अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, FIR दर्ज करने के निर्देश

Sandeep Kumar | Published:
Share
avimukteshwaranand
avimukteshwaranand

प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे हैं। कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

News in Short

  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर यौन शोषण के आरोप।
  • कोर्ट ने झूंसी थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
  • आरोपों के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
  • शाकुंभरी पीठाधीश्वर ने एफआईआर दर्ज करने के लिए अर्जी दी थी।
  • आरोप लगाने वाले नाबालिगों के बयान कोर्ट में दर्ज हुए हैं।

News in Detail

प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोप हैं। एडीजे रेप और पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया। कोर्ट ने झूंसी थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ जांच की जाएगी।

दुर्ग-बिलासपुर से दिल्ली-बिहार के लिए 14 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें शेड्यूल

अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ेंगी मुश्किलें!

एडीजे पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने अपने आदेश में कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाए। इस आदेश से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शाकुंभरी पीठाधीश्वर और श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़े आशुतोष ब्रह्मचारी ने 28 जनवरी को अर्जी दाखिल की। उन्होंने धारा 173(4) के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उनका आरोप है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती माघ मेले में नाबालिगों का यौन शोषण करते थे। उन्होंने इस संबंध में एक सीडी अदालत को सौंपने का दावा किया है।



अजित पवार के भतीजे रोहित पवार का सनसनीखेज आरोप, विमान में रखे गए थे पेट्रोल के डिब्बे

ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की गई

बताया जा रहा है कि 7 फरवरी के आदेश पर पुलिस आयुक्त प्रयागराज ने जांच की थी। जांच में पीड़ितों और स्वतंत्र गवाहों के बयान की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। रिपोर्ट में घटना के समय की मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी शामिल हैं।

MP गेहूं उपार्जन 2026 : 20 हजार से ज्यादा पंजीयन, 7 मार्च तक मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

माइनस 22 डिग्री फ्रीजर में 12 साल से कैद हैं आशुतोष महाराज, भक्तों को उम्मीद एक दिन जागेंगे

क्या बोले आशुतोष ब्रह्मचारी ?

कोर्ट के आदेश के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने घोषणा की कि वह प्रयागराज से वाराणसी तक पैदल सनातन यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान वह लोगों के सामने सच्चाई लाएंगे। उनका आरोप है कि विद्या मठ में नाबालिग बच्चों के साथ शोषण होता था।

Tags:
  • पॉक्सो एक्ट
  • प्रयागराज
  • यौन शोषण
  • अविमुक्तेश्वरानंद
  • आशुतोष महाराज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर