केंद्रीय मंत्री की बेटी भी नहीं सुरक्षित: बदमाशों ने की छेड़छाड़, थाने पहुंचीं मंत्री

thesootr Desk | Published:
Share
union minister raksha khadse
union minister raksha khadse

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ हुई है। इसके बाद मंत्री रक्षा खडसे अपनी बेटी और सहेलियों को लेकर थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ हुई है। इसके बाद मंत्री रक्षा खडसे अपनी बेटी और सहेलियों को लेकर थाने पहुंची। इस घटना से आप प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा लगा सकते हैं। जब केंद्रीय मंत्री की बेटी भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम महिलाओं की सुरक्षा का क्या आलम होगा। घटना जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान हुई।

पहले पीछा किया फिर की छेड़छाड़

मुक्ताई नगर थाने के SDPO कृष्णत पिंगले ने बताया कि घटना 28 फरवरी को कोथली गांव में एक यात्रा के दौरान हुई। अनिकेत घुई और उसके 7 दोस्तों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो भी बनाया गया था।

खुद थाने पहुंचीं मंत्री

घटना के बाद मामले की शिकायत करने खुद मंत्री रक्षा खडसे मुक्ताई नगर थाने पहुंची। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने इस घटना को गंभीर बताया है और कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री से दो बार बात की है और पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने मांग की है कि पुलिस छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार करें। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब इतनी सुरक्षा में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ हो रही है तो आम लड़कियों के साथ क्या होता होगा?

यह भी पढ़ें: दिल्ली-महाराष्ट्र के युवकों ने छत्तीसगढ़ में बनाया रैकेट,ऐसे कर रहे ठगी

सीएम बोले-सख्त कार्रवाई करेंगे

घटना पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये एक राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों की हरकत है। घटना शर्मनाक है, मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अबतक केवल 1 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने POCSO (प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट के साथ-साथ IT (इन्फॉर्मेशन) एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भेजी गई हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम दिग्विजय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज को मिली टूटी कुर्सी पर कहा, 1 घंटे की तो थी फ्लाइट

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • National News
  • महाराष्ट्र
  • crime news
  • क्राइम
  • केंद्रीय मंत्री
  • maharastra
  • छेड़छाड़
  • नेशनल न्यूज हिंदी
  • Jalgaon
खेत के तालाब में था मगरमच्छ, वन विभाग ने नहीं की कार्रवाई तो महिला किसान ने खुद पकड़कर सौंप दिया!

By Neel Tiwari

खेत के तालाब में था मगरमच्छ, वन विभाग ने नहीं की कार्रवाई तो महिला किसान ने खुद पकड़कर सौंप दिया!
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड