20 लाख लेते पकड़े गए बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल, सवाल वापस लेने के लिए मांगे थे 10 करोड़
Rohit Sahu | May 05, 2025, 08:20 IST
bap mla bribe
एसीबी ने बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को रंगे हाथों पकड़ा, 20 लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए ट्रैप किया गया। ये पहली बार है जब विधायक को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया।
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बागीदौरा (बांसवाड़ा) से बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को जयपुर स्थित सरकारी आवास से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह राजस्थान में पहली बार है जब किसी विधायक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
पटेल पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा में खनन विभाग से जुड़े सवाल वापस लेने के लिए 10 करोड़ की मांग की थी। बाद में सौदा 2.5 करोड़ में तय हुआ और रविवार को पहली किश्त के रूप में 20 लाख रुपये लिए जा रहे थे।
शिकायत 4 अप्रैल को मिली थी। सत्यापन के बाद विधायक और उनके सहयोगियों के कॉल सर्विलांस पर लिए गए। बातचीत में पैसे की मांग की पुष्टि हुई। 3 मई को पटेल ने शिकायतकर्ता से मिलने की बात कही और 4 मई को डील फाइनल हुई।
रविवार सुबह एसीबी की टीमें विधायक के क्वार्टर के बाहर तैनात थीं। 11:30 बजे शिकायतकर्ता पैसे लेकर पहुंचा। रुपए कार में दिए गए, वहीं पटेल ने उन्हें गिना और किसी अन्य को सौंप दिया। उसी वक्त उन्हें हिरासत में लेकर हाथ धुलवाए गए, जिसमें रंग निकल आया। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए ACB मुख्यालय लाया गया।
यह भी पढ़ें...इंदौर EOW की कार्रवाई, महू बड़गोंदा कृषि मंडी निरीक्षक, बाबू 30 हजार की रिश्वत लेते धराए
डीजी रविप्रकाश मेहरड़ा ने कहा कि पटेल के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं—वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग और रंग लगे हाथ। कार्रवाई से पहले विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को सूचना दी गई थी।
यह भी पढ़ें..इंदौर नायब तहसीलदार, पटवारी, मध्यस्थ ने मांगी 50 लाख की रिश्वत, कलेक्टोरेट में खुल्ला खेल
जयकृष्ण पटेल 2024 के उपचुनाव में बीएपी के टिकट पर जीते थे। इससे पहले 2023 में वे कांग्रेस के उम्मीदवार से हार गए थे। उनके जीतने से पहले यह सीट बीजेपी में शामिल हुए महेंद्रजीत मालवीय के इस्तीफे से खाली हुई थी।
jaykrishna patel detained, rajasthan corruption news, acb rajasthan 2025, bap leader bribery भारत आदिवासी पार्टी | ACB action in Jaipur | ACB action in Rajasthan
पटेल पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा में खनन विभाग से जुड़े सवाल वापस लेने के लिए 10 करोड़ की मांग की थी। बाद में सौदा 2.5 करोड़ में तय हुआ और रविवार को पहली किश्त के रूप में 20 लाख रुपये लिए जा रहे थे।
कैसे हुआ खुलासा
ACB का ऑपरेशन
यह भी पढ़ें...इंदौर EOW की कार्रवाई, महू बड़गोंदा कृषि मंडी निरीक्षक, बाबू 30 हजार की रिश्वत लेते धराए
ACB DGP का बयान
यह भी पढ़ें..इंदौर नायब तहसीलदार, पटवारी, मध्यस्थ ने मांगी 50 लाख की रिश्वत, कलेक्टोरेट में खुल्ला खेल
पिछले साल जीते थे उपचुनाव
क्या रही पूरे केस की टाइमलाइन
- सवाल वापस लेने की एवज में 10 करोड़ रुपए मांगे। 2.50 करोड़ में तय हुआ सौदा।
- 4 अप्रैल: शिकायतकर्ता रविंद्र सिंह ने एसीबी से संपर्क किया और शिकायत की।
- 5 अप्रैल: डीजी एसीबी रवि प्रकाश ने शिकायत का सत्यापन कराया। विधायक का मोबाइल सर्विलांस पर लिया।
- 15 अप्रैल: शिकायतकर्ता एक लाख रुपए देने के लिए बागीदौरा पहुंचा। शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए लिए।
- 3 मई : शिकायतकर्ता के पास विधायक का कॉल आया और 4 मई को पैसा लेकर जयपुर बुलाया।
- 4 मई : शिकायतकर्ता ने पैसा विधायक को ही देने को कहा। विधायक फ्लैट से पार्किंग में आए और कार में बैठकर पैसा गिना।
- 4 मई: शाम को ही एसीबी ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
jaykrishna patel detained, rajasthan corruption news, acb rajasthan 2025, bap leader bribery भारत आदिवासी पार्टी | ACB action in Jaipur | ACB action in Rajasthan
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari