2026 में केंद्र और राज्यों में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियों की भरमार...

Sandeep Kumar | Mar 11, 2026, 20:09 IST
Share
government jobs
government jobs

2026 में 10वीं पास युवाओं के लिए कई सरकारी विभागों में नौकरी के अवसर हैं। इनमें रेलवे, सिविल कोर्ट, भारतीय सेना और अन्य कई विभाग शामिल हैं। जानें, वे कौन से विभाग हैं...

साल 2026 में केंद्र और राज्य सरकारों के कई विभागों में 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के अवसर हैं। सही जानकारी और समय पर आवेदन से यह नौकरी मिल सकती है। आइए जानते हैं वे 10 सरकारी क्षेत्र जहां 10वीं पास युवाओं के लिए मौके हैं।

सिविल कोर्ट ग्रुप-D में भर्ती

हर राज्य के जिला और सत्र न्यायालयों में चपरासी, अर्दली और प्रोसेस सर्वर के पदों पर समय-समय पर वैकेंसी निकलती हैं। इसके लिए योग्यता आमतौर पर 10वीं पास होती है और कभी-कभी स्थानीय भाषा का ज्ञान भी मांगा जाता है। ये भर्तियाँ राज्य स्तर पर की जाती हैं।

जिन IPS पर है महादेव सट्टा एप से जुड़े होने का आरोप, उनमें 4 करोड़पति और एक के पास कौड़ी भी नहीं

भारतीय रेलवे में भर्ती

भारतीय रेलवे में ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और हेल्पर जैसे पदों के लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। कुछ तकनीकी पदों के लिए ITI की आवश्यकता होती है, लेकिन गैर-तकनीकी पदों के लिए 10वीं पास मान्य है। इन पदों पर रेलवे पास और अन्य सुविधाओं के साथ शुरुआती इनकम बेहतरीन होती है।

इंदौर में IAS के फार्महाउस पर कुख्यात आरोपी कूबड़ा चला रहा था संगठित जुआ अड्डा

भारतीय डाक विभाग में भर्ती

अगर आपकी 10वीं में अच्छे नंबर (85% से ऊपर) हैं तो भारतीय डाक विभाग का ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद आपके लिए सबसे अच्छा है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। चयन सीधे मेरिट पर होता है। काम का दबाव कम होता है और नौकरी स्थानीय स्तर पर मिलती है।

बस का टैक्स बकाया तो EOW ने मालिकों पर कर दी FIR, HC पहुंचा मामला

अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल

BSF, CISF, CRPF और ITBP जैसे अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल बनने के लिए योग्यता 10वीं पास है। देश सेवा के साथ रिस्क अलाउंस और अच्छी सैलरी (लगभग 35,000+) मिलती है। इसके लिए लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट पास करना होता है।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती

सेना में 'अग्निवीर जनरल ड्यूटी' के लिए 10वीं पास युवा पात्र हैं। उम्र सीमा 17.5 से 21 साल के बीच होनी चाहिए। 4 साल की सेवा के बाद आप 'अग्निवीर' के तौर पर कॉर्पस फंड के साथ बाहर आ सकते हैं या बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 25% परमानेंट सैनिकों में शामिल हो सकते हैं।

सागर दलित हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच के आदेश, पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) दिल्ली के विभिन्न विभागों (जैसे शिक्षा विभाग, दिल्ली जल बोर्ड) में MTS के पदों पर भर्ती करता है। दिल्ली में पोस्टिंग होने के कारण यहां सुविधाएं और एचआरए (HRA) काफी अच्छा मिलता है।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल मल्टी टास्किंग स्टाफ की बंपर भर्तियां निकालता है। इसमें आपको आयकर विभाग, चुनाव आयोग और रक्षा मंत्रालय जैसे बड़े विभागों में काम करने का मौका मिलता है। काम फाइलिंग और दफ्तर के रख-रखाव का होता है, और सैलरी भत्तों के साथ करीब 28,000 से 32,000 तक होती है।

कांस्टेबल के लिए 12वीं अनिवार्य

यूपी और दिल्ली पुलिस ने सामान्य कांस्टेबल के लिए 12वीं अनिवार्य कर दी है। लेकिन कई राज्यों की विशेष बटालियन (झारखंड पुलिस, राजस्थान की विशेष यूनिट्स) में 10वीं पास युवाओं को मौका मिलता है। आवेदन से पहले अपने राज्य का ताजा नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

मल्टी टास्किंग स्टाफ' या 'अटेंडेंट' के पदों पर

देश के बड़े रक्षा और अंतरिक्ष संस्थानों में 'मल्टी टास्किंग स्टाफ' या 'अटेंडेंट' के पदों पर 10वीं पास युवाओं को रखा जाता है। इन संस्थानों में काम का माहौल अनुशासित और प्रतिष्ठित होता है। यहां सैलरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-1 की मिलती है।

10वीं पास युवाओं को भर्ती

नगर निगमों में सफाई कर्मचारी, वार्ड अटेंडेंट या गार्डनर के पदों पर 10वीं पास युवाओं को भर्ती किया जाता है। यह भर्ती सीधी या परीक्षा के जरिए होती है। राज्य सरकारों के ये पद पेंशन और अन्य सुरक्षा सुविधाओं के साथ आते हैं।

Tags:
  • भारतीय डाक विभाग
  • दिल्ली पुलिस
  • SSC
  • कर्मचारी चयन आयोग
  • अग्निवीर
  • DSSSB
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती