का परिचय, साहित्य और भारत माता का चित्र लेकर परिवारों से संवाद किया गया। यह संपर्क केवल संघ की जानकारी देने तक सीमित नहीं था।
परिवार के सुख-दुःख, आपसी संवाद, भजन-कीर्तन, सामूहिक भोजन, संस्कार, पर्यावरण, तुलसी एवं वृक्ष-पौधों, पशु-पक्षियों के प्रति संवेदना और परिवार के वातावरण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पड़ोसियों के साथ संबंध, सामाजिक सौहार्द और परस्पर सहयोग की स्थिति को भी समझने का प्रयास किया गया।
पंच परिवर्तन को व्यवहार से जोड़ना
हिंदू सम्मेलनों का स्वरूप और संदेश क्या रहा?
सामूहिक भोजन, गीत-संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां तथा समाज में चल रहे सेवा और रचनात्मक कार्यों का परिचय हुआ। इन सम्मेलनों का संदेश था - समाज एक है, हम सब परस्पर जुड़े हैं और अपने समाज को संगठित, संस्कारित तथा समर्थ बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
सामाजिक सद्भाव गोष्ठियां कहां और क्यों हुईं?
यह भी पूछा गया कि अपने गांव, बस्ती या नगर में हम सब मिलकर क्या कर सकते हैं? कौन से अच्छे कार्य पहले से चल रहे हैं और उन्हें व्यापक कैसे बनाया जा सकता है? इसका उद्देश्य सामाजिक दूरी घटाना, संवाद बढ़ाना और समाज की विभिन्न शक्तियों को एक-दूसरे का सहभागी बनाना था।
प्रमुख जन गोष्ठियों में किन विषयों पर चर्चा हुई?
चर्चा का केंद्र था - समाज के प्रति हमारा कर्तव्य क्या है और अपनी-अपनी क्षमता से हम समाज के लिए क्या कर सकते हैं?
बेटी की शिक्षा और सुरक्षा, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, सामाजिक सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और परस्पर सम्मान जैसे विषयों पर विचार हुआ। उद्देश्य किसी एक संस्था का विस्तार नहीं, बल्कि समाज की अपनी शक्तियों को समाज के हित में सक्रिय करना था।
युवाओं को शताब्दी वर्ष के केंद्र में क्यों रखा?
मूल प्रश्न था - युवा कैसा बनेगा, उसी से भारत का भविष्य निर्धारित होगा।
इसलिए आत्मविश्वास, अनुशासन, जागरूकता, कर्तव्यबोध, राष्ट्रबोध और सामाजिक संवेदनशीलता को युवाओं के जीवन से जोड़ने का प्रयास हुआ।
शाखा विस्तार शताब्दी के बाद की यात्रा क्यों है?
शाखा में रोज क्या सिखाया जाता है?
यही कारण है कि दशकों तक स्वयंसेवक शाखा में आते रहते हैं। कार्यक्रम बदल सकते हैं, परिस्थितियां बदल सकती हैं, नेतृत्व की पीढ़ियां बदल सकती हैं, लेकिन व्यक्ति निर्माण की साधना निरंतर चलती रहती है।
संघ की असली शक्ति संगठन है या कार्यकर्ता?
पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कार हस्तांतरण
वरिष्ठ कार्यकर्ता मार्गदर्शन करता है, वर्तमान पीढ़ी दायित्व निभाती है और युवा अगली जिम्मेदारी संभालता है। इसीलिए नेतृत्व का परिवर्तन संघ के लिए कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी निरंतरता का प्रमाण बनता है।
आज मोबाइल और डिजिटल जीवन ने प्रत्यक्ष सामाजिक संवाद को चुनौती दी है। ऐसे समय में स्वयंसेवक का घर-घर संपर्क केवल सूचना का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि संबंध बनाने का माध्यम बनता है - अपरिचित को परिचित, परिचित को आत्मीय और आत्मीय को सहभागी बनाने की प्रक्रिया।
संघ से समाज की ओर कार्यपद्धति कैसे बढ़ रही है?
धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नागरिक शक्तियों के साथ संवाद और सहभागिता बढ़ाना इसी दिशा का संकेत है।
कुटुंब प्रबोधन हो या पर्यावरण, सामाजिक समरसता हो या स्वदेशी - इन विषयों को समाज का साझा अभियान बनाने की आवश्यकता है। इसलिए शताब्दी वर्ष का सूत्र केवल संपर्क नहीं, बल्कि- संपर्क से संबंध, संबंध से संवाद, संवाद से सहभागिता और सहभागिता से सामाजिक परिवर्तन।
शताब्दी वर्ष के सामने भविष्य की चुनौती क्या है?
चुनौती यह भी है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे और आधुनिक विश्व की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बने। युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की सामाजिक सहभागिता, जनजातीय और ग्रामीण समाज की आकांक्षाएं, परिवार की मजबूती, पर्यावरण, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समरसता - इन सभी विषयों पर समाज के साथ मिलकर काम करना होगा।
संघ के लिए असली कसौटी क्या है?
शताब्दी का संदेश और आगे की दिशा क्या है?
हेडगेवार का संकल्प और आज का अवसर
विजयादशमी का संदेश इसलिए स्पष्ट है -
वर्तमान चुनौतियों का उत्तर घबराहट तो नहीं, संगठन ही है; कोई प्रतिशोध नहीं, यही निरंतर हो रहा राष्ट्रकार्य है; केवल प्रचार से नहीं, स्वयं का आचरण से होना है; और समाज में विभाजन नहीं, समाज को जोड़ने का हमारा सत्संकल्प है।
शताब्दी का वास्तविक उत्सव केवल कार्यक्रमों की संख्या में नहीं, बल्कि समाज में दिखाई देने वाले परिवर्तन में होगा - कितने परिवार जुड़े, कितना सामाजिक विश्वास बढ़ा, कितने लोग समाज के लिए खड़े हुए और कितनी सामाजिक शक्तियां राष्ट्रहित में सक्रिय हुईं।
अंततः प्रश्न यह नहीं कि संघ कितना बड़ा हुआ? बड़ा प्रश्न यह है कि संघ के कारण समाज कितना अपना, संस्कारित, संगठित और समर्थ हुआ? यही शताब्दी वर्ष की कसौटी है। यही अगले चरण की चुनौती है।
और इसी संघ यात्रा का मूल सूत्र है - शाखा से व्यक्ति निर्माण, व्यक्ति से कार्यकर्ता निर्माण, कार्यकर्ता से समाज निर्माण, समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण, और राष्ट्र निर्माण से परम वैभवशाली भारत निर्माण की ओर बढ़ते हमारे कदम है। यही विजयादशमी का संकल्प है। यही संघ शताब्दी वर्ष की निश्चित एवं निर्धारित दिशा में चलने का सुफल है।
नोट: लेखक कैलाशचंद्र के विचार उनके निजी हैं।
FAQs:
- संघ शताब्दी वर्ष की शुरुआत कब और कैसे हुई?
लेख के अनुसार शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की शुरुआत विजयादशमी से हुई। देशभर में स्वयंसेवक गणवेश में एकत्र हुए, सार्वजनिक कार्यक्रम हुए और कई जगह पथ-संचलन निकले। - गृह संपर्क अभियान क्या है?
इसमें स्वयंसेवक घर-घर पहुंचे और संघ का परिचय, साहित्य और भारत माता का चित्र लेकर परिवारों से संवाद किया। चर्चा परिवार, पर्यावरण, संस्कार और पड़ोसियों से संबंध जैसे विषयों पर हुई। - पंच परिवर्तन में कौन-से पांच विषय हैं?
लेख के अनुसार ये हैं: कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्य एवं सामाजिक जागरण। - शताब्दी वर्ष में युवाओं के लिए क्या कार्यक्रम हुए?
युवा सम्मेलन, खेलकूद, प्रतियोगिताएं, महाविद्यालयीन कार्यक्रम, संवाद और प्रबोधन आयोजित हुए। विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायी हस्तियों ने भी युवाओं से संवाद किया। - लेखक के अनुसार संघ की सबसे बड़ी शक्ति क्या है?
आर्टिकल के मुताबिक संघ की सबसे बड़ी शक्ति शाखाओं या कार्यक्रमों की संख्या नहीं, बल्कि कार्यकर्ता की श्रृंखला और पीढ़ी-दर-पीढ़ी संस्कार का हस्तांतरण है।
छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ की गिरदावरी परियोजना पर सवाल, कंपनी ने अधूरा छोड़ा काम, एप डाउनलोड करने पर सुरक्षा चेतावनी
By Umeshwari Baghel
भोपाल के सेंट्रल विस्टा का बदला प्लान, 1600 करोड़ का प्रोजेक्ट बिना सरकारी खर्च के होगा तैयार
By Aman Vaishnav
राजस्थान पंचायत चुनाव: गांवों में कमल खिलाने के लिए BJP ने झोंकी ताकत, 4 केंद्रीय मंत्री और 118 विधायकों को जिम्मेदारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान शिक्षा विभाग में प्रमोशन अटका, 534 में से 131 DEO पद खाली; अधिकारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दुर्ग जेडी स्टील प्लांट में ठेकेदार पर गिरा 1600°C पिघला लोहा, अस्पताल में तोड़ा दम
By Harrison Masih
कौन हैं आईएएस रामप्रकाश अहिरवार? जिन्हें अचानक मिली नगर निगम सहित भोपाल मेट्रो की कमान
By Aman Vaishnav
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीनों आरोपियों को मुंबई ले जाया गया, कोटा थाने में रातभर रही कड़ी सुरक्षा
By Jyoti Mahender Bhardwaj