10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में 2 बार होंगी, ज्यादा नंबर वाले गिने जाएंगे, अगले सेशन से लागू होगा नया पैटर्न

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में 2 बार होंगी, ज्यादा नंबर वाले गिने जाएंगे, अगले सेशन से लागू होगा नया पैटर्न

NEW DELHI.  आने वाले समय में बोर्ड की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जा सकती है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। 10वीं-12वीं बोर्ड के एग्जाम साल में 2 बार होंगे। इसमें जिस एग्जाम में ज्यादा नंबर आएंगे, उसे गिना जाएगा। बदला बोर्ड परीक्षा का ये पैटर्न अगले सत्र से लागू होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। साथ ही 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को दो भाषाएं पढ़नी होंगी। इनमें से एक भारतीय भाषा होनी चाहिए। 





10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम पैटर्न बदला 





दरअसल बोर्ड एग्जाम पैटर्न बदलने का फैसला 23 अगस्त को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर हुई बैठक में लिया गया। जानकारी के अनुसार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत बोर्ड परीक्षाओं का नया ढांचा तैयार हो गया है। 2024 के शिक्षा सत्र में किताबें भी इसी के हिसाब से तैयार होंगी। जल्द राज्यों के बोर्ड इस बारे में निर्देश जारी कर सकते हैं। फिलहाल नई शिक्षा नीति में 2 बार बोर्ड परीक्षाएं कराने की सिफारिश जोड़कर केंद्र को भेज दी गई है। 





2024 के लिए किताबों में भी बदलाव 





2024 के लिए किताबों में भी बदलाव किया जा रहा है। किताबों का सिलेबस कम होगा। किताबों की कीमतें भी कम की जाएंगी। वहीं नया सिलेबस न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।



नेशनल न्यूज बोर्ड परीक्षाएं साल में 2 बार होंगी National News 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम बोर्ड एग्जाम पैटर्न बदला board exams twice year 10th-12th board exam Board exam pattern changed