बाथरूम में दफन मिला 45 दिन से लापता पति का शव, पत्नी ने कबूला जुर्म

Anjali Dwivedi | Jul 04, 2026, 13:37 IST
Share
आगरा में 45 दिन बाद बाथरूम से मिला पति का शव
आगरा में 45 दिन बाद बाथरूम से मिला पति का शव

सोनम रघुवंशी और सिया केस जैसी घटनाओं के बाद अब एक और पत्नी पर पति की हत्या का आरोप लगा है। खीर में जहर देकर शव बाथरूम में गाड़ने की साजिश सामने आई है।

सोनम रघुवंशी और सिया जैसे चर्चित हत्याकांडों ने देश को झकझोर दिया था। अब वैसा ही एक और खौफनाक मामला सामने आया है।इस बार भी शक की सुई पत्नी पर गई है। आरोप है कि उसने अपने ही पति की हत्या की, फिर शव छिपाने के लिए डरावनी साजिश रची।

बताया जा रहा है कि पति को खीर में जहर मिलाकर दी गई। मौत के बाद शव को घर के बाथरूम में गाड़ दिया गया। इसके बाद परिवार और पड़ोसियों के सामने रोने-बिलखने का नाटक करती रही।

शुरुआती जांच में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला, लेकिन मृतक के बड़े भाई ने खुद सबूत जुटाने शुरू किए। मां के पेंशन खाते के स्टेटमेंट से शक और गहरा गया।आखिरकार पूछताछ में आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कहां का है यह मामला

यह मामला उत्तरप्रदेश के आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। यहां प्राची टावर चौकी के पास रेणुका धाम कॉलोनी से यह घटना सामने आई है। इसी कॉलोनी में 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा अपनी पत्नी रूबी के साथ रहते थे। सुरेंद्र 18 मई से लापता बताए जा रहे थे। परिवार और रिश्तेदार लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।

लापता होने के बाद पत्नी रूबी लोगों को यही बताती रही कि सुरेंद्र कहीं गए हैं। उसका कहना था कि वे जल्द वापस लौट आएंगे। मंगलवार 26 मई को परिवार ने सुरेंद्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी काफी दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला।

मृतक की फाइल फोटो और आरोपित पत्नी रूबी।
मृतक की फाइल फोटो और आरोपित पत्नी रूबी।


जांच में क्यों बढ़ा शक

पुलिस के मुताबिक, एक पुराने मामले के वेरिफिकेशन के लिए टीम दोबारा सुरेंद्र के घर पहुंची। इस दौरान पत्नी का व्यवहार सामान्य नहीं लगा। इसी बीच मृतक के भाई अनिल शर्मा ने भी पुलिस को कुछ जरूरी जानकारी दी। इन बातों के आधार पर पुलिस ने घर की गहन तलाशी लेने का फैसला किया।

तलाशी के दौरान पुलिस को बाथरूम के फर्श पर ताजा प्लास्टर नजर आया। यह देखकर पुलिस का शक और पक्का हो गया। पुलिस के मुताबिक, फर्श की खुदाई कराई गई। खुदाई में नीचे से सुरेंद्र कुमार शर्मा का शव मिला। शव मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद शव को वहीं दफनाया गया था। इसके बाद ऊपर से मिट्टी डालकर प्लास्टर करा दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में पत्नी के अलावा किसी और की भूमिका थी या नहीं।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना से पहले ही बाथरूम की मरम्मत के लिए मिस्त्री बुलाने की तैयारी कर ली गई थी। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि हत्या की असली वजह की पुष्टि जांच और सबूतों के आधार पर ही होगी।

भाई ने बताई घर की स्थिति

मृतक के भाई अनिल शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र शराब पीने के आदी थे। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उनके अनुसार, सुरेंद्र के लापता होने के बाद रूबी ने ही परिवार को फोन करके घर बुलाया था। बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी उन्होंने ही दर्ज कराई थी।

अब आगे क्या होगा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत भी जुटाए हैं। एसीपी हरी पर्वत अमीषा पटेल के अनुसार, मृतक की पत्नी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।अधिकारियों का कहना है कि सभी सबूत सामने आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

बेटी के सामने पत्नी ने करवा दी पति की हत्या, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

लुटेरों ने कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर जेवर लूटे, पति की हत्या

हाई कोर्ट का मानवीय फैसला : पति की हत्या करने वाली पत्नी नहीं जाएगी जेल, आदिवासी महिला से जुड़ा है मामला

UP Crime News: देवर के प्यार में पागल पत्नी ने की पति की हत्या, सूटकेस में लाश भरकर भागी मुंबई



Tags:
  • हत्या
  • हत्याकांड
  • UP Crime News
  • उत्तरप्रदेश
  • पति की हत्या
  • आगरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान