अयोध्या में सीएम योगी करेंगे 5100 बत्ती की महाआरती से मां सरयू की आरती

Sandeep Kumar | Oct 28, 2024, 20:59 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-28T204858.168
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-28T204858.168

अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दिवाली मनाए जाने की तैयारी जोरों पर है। यह दिवाली विशेष रूप से आयोजित करने की योजना सरकार ने बनाई है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद करीब 25 लाख दीए जलाए जाएंगे।

इस साल 2024 की दिवाली में अयोध्या में नया कीर्तिमान बनने जा रहा है। दिवाली के दिन अयोध्या के सरयू घाटों और मंदिर समेत बाकी स्थानों पर 25 लाख दीए जलाए जाएंगे। यहां पर दीया बिछाने का काम चालू हो गया है। इसके लिए वालंटियर (volunteer ) लगाए गए हैं। यह काम धनतेरस ( 29 अक्टूबर, 2024 ) से पहले ही पूरा जाएगा। अयोध्या में यह दीए 55 घाटों पर बिछाए जा रहे हैं। ताकि इनको जलाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ( records guinness book ) ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा सके। इसके लिए उनकी एक टीम को भी आमंत्रित किया गया है। यह दीए छोटी दिवाली (30 अक्टूबर, 2024) को जलाए जाएंगे।

भारत में मनाई जाती है परंपरागत दिवाली, इस राज्य में होती है यमराज पूजा

सीएम योगी गुरु वशिष्ठ की भूमिका में

रामकथा पार्क में भव्य गेट बनकर तैयार हो चुका है। यहां रामदरबार सज रहा है। इसी रामदरबार में सीएम योगी भगवान श्रीराम के गुरु वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक करेंगे। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि सीएम योगी और राज्यपाल समेत अन्य अतिथि 5100 बत्ती की महाआरती से मां सरयू की आरती करेंगे।

दिवाली पर रेहड़ी-पटरी वालों को नहीं देना होगा शुल्क, कब तक रहेगी छूट

बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या (Ayodhya) में इस साल दिवाली को लेकर साधु-संतों में भी खुशी की लहर है। अयोध्या के साधु-संतों का कहना है कि,उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम (festival lights program ) भव्य आयोजन में तब्दील हो चुका है। इससे पहले साल 2017 में अयोध्या नगरी को एक लाख दीपों से सजाया गया था इस बार एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां चल रही हैं। साधु-संत, महात्माओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी को इसके लिए आभार जताया है।

धनतेरस पर किसानों के खातों आएगी सम्मान निधि , PM मोदी करेंगे ट्रांसफर

50 क्विटंल फूलों से सज श्रीराम मंदिर

अयोध्या नगरी को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। जगह-जगह फूलों की सजावट से राम नगरी को भव्य रुप देने की कोशिश में लोग जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। राम मंदिर को 50 क्विटंल फूलों से सजाया जा रहा है। अयोध्या में दीपावली के पर्व को खास बनाने के लिए वैसे ही तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं।

मध्यप्रदेश में मां लक्ष्मी के चमत्कारी मंदिर, जरूर जाएं, होगी धन वर्षा

92 हजार लीटर सरसों का तेल

इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहे लोगों का कहना है कि वह प्राण प्रतिष्ठा के बाद की पहली दिवाली को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 30 हजार वालंटियर शामिल हैं। अयोध्या में जलने वाले दीयों के लिए 92 हजार लीटर सरसों का तेल उपयोग किया जाएगा। यह तेल अयोध्या पहुंच भी गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश न्यूज
  • यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
  • दीपावली
  • दीपावली 2024
  • 5100 बत्ती की महाआरती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा