चीयर्स: अब धन्नासेठों की भी राजधानी बन गई है मुंबई

Dr Rameshwar Dayal | Updated:
Share
gvsdgv
gvsdgv

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट ( Hurun Global Rich List 2024 ) ने अलग से भारतीय धन्नासेठों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें इस जानकारी को साझा किया गया है। लिस्ट में बताया गया है कि मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह दर्जा हासिल किया है।

MUMBAI: देश की वित्तीय राजधानी मुंबई की चमक में और इजाफा हो गया है। यह महानगरी बॉलीवुड की चमक से तो चकाचौंध है ही, अब इसके धन्नासेठों ( अरबपतियों ) ने इसमें और चार चांद लगा दिए हैं। असल में मुंबई को एशिया के अरबपतियों ( Billionaires ) की राजधानी बनने का भी सम्मान मिल गया है। यह सम्मान उसे इसलिए मिला क्योंकि इस मामले में उसने चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है। इस वित्तीय राजधानी में अरबपतियों की संख्या 92 हो गई है, जबकि चीन की राजधानी बीजिंग ( Beijing ) पिछड़कर 91 पर आ गई है। बिलेनियर उन उद्योगपतियों (industrialist ) को कहा जाता है जिनके पास 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 8,333 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है।

मुंबई में Billionaire 92, बीजिंग में 91


इस खबर को डिटेल में जानें। असल मं एक सर्वे मं यह जानकारी निकलकर आई है कि अरबपतियों के मामले में मुंबई ने बीजिंग को पीछे धकेल दिया है। असल में हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट ( Hurun Global Rich List 2024 ) ने अलग से भारतीय धन्नासेठों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें इस जानकारी को साझा किया गया है। लिस्ट में बताया गया है कि मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह दर्जा हासिल किया है। मुंबई में 603 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 92 अरबपति रहते हैं, जबकि बीजिंग के 16,000 वर्ग किलोमीटर में 91 अरबपति हैं। सीधी सी बात है कि क्षेत्रफल के मामले में भी मुबई ने बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है।


26 नए कारोबारी Billionaire बने


इस रिपोर्ट से यह भी जानकारी मिली है कि पिछले एक वर्ष में मुंबई में 26 नए कारोबारी अरबपति की लिस्ट में शामिल हुए हैं। दूसरी ओर बीजिंग में इस दौरान 18 धन्नासेठ इस लिस्ट से बाहर हुए हैं। चीन में 814 अरबपति रहते हैं, जबकि भारत में इनकी संख्या 271 है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि मुंबई के कुल 92 अरबपतियों की संपत्ति एक साल में 47 फीसदी बढ़कर 445 बिलियन डॉलर (37.09 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। वहीं, चीन की राजधानी में अरबपतियों का माल-मत्ता 28 फीसदी कम होकर 265 बिलियन डॉलर (22.08 लाख करोड़ रुपए) नीचे आ गया है।


दुनिया में तीसरे नंबर पा आई मुंबई


रिपोर्ट के अनुसार मुंबई अब ग्लोबली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। पहले नंबर पर न्यूयॉर्क हैं, यहां 119 बिलेनियर रहते हैं, जबकि लंदन दूसरे नंबर पर है, यहां अरबपतियों की तादात 97 है। भारत के 10 बिलेनियरों की बात करें तो पहले नंबर पर मुकेश अंबानी और दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी हैं। तीसरे पर साइरस एस पूनावाला एंड फैमिली, चौथे पर शिव नाडर फैमिली, पांचवें पर गोपीचंद हिंदूजा एंड फैमिली, छठे पर दिलीप सांघवी, सातवें पर लक्ष्मीनारायण मित्तल एंड फैमिली, आठवें राधाकिशन दमानी एंड फैमिली, नवें पर कुमार मंगलम बिड़ला और दसवें पर नीरज बजाज एंड फैमिली का स्थान है।

ये समाचार भी पढ़ें:-

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी

टिकट बंटवारे में बीजेपी की चाल बेहद हैरतअंगेज है

जाने पूरे देश में होली का मिजाज कैसा रहा

अब कानूनी पंजे से नहीं बच पाएंगे भूमाफिया...!!!

Tags:
  • Mumbai
  • Beijing
  • Billionaire
  • industrialist
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब

By Mukesh Sharma

राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें