अनिल अंबानी की 3000 करोड़ की 40 प्रॉपर्टीज जब्त, पाली हिल हाउस में हेलीपैड से लेकर जिम तक

Sandeep Kumar | Published:
Share
anil-ambani-pali-hill-house
Photograph: (thesootr)

ED ने अनिल अंबानी की 40 प्रॉपर्टीज अटैच की हैं। इनकी वैल्यू 3,084 करोड़ रुपए है। इनमें पाली हिल स्थित उनका घर भी शामिल है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। अंबानी पर यस बैंक से लोन के फंड डायवर्जन का आरोप है।

MUMBAI. मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी की 40 से ज्यादा प्रॉपर्टीज अटैच की हैं। इनमें पाली हिल स्थित उनका घर भी शामिल है। अटैच की गई प्रॉपर्टीज की कुल वैल्यू 3,084 करोड़ रुपए है। यह एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग केस में लिया गया है।

इसमें यस बैंक से लोन के फंड डायवर्जन का मामला शामिल है। ED का कहना है कि यह पब्लिक मनी रिकवर करने के लिए जरूरी है। प्रॉपर्टी अटैचमेंट का आदेश 31 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। यह आदेश PMLA की धारा 5(1) के तहत है।

ये भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी कैंपस में कुत्तों को खाना खिलाने के लिए नियम बनाए जाएंगे

लोन अप्रूवल प्रोसेस में कई गड़बड़ी

ED के अनुसार, फंड्स रिलायंस ग्रुप की दूसरी कंपनियों में डायवर्ट किए गए। लोन अप्रूवल प्रोसेस में कई गड़बड़ियां पाई गईं। कुछ लोन उसी दिन अप्लाई, अप्रूव और डिस्बर्स हो गए। फील्ड चेक और मीटिंग्स स्किप हो गईं। डॉक्यूमेंट्स ब्लैंक या डेटलेस मिले।

ED ने इसे 'इंटेंशनल कंट्रोल फेल्योर' बताया। जांच PMLA की धारा 5(1) के तहत चल रही है। 31 अक्टूबर 2025 को अटैचमेंट ऑर्डर जारी हुए थे।

ये भी पढ़ें...20 लाख का साइबर फ्रॉड... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फिर ठुकराई आरोपी महिला की जमानत, जानें वजह

फंड्स का गलत इस्तेमाल

ED ने जांच में पाया कि रिलायंस होम फाइनेंस (RHFL) और रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस RCFL में फंड्स का गलत इस्तेमाल हुआ है। 2017 से 2019 के बीच, यस बैंक ने RHFL में 2,965 करोड़ और RCFL में 2,045 करोड़ का निवेश किया था।

दिसंबर 2019 तक यह अमाउंट NPA बन गए। RHFL का 1,353 करोड़ और RCFL का 1,984 करोड़ अभी तक बकाया है। कुल मिलाकर, यस बैंक को 2,700 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ।

ये भी पढ़ें...मदरसे में मिले नकली नोट मामले की एसआईटी करेगी जांच, विधायक कंचन तनवे ने की ये मांग

ये भी पढ़ें...किसी भी नौकरी में मन नहीं लगा तब तय किया यूपीएससी क्लियर करने का आईएएस हरेंद्र नारायण ने

अबोड में हाई-एंड सुविधाएं उपलब्ध

अनिल अंबानी अपने पाली हिल स्थित घर 'अबोड' में रहते हैं। वह पत्नी टीना मुनीम और दो बेटों के साथ रहते हैं। अनिल ने घर को 150 मीटर ऊंचा बनाने की योजना बनाई थी। जरूरी परमिट न मिलने से ऊंचाई 66 मीटर रह गई।

अबोड में हाई-एंड सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे स्विमिंग पूल, जिम, हेलीपैड और पार्किंग स्पेस। यहां एक लाउंज एरिया भी है, जहां अंबानी का बड़ा कार कलेक्शन डिस्प्ले होता है। उनकी लग्जरी कारों में रोल्स रॉयस, लेक्सस, पोर्शे, ऑडी और मर्सिडीज जैसी ब्रांड्स शामिल हैं। हालांकि, यूके कोर्ट में पेशी के दौरान उन्होंने कहा था कि उनके पास केवल एक कार है।



Tags:
  • ED
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • अनिल अंबानी
  • मुंबई
  • रिलायंस ग्रुप
  • मनी लॉन्ड्रिंग
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल