आधार कार्ड का हो सकता है मिस यूज, इस तरह आसानी से कर सकते हैं लॉक

Dolly patil | May 05, 2024, 09:18 IST
Share
adhar
adhar

कई बार लोग आपके आधार कार्ड का मिस यूज भी कर सकते हैं, लेकिन अब आप अपने आधार को लॉक कर सकते हैं। वहीं आधार लॉक करने पर कई सारे फायदे मिलते हैं।

आज के जमाने में आधार कार्ड के बिना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ( Document Verification )होना काफी मुश्किल है और बिना आधार कार्ड ( Aadhar card )के कोई काम हो जाए ये तो संभव ही नहीं। ऐसे में कई बार लोग आपके आधार कार्ड का मिस यूज भी कर सकते हैं, लेकिन अब आप अपने आधार को लॉक कर सकते हैं। वहीं आधार लॉक करने पर कई सारे फायदे मिलते हैं। ये UIDAI के बेहद खास फीचर्स में से एक माना जाता है। आप अपना आधार कार्ड यूआईडीएआई ( UIDAI ) वेबसाइट के माध्यम से लॉक कर सकते हैं। आधार कार्ड लॉक करने से कोई व्यक्ति आपके आधार की जानकारी का मिसयूज नहीं कर पाएगा। साथ ही अगर आपको आधार कार्ड को अनलॉक करना है तो वह भी बहुत आसान है।

आधार कार्ड को कैसे करें अनलॉक

  1. इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको 'माय आधार' ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  2. इसके बाद आपको आधार सर्विसेस को सेलेक्ट करना होगा। अगर आपका आधार कार्ड लॉक है, तो आपको अनलॉक ऑप्शन को चुनना होगा। वहीं आप आधार को लॉक करना चाहते हैं तो लॉक के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  3. इसके बाद आपको 12 अंक का आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा।
  4. कैप्चा कोड भरने के बाद send otp पर क्लिक करें।
  5. फिर आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर otp मिल जाएगा। इसके बाद आपको बायोमेट्रिक डेटा को अनलॉक करना होगा। वहीं आप इसे लॉक करना चाहते हैं तो लॉक के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  6. इसके बाद आपको आधार बायोमेट्रिक डेटा लॉक या अनलॉक हो जाएगा।

आधार को स्थायी रूप ( permanent form ) से अनलॉक कैसे करें

  1. आप अपने बायोमेट्रिक्स को स्थायी रूप से अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको 'डिसेबल लॉकिंग फीचर' पर क्लिक करना होगा।
  2. इस विकल्प का चयन करने के बाद आप बिना किसी समय सीमा के प्रमाणीकरण उद्देश्य ( authentication purpose ) के लिए अपने बायोमेट्रिक्स का उपयोग कर पाएंगे।

एसएमएस से करें लॉक या अनलॉक

  1. आप एसएमएस की मदद से भी आधार के बायोमेट्रिक डाटा को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज ऐप को ओपन करना होगा।
  2. इसके बाद GETOTP टाइप कर 1947 पर एसएमएस करें। फिर आपको ENABLEBLOCK अगर आप आधार लॉक करना चाहते हैं या फिर ENABLEUNBLOCK को को टाइप करना होगा। इस प्रोसेस को फॉलो कर के आप आधार को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें....शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक

KBC 16: बेहद मुश्किल है केबीसी रजिस्ट्रेशन के सवाल

यूट्यूबर Elvis Yadav की बढ़ीं मुश्किलें

PM MODI Ayodhya Visit : आज अयोध्या आएंगे पीएम मोदी

आधार लॉक होने का क्या है फायदा

अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ किसी प्रकार का फ्रॉड या साइबर अपराध न हो तो आपको अपना आधार लॉक रखना चाहिए। वहीं आप आधार कार्ड के बायोमेट्रिक को लॉक करके इसके गलत इस्तेमाल पर रोक लगा सकते हैं। ऐसा करने से आप डेटा सुरक्षित रहता है और आधार कार्ड लॉक करने के बाद आप और बाकी कोई दूसरा व्यक्ति भी आपके आधार के डेटा को एक्सेस नहीं कर सकता है।

Tags:
  • Aadhar Card
  • आधार कार्ड
  • document verification
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • UIDAI
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा