7 मई को देशभर में बजेंगे हवाई हमले वाले सायरन, मॉक ड्रिल से युद्ध जैसी तैयारियों की होगी रिहर्सल
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 06, 2025, 10:48 IST
Mock drill
7 मई को पूरे भारत में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी जिसमें युद्ध जैसी स्थितियों के लिए 10 प्रकार की तैयारियों की रिहर्सल की जाएगी।
पहलगाम में आतंकी हमला केबाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश में 7 मई, 2025 को एक व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा उपायों की तैयारी को परखना और सुधारना है। इसके पहले भारत में 1971 में इस तरह की प्रैक्टिस की गई थी। मॉक ड्रिल एक पूर्व निर्धारित अभ्यास होता है, जिसमें यह परखा जाता है कि किसी आपातकालीन स्थिति—जैसे एयर स्ट्राइक, बम विस्फोट या किसी अन्य खतरे—के दौरान आम जनता और प्रशासन किस तरह और कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं। यह एक तरह की रिहर्सल होती है ताकि असली संकट के समय सबकी तैयारियां और प्रतिक्रिया प्रणाली बेहतर ढंग से काम ये भी पढ़ें: जानें क्या होता है OGW नेटवर्क जिसने पहलगाम हमले में की आतंकी फारुक अहमद की मदद पहलगाम हमले के बाद रूस ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा समर्थन देने की बात कही है।रुस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में रूस का सहयोग सुनिश्चित किया है। शाम 4 बजे: सायरन बजेंगे। शाम 7 बजे: ब्लैकआउट का अभ्यास। शाम 4 बजे: 60 स्थानों पर सायरन।
दक्षिण मुंबई: युद्ध जैसी परिस्थितियों में बचाव का प्रदर्शन।
ब्लैकआउट: उपनगरों के सीमित हिस्से में। शाम 4 बजे 10 स्कूलों में अभ्यास।
छात्रों को आपातकालीन स्थितियों की जानकारी दी जाएगी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी में मॉक ड्रिल।
शाम 7:40 बजे: ब्लैकआउट का अभ्यास। पहलगाम में आतंकी हमला ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस हमले में आतंकवादियों ने धार्मिक पहचान पूछकर निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाईं, जिससे 26 लोग मारे गए। इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की गई और भारतीय सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कड़ा जवाब देने की बात की। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गई हैं।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं, जैसे पाकिस्तान से सभी प्रकार के आयात पर रोक और पाकिस्तान के जहाजों को भारतीय बंदरगाहों पर डॉक करने से मना करना। इसके अलावा, भारत पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में डालने के लिए दबाव बना रहा है।
मॉक ड्रिल क्या है
नागरिक सुरक्षा की तैयारी का महत्व
भारत में 7 मई को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विदेशी हमलों और आपातकालीन स्थितियों में नागरिक सुरक्षा को मजबूत करना है। गृह मंत्रालय ने इस अभ्यास को 244 'नागरिक सुरक्षा जिलों' में आयोजित करने का निर्देश दिया है, जिसमें युद्ध जैसी परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के उपायों को प्रभावी रूप से परखा जाएगा।
मॉक ड्रिल के दौरान होने वाली प्रमुख तैयारियाँ
- हवाई हमले की चेतावनी सायरनों का संचालन किया जाएगा।
- विद्यार्थियों को नागरिक सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- ब्लैकआउट का अभ्यास कराया जाएगा ताकि हमलों के दौरान दृश्यता कम की जा सके।
- महत्त्वपूर्ण ढांचों को छिपाना, ताकि दुश्मन की नजरों से बचाया जा सके।
- निकासी योजना का पूर्वाभ्यास, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सुरक्षित निकल सकें।
- भारतीय वायु सेना के साथ हॉटलाइन/रेडियो संचार लिंक का संचालन।
- वार्डन सेवाओं, अग्निशमन सहित नागरिक सुरक्षा सेवाओं की सक्रियता जांचना।
- नियंत्रण कक्षों और छाया नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता का परीक्षण करना।
- बंकरों और खाइयों की सफाई करना।
- नागरिक सुरक्षा योजनाओं को अपडेट करना एवं उनका पूर्वाभ्यासनागरिक
सुरक्षा सेवाओं का परीक्षण (Testing of Civil Defense Services)
मध्य प्रदेश के ये जिले होंगे शामिल
- भोपाल
- ग्वालियर
- जबलपुर
- इंदौर
- कटनी
रूस का भारत को समर्थन
प्रमुख शहरों में शेड्यूल
दिल्ली:
मुंबई:
दक्षिण मुंबई: युद्ध जैसी परिस्थितियों में बचाव का प्रदर्शन।
ब्लैकआउट: उपनगरों के सीमित हिस्से में।
गाजियाबाद:
छात्रों को आपातकालीन स्थितियों की जानकारी दी जाएगी।
मध्य प्रदेश:
शाम 7:40 बजे: ब्लैकआउट का अभ्यास।
पहलगाम हमला
पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव
FAQ
- 1. नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल में क्या-क्या प्रमुख अभ्यास होंगे?
नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी सायरन बजाना, ब्लैकआउट अभ्यास, महत्वपूर्ण ढांचे को छिपाना, और निकासी योजना का पूर्वाभ्यास शामिल होंगे। - 2. यह मॉक ड्रिल किस उद्देश्य से आयोजित की जा रही है?
यह मॉक ड्रिल युद्ध जैसी परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा उपायों की प्रभावी तैयारी और परख के लिए आयोजित की जा रही है। - 3. रूस ने भारत को किस प्रकार का समर्थन दिया है?
रूस ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा समर्थन देने की बात कही है और इस हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया है।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari