अडानी ग्रुप का ग्रीन हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 600 अंक उछला
Sandeep Kumar | Nov 22, 2024, 16:08 IST
Adani stock market
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के कारोबार में अचानक आए सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के बाद Sensex में उछाल देखने को मिली है। अडानी के सेंसेक्स में 600 अंक उछाल देखने का मिला है...
अरबपति Gautam Adani को लेकर अमेरिका में जांच की खबर के बाद शेयर बाजार पर गिरावट दिखाई दी थी। दिनभर सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty ) गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज शुक्रवार को शेयर मार्केट में हरियाली नजर आ रही है। Bombay Stock Exchange का 30 शेयरों वाला Sensex 600 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 180 अंक की उछाल के साथ दौड़ लगा रहा है। इस बीच Adani Stocks आज भी लाल-लाल नजर आ रहे हैं।
गौतम अडानी पर लगे आरोपों पर आखिरी क्यों चुप हैं चंद्रबाबू नायडू?
अडानी मामले में आया White House का बयान, भारत को लेकर कह दी ये बात
Stock Market में तेजी के बीच करीब 1462 Companies के Shares ने बढ़त के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुए। जबकि 889 शेयर ऐसे रहे, जिनकी शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई। वहीं 119 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। Adani Power Share 3.56 प्रतिशत, Adani Ports Share 4.09 प्रतिशत, Adani Energy Solutions 5.72 प्रतिशत, Adani Total Gas 3.63 प्रतिशत, और Adani Wilmar Share गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर Ambuja Cement Share, NDTV, ACC के शेयर में मामूली तेजी देखने को मिल रही है।
ADANI GROUP ने भारत में रिश्वत दी तो अमेरिका में केस क्यों... जानिए
गुरुवार यानी 21 नवंबर की गिरावट के बाद शुक्रवार को बैंकिंग शेयरों ने बाजार को सपोर्ट किया। SBI Share, ICICI Bank Share, IndusInd Share ने करीब 1-2 फीसदी तक उछले। इसके अलावा मिडकैप कंपनियों में शामिल SJVN Share 4.54 प्रतिशत, Godrej Properties Share 3.42 प्रतिशत।, Paytm Share 2.80 प्रतिशत तक चढ़कर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार (Stock Market) में भगदड़ का माहौल देखने को मिला था। दिनभर गिरावट में कारोबार करने के बाद 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 422 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ था, तो वहीं निफ्टी भी 171 अंक फिसलकर क्लोज हुआ था। इस बीच Adani Shares 20 फीसदी तक फिसल गए थे और अडानी ग्रुप के मार्केट कैप में (Adani Group Market Cap) 2.5 लाख करोड़ रुपए की कमी आई थी।
गौतम अडानी पर लगे आरोपों पर आखिरी क्यों चुप हैं चंद्रबाबू नायडू?
सेंसेक्स ने लगाई छलांग
शुक्रवार यानी आज BSE Sensex कल की गिरावट के बाद जोरदार तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 77 हजार 155 की तुलना में करीब 200 अंक की तेजी लेते हुए 77 हजार 349.74 के लेवल पर कारोबार शुरू किया। कुछ ही मिनटों में जोरदार रफ्तार पकड़ते हुए 608 अंक चढ़कर 77 हजार 764 के लेवल पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर NSE Nifty भी तूफानी रफ्तार पकड़ते हुए 181.30 अंक की तेजी लेकर 23 हजार 541.10 के लेवल पर पहुंच गया।
ग्रीन जोन में ओपन हुए शेयर
ADANI GROUP ने भारत में रिश्वत दी तो अमेरिका में केस क्यों... जानिए
बैंकिंग शेयरों ने किया बाजार को सपोर्ट
गुरुवार को बाजार में मची थी भगदड़
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA