Bank Holidays June 2024 : जून में बैंक हॉलीडे की भरमार, 30 में सिर्फ 19 दिन खुलेंगे बैंक

Deeksha Nandini Mehra | Jun 01, 2024, 14:17 IST
Share
bank holiday
Bank Holidays June 2024

जून महीने में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 11 दिन बंद रहेंगे। इनमें रविवार- शनिवार समेत नैशनल और रीजनल छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि बैंक छुट्टी के दिन ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग चालू रहेगी।

Bank Holidays June 2024 : आज से जून महीने की शुरुआत हो गई है और इस महीने में 30 दिनों में से सिर्फ 19 दिन बैंक खुलेंगे। वहीं जून के 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

इसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के कारण बैंक 6 दिन बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा बाकी दिनों में त्योहार की वजह से बैंक में छुट्टी घोषित की गई है।

ये खबर पढ़िए ...महिलाएं अब फ्लाइट्स में भी चला सकेंगी अपनी मर्जी, Indigo का नया ऐलान

भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर 2024 के अनुसार, इस साल जून में विभिन्न क्षेत्रों में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे। इनमें रविवार- शनिवार समेत नैशनल और रीज़नल छुट्टियां शामिल हैं।

2, 8, 9, 16, 17, 22, 23 व 30 जून को सभी जगह और 15 जून को आइज़ोल और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे। बैंक की छुट्टी के दिन एटीएम, कैश जमा, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये काम कर सकते हैं।

ये खबर पढ़िए ...बड़ी खुशखबरी...सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, आज से लागू हुए नए रेट

जून 2024 में राज्यों के अनुसार चेक करें छुट्टियों की लिस्ट-


  • 1 जून 2024- आज लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के कारण चंडीगढ़ और शिमला में बैंकों में अवकाश।
  • 2 जून 2024- पहले रविवार के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 8 जून 2024- महीने के दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 9 जून 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश।
  • 15 जून 2024- नॉर्थ ईस्ट मिजोरम में YMA दिवस और ओडिशा में राजा संक्रांति के कारण बैंक में छुट्टी रहेगी।
  • 16 जून 2024- रविवार होने का कारण देश भर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 17 जून 2024- बकरीद के त्योहार के कारण अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, नागपुर, पणजी, रायपुर, पटना, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 जून 2024- बकरीद के त्योहार के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 22 जून 2024- महीने के चौथे शनिवार की वजह से देशभर में बैंकों में अवकाश ।
  • 23 जून 2024- रविवार के कारण पूरे देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 जून 2024- रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

नेट बैंकिंग की सुविधा रहेगी चालू


बैंक एक बेहद महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थान है। ऐसे में बैंकों में लंबे वक्त तक छुट्टी होने पर कई जरूरी काम रुक जाते हैं, लेकिन बदलती तकनीक ने ग्राहकों के काम को आसान कर दिया है।

आप घर बैठे नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए एक खाते से दूसरे खाते में राशि की लेनदेन कर सकते हैं। वहीं यूपीआई के जरिए भी पैसों का ट्रांसफर किया जा सकता है।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

जून में बैंक हॉलिडे | June Bank Holidays | Reserve Bank of India

Tags:
  • Reserve Bank of India
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • जून में बैंक हॉलिडे
  • June Bank Holidays
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा