कृषि और ग्रामीण विकास के लिए शिवराज सिंह ने राज्यों से मांगे सुझाव
Jitendra Shrivastava | Jan 04, 2025, 18:26 IST
Shivraj Singh Suggestions Photograph: (Shivraj Singh Suggestions)
शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास को लेकर बजट 2025 की तैयारी तेज कर दी है। राज्यों से सुझाव मांगकर वे नीतियों को जमीनी जरूरतों से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं। फसल बीमा योजना और एग्री इंफ्रा फंड जैसे प्रावधान की ओर इशारा करते हैं...
अगले महीने पेश होने वाले बजट 2025 पर देशभर की नजरें हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास और कृषि को प्राथमिकता देते हुए राज्यों के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक की। इसमें उन्होंने राज्यों से केंद्रीय बजट के लिए कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े सुझाव मांगे।
शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ चर्चा की। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ बैठक की। इन बैठकों का उद्देश्य बजट 2025 के लिए सुझाव लेना था ताकि केंद्र सरकार की नीतियों में स्थानीय जरूरतों को शामिल किया जा सके।
फिर खुलेंगी 3000 करोड़ के ई-टेंडर घोटाले की फाइलें, नेता- अफसर आएंगे जद में
बैठक के दौरान शिवराज सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए कृषि विकास दर 3.5% से 4% तक रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि नए संकल्पों के साथ हमें कृषि क्षेत्र में प्रगति के लिए काम करना होगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना दुनिया की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना है, जिसमें करोड़ों किसान लाभान्वित हुए हैं।
फसल बीमा योजना : सरकार ने इसके लिए बजट प्रावधान को 66,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 69,000 करोड़ रुपए कर दिया है।फर्टिलाइजर सब्सिडी : पिछले साल 1.95 लाख करोड़ रुपए खर्च किए गए ताकि किसानों की उत्पादन लागत कम की जा सके।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की चिट्ठी पर भड़के केजरीवाल, बोला हमला
शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि 1 लाख करोड़ रुपए का एग्री इंफ्रा फंड कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए बनाया गया है। अभी तक 85,314 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लिए 51,783 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं।
नए साल में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त, तुरंत जानिए
शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास को भारत के भविष्य का आधार बताते हुए कहा कि ये योजनाएं केवल कागज पर नहीं, बल्कि ग्रामीण जनता की उम्मीद और सपनों को साकार करने का माध्यम हैं। राज्य सरकारों की सक्रिय भागीदारी से ही इन योजनाओं के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।
कृषि और ग्रामीण विकास के लिए सरकार की यह तैयारी दर्शाती है कि बजट 2025 में इन क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इससे किसानों और ग्रामीण जनता की जरूरतों को सीधे संबोधित किया जा सकेगा।
कृषि और ग्रामीण विकास के लिए बैठक
फिर खुलेंगी 3000 करोड़ के ई-टेंडर घोटाले की फाइलें, नेता- अफसर आएंगे जद में
कृषि विकास दर और योजनाओं पर जोर
फसल बीमा योजना : सरकार ने इसके लिए बजट प्रावधान को 66,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 69,000 करोड़ रुपए कर दिया है।फर्टिलाइजर सब्सिडी : पिछले साल 1.95 लाख करोड़ रुपए खर्च किए गए ताकि किसानों की उत्पादन लागत कम की जा सके।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की चिट्ठी पर भड़के केजरीवाल, बोला हमला
एग्री इंफ्रा फंड
नए साल में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त, तुरंत जानिए
ग्रामीण विकास की योजनाएं
- ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाओं में रोजगार, स्वच्छता, बिजली और सड़कों पर विशेष जोर दिया गया है।
- योजनाओं की सफलता के लिए सतत मॉनिटरिंग और केंद्र-राज्य समन्वय पर बल दिया गया।
बजट 2025 से उम्मीदें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari