अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने 15% इंटरनेशनल उड़ानों में की कटौती, 80 फ्लाइट्स रद्द

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 19, 2025, 14:24 IST
Share
AIR INDIA (5)
THE SOOTR

अहमदाबाद से लंदन फ्लाइट एक भयानक हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 275 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना के बाद, एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में १५% की कटौती करने का निर्णय लिया।

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 का हादसा दुनिया को हिला देने वाला था। इस दुर्घटना में 275 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद एयर इंडिया ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में 15 प्रतिशत की कटौती का निर्णय लिया है। यह कटौती 20 जून से 15 जुलाई तक लागू रहेगी। कंपनी के इस फैसले का उद्देश्य यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करना और तकनीकी खराबियों को सुधारना है।

सुरक्षा के कारण 15% उड़ानें कम की गईं

एयर इंडिया ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि इस कटौती का फैसला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। कंपनी ने कहा कि बोइंग 787-8/9 विमानों की तकनीकी जांच के कारण वाइडबॉडी विमानों पर इंटरनेशनल सेवाओं में 15% की कमी की जाएगी। डीजीसीए (DGCA) द्वारा एयर इंडिया के इन विमानों की जांच के निर्देश दिए गए थे और जांच का आधे से ज्यादा हिस्सा पूरा हो चुका है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह अतिरिक्त सावधानी के तौर पर बोइंग 777 विमानों की भी जांच करेगी।

खबर यह भी : अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट का भीषण क्रैश, 242 लोगों की मौत

एयर इंडिया ने यात्रियों से माफी मांगी

एयर इंडिया ने अपने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि इस फैसले से कई यात्री प्रभावित हुए हैं। लेकिन कंपनी का कहना है कि यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है और आने वाले समय में वे एक बार फिर अपने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मुहैया कराने में सक्षम होंगे। एयर इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द की गईं हैं, उन्हें पूरा रिफंड और वैकल्पिक उड़ान सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

खबर यह भी : एयर इंडिया के पायलट को आया हार्ट अटैक, विमान लैंड कराते ही चली गई जान

विमान दुर्घटना और रद्द उड़ानें

एयर इंडिया के लिए पिछले कुछ हफ्ते बेहद मुश्किल भरे रहे हैं। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद कंपनी को लगातार तकनीकी खराबियों और इमरजेंसी लैंडिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इसके चलते एयर इंडिया को पिछले एक हफ्ते में 80 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। यात्रियों के बीच बढ़ती चिंता को देखते हुए एयरलाइन ने सुधारात्मक कदम उठाए हैं।

खबर यह भी : एयर इंडिया प्लेन क्रैश: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों की खामियों की पूरी कहानी, पहले भी लग चुकी है 3 महीने की रोक

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 हादसे की समीक्षा

12 जून 2025 को हुई फ्लाइट AI 171 की दुर्घटना में 297 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 242 यात्री और 15 क्रू मेंबर की जान चली गई। यह हादसा अहमदाबाद से लंदन जाने वाले विमान का था और कुछ ही मिनटों बाद विमान को एक बड़ा हादसा हुआ। एयर इंडिया के इस दर्दनाक हादसे के बाद, यात्रियों के बीच विमानों की सुरक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।

खबर यह भी : अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट का भीषण क्रैश, 242 लोगों की मौत

अहमदाबाद विमान हादसा

Tags:
  • एयर इंडिया
  • देश
  • दुनिया
  • रद्द
  • विमान दुर्घटना
  • फ्लाइट्स
  • अहमदाबाद विमान हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान