मुंह से निकला एक शब्‍द बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री के लिए बना जी का जंजाल, पुलिस ने उठाया

thesootr Desk | Jan 30, 2026, 15:14 IST
Share
BANNGALORE AIRPROT FAKE BOMB THREAT
BANNGALORE AIRPROT FAKE BOMB THREAT

एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान मुंह से निकला एक शब्द एक पैसेंजर के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। इसके बाद एयरपोर्ट से ही शख्स को हिरासत में ले लिया गया। पैसेंजर को नो-फ्लाइंग लिस्ट में भी डाला जा सकता है। आखिर क्या हुआ...चलिए जानते हैं

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अधिकारियों ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से एक शख्स को हिरासत में लिया है। दरअसल, अकील अजहर नाम का शख्स कथित तौर पर अपने बैग में बम होने का दावा कर रहा था।

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अफवाह न फैलाने की चेतावनी पहले ही दी जा चुकी थी, लेकिन फिर भी शख्स झूठी अफवाह फैला रहा था। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

बेंगलुरु केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक 52 साल का आदमी अपने बैग में कथित तौर पर बम होने का दावा कर रहा था। इसके बाद अधिकारियों ने उसके बैग की जांच की, लेकिन उसमें कोई बम नहीं मिला।

पुलिस के मुताबिक, 28 जनवरी को शख्स इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E-586 (बेंगलुरु से अहमदाबाद) में सवार होने की तैयारी कर रहा था।

चेकिंग के दौरान, उसने बार-बार कहा कि उसके बैग में 'दो छोटे बम' हैं। बता दें कि पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चेकिंग के दौरान क्या हुआ आसान भाषा में समझें

  • बोर्डिंग गेट पर सेकेंडरी लैडर प्वाइंट चेकिंग (एसएलपीसी) चल रही थी।
  • यह सुनते ही अकील अजहर चिड़चिड़े हो गए और कुछ देर खुद पर कंट्रोल रखा।
  • एयरलाइन सिक्योरिटी अफसर ने उनसे केबिन बैग खोलने को कहा, तो अकील अजहर गुस्से में आ गए।
  • अकील ने कहा, "चेक कर लो... बैग में दो छोटे-छोटे बम हैं।"
  • इस बयान के बाद बोर्डिंग गेट पर हड़कंप मच गया।
  • एयरलाइन सिक्योरिटी ने तुरंत अकील अजहर को अलग किया और स्थानीय एयरपोर्ट पुलिस को मामले की जानकारी दी।
  • एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों के सामने अकील अजहर के बैग की तलाशी ली गई, लेकिन उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

शख्स ने क्यों बोला झूठ

सीआईएसएफ ने जब युवक से पूछताछ की, तो पता चला कि वह जांच और सुरक्षा व्यवस्था से परेशान था। यही वजह थी कि वह बार-बार कह रहा था कि उसके बैग में बम है।

इसके चलते वहां मौजूद दूसरे यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा और माहौल में डर फैल गया।

बैग में कुछ नहीं मिला, फिर पुलिस ने पैसेंजर को क्यों उठाया?

एयरपोर्ट पर ‘बम’ जैसे शब्द मजाक में भी बोलना एक गंभीर अपराध माना जाता है। जैसे ही यह शब्द सुना जाता है, 'बम थ्रेट एसेसमेंट कमेटी' एक्टिव हो जाती है।

इसे एक थ्रेट मानते हुए पैसेंजर और उसके सामान की फिर से पूरी तरह से जांच की जाती है।

इस वजह से एयरपोर्ट के ऑपरेशन में रुकावट आती है। चूंकि पैसेंजर ने बम की बात कर एयरपोर्ट पर हड़कंप मचाने की कोशिश की, इसलिए उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

ऐसे मामलों में क्या कार्रवाई हो सकती है?

भारतीय न्याय संहिता के मुताबिक, इस हरकत के लिए छह महीने से लेकर तीन साल तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा, एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत पैसेंजर को अनरूली पैसेंजर मानकर नो फ्लाइंग लिस्ट में भी डाला जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

बीएसएफ के सजे-धजे ऊंटों के साथ शुरू हुआ डेजर्ट फेस्टिवल-2026, देशी-विदेशी सैलानी हुए रोमांचित

माइनस 22 डिग्री फ्रीजर में 12 साल से कैद हैं आशुतोष महाराज, भक्तों को उम्मीद एक दिन जागेंगे

कांग्रेस में बचे हुए 4 जिलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा, सुनील शर्मा को जयपुर शहर की कमान

सीएम मोहन यादव एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगा चुके मुहर, इंदौर में नेताओं की अलग बैठक से हलचल

Tags:
  • इंडिगो
  • बेंगलुरु केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • इंडिगो एयरलाइन
  • बेंगलुरु
  • एयरलाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा