जबलपुर में वेलेंटाइन वीक के रोज़ डे पर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी

Pooja Kumari | Feb 07, 2024, 12:42 IST
Share
Jabalpur
Jabalpur

घटना के संबंध में ओमती थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10.30 बजे एक युवक ने कटनी निवासी माधुरी चौधरी को समदड़िया इन होटल के सामने गोली मार दी।

नील तिवारी- JABALPUR. नील तिवारी- JABALPUR. वेलेन्टाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक सरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को फूल देने की जगह गोली मारकर इस क्राइम को अंजाम दिया। ओमती थाना अंतर्गत सुबह करीब 10.30 बजे रसल चौक क्षेत्र स्थित समदड़िया इन होटल के सामने जबलपुर अस्पताल की एक स्टाफ नर्स को उसके प्रेमी ने गोली मार दी, और फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटना की खबर ओमती थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत युवती को जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।

अलायंस एयर को फटकार, HC बोला, कोलकाता हवाई सेवा के लिए बनाओ प्रपोजल

जबलपुर में नर्स को मारी गोली

घटना के संबंध में ओमती थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10.30 बजे एक युवक ने कटनी निवासी माधुरी चौधरी को समदड़िया इन होटल के सामने गोली मार दी। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आयी है कि युवक और युवती के बीच दोस्ती है। युवती जबलपुर अस्पताल में स्टाफ नर्स है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने युवती को जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक का नाम अभी पता नहीं चल सका है फिलहाल यह जानकारी सामने आयी है कि आरोपी का सरनेम सोनी है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

MP के सीएम मोहन यादव की कोर टीम 50 दिन में तैयार, जानिए 5 आईएएस क्यों है 'सरकार के भरोसेमंद'

पसली में फंसी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार सुबह एक युवती पैदल रसल चौक की ओर जा रही थी, तभी मोटर सायकिल से एक युवक पीछे से आया और युवती के सामने अपनी मोटर सायकिल खड़ी कर दी और विवाद करने लगा। इसी दौरान युवती जाने लगी तो युवक ने पिस्टल निकाली और युवती पर फायर कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गई और तड़पने लगी। युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि युवती को बांए तरफ पसली में गोली लगी है।

मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स को मोबाइल से दूर रखने मोहन यादव सरकार बना रही खास योजना, परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने किया था जिक्र

DIG नर्मदापुरम राजपूत को हटाया, अतुलकर को सौंपा प्रभार, ADG पवन श्रीवास्तव को नारकोटिक्स का प्रभार, 9 IPS को नई जिम्मेदारी

Tags:
  • Jabalpur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा