सुनो भाई साधो... अनुकंपा नियुक्ति भी एक फर्ज है
The Sootr | Oct 12, 2025, 07:00 IST
Photograph: (The Sootr)
जाना सबको है पर जो अनुकंपा नियुक्ति दिलवाकर जाते हैं उन्हें सब याद रखते हैं। पुत्र पिता के नौकरी में रहते हुए मरने की कामना करने लगता है ताकि उसे अनुकंपा नियुक्ति मिल सके। इस व्यंग्य में जाने-माने व्यंग्यकार सुधीर नायक ने इसे मार्मिकता के साथ उकेरा है।
सुधीर नायक
अनुकंपा नियुक्ति भी एक फर्ज है जिसकी अपेक्षा एक अच्छे पिता से की जाती है। सरकारी पिता का आखिरी फर्ज होता है अनुकंपा नियुक्ति दिलवाकर जाना। जो पिता यह फर्ज नहीं निभा पाते उनके पिछले सारे फर्जों पर पानी फिर जाता है।
उस दिन मैं एक पिता की तेरहवीं में था। चारों तरफ बुझा-बुझा सा माहौल था। साफ समझ में आ रहा था कि यह बिना अनुकंपा नियुक्ति वाली तेरहवीं है। अनुकंपा नियुक्ति वाली तेरहवीं अलग दिखती है। सबके मन में यही बात थी कि थोड़ा पहले चले जाते तो पिंटू को नौकरी मिल जाती। जाना तो था ही फालतू खींचते रहे। पिंटू मुंह फुलाए हुए है। पापा ने कभी कोई काम टाइम पर नहीं किया। सस्ते-सस्ते प्लॉट बिकते रहे तब सोते रहे और जब जमीन की कीमतें आसमान छूने लगीं तब यह दड़बा खरीदा।
एक दिन सबको जाना है। जब जाना ही है तो टाइम से चले जाते। गए तो इतने लेट गए। कब से बीमार चल रहे थे। रिटायरमेंट में साढ़े चार साल थे तब पहला अटैक आया था पर झेल गए। मुझे तो लगता है उन्होंने जानबूझकर किया। मुझे तो कभी प्यार किया ही नहीं। प्यार करते होते तो उसी समय न चले जाते। इस दुनिया में पांच साल और रहकर कौन से झंडे गाढ़ दिए।
मोनू के पापा को देखो। सब काम टाइम पर किए। उनकी समय की पाबंदी की लोग मिसाल देते हैं। पूरी नौकरी की और रिटायरमेंट से ठीक छः महीने पहले इज्जत से चले गए। मोनू की लॉटरी लगा गए। यह होती है मोहब्बत। इकट्ठा पैसा, फटाफट नौकरी और साइड में मम्मी की पेंशन भी। एक झटके में चले गए। दवा-दारू में पैसा खर्च नहीं करवाया। लड़कियों वाले लाइन लगाए हुए हैं।
मोनू की मम्मी सीधे मुंह बात नहीं कर रहीं आजकल। मोनू भी कितना भाव खाने लगा है। जाना सबको है पर जो अनुकंपा नियुक्ति दिलवाकर जाते हैं उन्हें सब याद करते हैं। मरे पापा जिंदा पापा से अच्छे लगते हैं। इधर मौसी कह रहीं हैं कि ये पिंटू अपनी किस्मत में न जाने क्या लिखवाकर आया है? कहीं सफलता नहीं मिल रही इसको। क्या होगा इसका? आखिरी उम्मीद जीजाजी से ही थी। वह भी छः महीने पहले टूट गई थी।
ये भी पढ़ें...
सुनो भाई साधोः अंतरिक्ष में भी जाति? नेता जी का नया फॉर्मूला: हर वर्ग का स्पेस अलग!
सुनो भाई साधो... साहित्य की आग और आहत होने का खेल
सुनो भाई साधो... पैसे से रिश्ते और संस्कार दोनों बचाए जा सकते हैं
सुनो भाई साधो... नेपाल मामले पर कक्काजी का रिएक्शन और निश्चिंत गोयल साब
अनुकंपा नियुक्ति भी एक फर्ज है जिसकी अपेक्षा एक अच्छे पिता से की जाती है। सरकारी पिता का आखिरी फर्ज होता है अनुकंपा नियुक्ति दिलवाकर जाना। जो पिता यह फर्ज नहीं निभा पाते उनके पिछले सारे फर्जों पर पानी फिर जाता है।
बिना अनुकंपा नियुक्ति वाली तेरहवीं बुझी-बुझी सी दिखती है
एक दिन सबको जाना है। जब जाना ही है तो टाइम से चले जाते। गए तो इतने लेट गए। कब से बीमार चल रहे थे। रिटायरमेंट में साढ़े चार साल थे तब पहला अटैक आया था पर झेल गए। मुझे तो लगता है उन्होंने जानबूझकर किया। मुझे तो कभी प्यार किया ही नहीं। प्यार करते होते तो उसी समय न चले जाते। इस दुनिया में पांच साल और रहकर कौन से झंडे गाढ़ दिए।
मरे पापा जिंदा पापा से अच्छे लगते हैं
मोनू की मम्मी सीधे मुंह बात नहीं कर रहीं आजकल। मोनू भी कितना भाव खाने लगा है। जाना सबको है पर जो अनुकंपा नियुक्ति दिलवाकर जाते हैं उन्हें सब याद करते हैं। मरे पापा जिंदा पापा से अच्छे लगते हैं। इधर मौसी कह रहीं हैं कि ये पिंटू अपनी किस्मत में न जाने क्या लिखवाकर आया है? कहीं सफलता नहीं मिल रही इसको। क्या होगा इसका? आखिरी उम्मीद जीजाजी से ही थी। वह भी छः महीने पहले टूट गई थी।
ये भी पढ़ें...
सुनो भाई साधोः अंतरिक्ष में भी जाति? नेता जी का नया फॉर्मूला: हर वर्ग का स्पेस अलग!
सुनो भाई साधो... साहित्य की आग और आहत होने का खेल
सुनो भाई साधो... पैसे से रिश्ते और संस्कार दोनों बचाए जा सकते हैं
सुनो भाई साधो... नेपाल मामले पर कक्काजी का रिएक्शन और निश्चिंत गोयल साब
| सुनो भाई साधो... इस व्यंग्य के लेखक मध्यप्रदेश के कर्मचारी नेता सुधीर नायक हैं |
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari