Murder : रिलेशन के बीच आई दोस्त तो हॉस्टल में ही कर दी हत्या
Ravi Singh | Jul 27, 2024, 20:19 IST
Bengaluru Hostel Murder Case
बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में 24 वर्षीय बिहार की रहने वाली युवती कृति कुमारी की उसके हॉस्टल के कमरे में बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी अभिषेक को घटना के बाद मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
Bengaluru Hostel Murder Case : बेंगलुरु में 23 जुलाई को देर रात एक 24 साल की बिहार की रहने वाली युवती की बेरहमी से हत्या हुई है। युवती की हत्या करने वाला आरोपी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का रहने वाला है। हॉस्टल में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का एक रौंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक युवती को एक के बाद एक चाकू से हमले करता दिखाई दे रहा है।
हॉस्टल में मरने वाली युवती का नाम कृति कुमारी है। वह बिहार की रहने वाली थी और बेंगलुरु की एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी। अरोपी भोपाल का रहने वाला है, जिसका नाम अभिषेक कुमार है। हत्या के बाद बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे एक दिन पहले भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
अभिषेक कुमार अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बेंगलुरू जाता रहता था। कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते खराब चल रहे थे। ऐसे में अभिषेक की गर्फ्रेंड और कृति उससे दूर रहने लगी थीं। कुछ समय पहले अभिषेक ने पीजी हॉस्टल में आकर जमकर हंगामा भी किया था, जिसके चलते कृति कुमारी ने अपनी सहेली को नए पीजी हॉस्टल में शिफ्ट करा दिया था और दोनों ने ही अभिषेक का फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। इसपर अभिषेक को लगा कि उसका रिलेशन खराब कराने में कृति का हाथ है।
ये खबर भी पढ़ें...
पत्नी हुई गर्भवती तो पति पर लगा पॉक्सो एक्ट, जानें क्या है मामला
मंगलवार 23 जुलाई की रात को एक बार फिर भोपाल से बेंगलूरू गया। यहां पीजी हॉस्टल पहुंचकर उसने कृति को बेरहमी से मार डाला। सामने आए घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हॉस्टल पहुंचा अभिषेक हाथ में प्लास्टिक का थैला पकड़े कृति के कमरे की तरफ पहुंचा। उसने दरवाज़ा खटखटाया, जिसके बाद दरवाजा खुलते ही वो कमरे में चला गया। कुछ सेकंड बाद ही अभिषेक कृति को घसीटते हुए कमरे के बाहर गेलरी में ले आया। यहां उसने एक के बाद एक चाकू से कृति पर कई वार किए। इस दौरान कृति उसके चंगुल से छूटने के लिए काफी मशक्कट की, लेकिन लास्ट में आरोपी ने युवती के गले पर चाकू फेर दिया, जिसके बाद वो निढाल होकर जमीन पर गिर गई।
ये खबर भी पढ़ें...
IIT कानपुर की बड़ी पहल, ये चीज एक मिनट में बता देगी कैंसर, जानें कैसे करेगी काम
कृति को अधमरा पड़ा देख आरोपी वहां से चला जाता है। इतने क्रूरतापूर्ण हमले के बाद भी कृति किसी तरह उठकर बैठ जाती है और अपनी पूरी ताकत से मदद के लिए चिल्लाने लगती है। पीजी हॉस्टल के साथी दरवाजा खोलते हैं, लेकिन कोई भी कृति की मदद कोई नहीं करता। वे फोन कॉल करने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं। वे आपस में बात करते हैं, जबकि कृति कुछ देर तक बैठी रहती है। इस दौरान लगातार उसका खून बहता रहता है और आखिरकार वो निढाल होकर दोबारा गिर पड़ती है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है।
ये खबर भी पढ़ें...
इस देश ने जारी किया अयोध्या के रामलला पर डाक टिकट , गौतम बुद्ध की पोस्टल स्टैंप रिलीज
युवती कृति कुमारी की मंगलवार को बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में उसके पेइंग गेस्ट (पीजी) हॉस्टल के परिसर में रात 11.30 बजे हत्या की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भोपाल निवासी हत्यारा अभिषेक बेंगलुरु में कृति कुमारी की दोस्त और कलीग के साथ रिलेशनशिप में था। अभिषेक की गर्लफ्रेंड महाराष्ट्र की रहने वाली है। वो और कृति एक साथ फर्म में काम करती थीं।
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का दावा, उत्साह के साथ मनाएंगे शहीदी सप्ताह
भोपाल से गिरफ्तार अरोपी
गर्लफ्रेंड से मिलने जाता था बेंगलुरु
ये खबर भी पढ़ें...
पत्नी हुई गर्भवती तो पति पर लगा पॉक्सो एक्ट, जानें क्या है मामला
मंगलवार की रात को पहुंचा हॉस्टल
ये खबर भी पढ़ें...
IIT कानपुर की बड़ी पहल, ये चीज एक मिनट में बता देगी कैंसर, जानें कैसे करेगी काम
हॉस्टल में किसी नहीं की मदद
ये खबर भी पढ़ें...
इस देश ने जारी किया अयोध्या के रामलला पर डाक टिकट , गौतम बुद्ध की पोस्टल स्टैंप रिलीज
रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का दावा, उत्साह के साथ मनाएंगे शहीदी सप्ताह
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari