ओम बिरला की बेटी अंजलि ने रचाई अनीश संग शादी, तस्वीरें सामने आईं
CHAKRESH | Nov 13, 2024, 17:25 IST
Anjali Weds Anish
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला की शादी कोटा में अनीश से हुई है। अंजलि, 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में रेलवे लेखा सेवा में कार्यरत हैं। जानें इस लेख में कौन हैं अनीस ?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला की शादी मंगलवार रात राजस्थान के कोटा में एक भव्य समारोह में सम्पन्न हुई। देवउठनी एकादशी के इस शुभ अवसर पर अंजलि और उनके दोस्त, व्यवसायी अनीश राजानी, विवाह बंधन में बंधे। अनीश एक प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से आते हैं और कोटा में उनका विशेष स्थान है। अब लोग यह जानने में जुटे हैं कि ओम बिरला के दामाद अनीश आखिर हैं कौन ?
बता दें कि अंजलि बिरला 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में भारतीय रेलवे लेखा सेवा में कार्यरत हैं। दिल्ली के रामजस कॉलेज से स्नातक अंजलि बिरला का नाम IAS में पहली बार चयन में आने के बाद से ही चर्चित रहा है। शादी के आयोजन के दौरान, राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह राठौर, राज्य के युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, विधायक, और अन्य कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इनमें अंजलि और अनीश एक-दूसरे के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसने शादी के माहौल को और खास बना दिया। इस खूबसूरत जोड़े को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। बुधवार को बूंदी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में उनका रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। रिसेप्शन में वीआईपी मेहमानों के शामिल होने की भी उम्मीद है, जिनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी शामिल होंगे।
![WEDDING CARD ANJLI BIRLA]()
thesootr links
IAS हैं अंजलि बिरला
तस्वीरें हो रहीं वायरल
जानें ओम बिरला के दामाद अनीश कौन हैं?
अनीश राजानी कोटा की प्रतिष्ठित बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। अनके पिता नरेश राजानी हैं। अंजलि बिरला ने अपने मित्र अनीश से शादी की, जिनके साथ उनकी लंबे समय से मित्रता थी। कोटा के लोकप्रिय सांसद ओम बिरला की बेटी होने के नाते अंजलि का विवाह समारोह बेहद खास रहा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और परिवारजन शामिल हुए।
देखें अंजलि और अनीश की शादी का कार्ड
WEDDING CARD ANJLI BIRLA
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari