बीजेपी सांसद कंगना रनौत के पोस्ट पर मचा बवाल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
Sandeep Kumar | Oct 02, 2024, 19:05 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-02T183709.981
अपने बयानों और पोस्ट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में हैं। कंगना के इस पोस्ट पर जमकर सियासी बवाल मचा हुआ है।
बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया हैं। कंगना के इस पोस्ट से देशभर में बहस छिड़ने के बाद विवाद भी शुरू हो गया है। गांधी जयंती के मौके पर कंगना ने लिखा कि देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। इसके साथ ही कंगना ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri ) की तस्वीर पोस्ट की है। कंगना के इस पोस्ट पर कांग्रेस नेता ने प्रतिक्रिया दी है।
![11-2024-10-b44c4aaf34ba24a8e21c4c16f47e72f5]()
कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है इसमें लिखा है कि देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं भारत मां के ये लाल इसके नीचे कंगना ने लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा जय जवान, जय किसान के उद्घोषक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri ) जी की जयंती पर शत-शत नमन। इस पोस्ट की अगली स्लाइड पर कंगना ने लिखा की महात्मा गांधी की जयंती पर उनके इस दृष्टिकोण को हमारे प्रधानमंत्री जी आगे ले जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...कंगना ने फिर लिया पंगा, मोदी सरकार के 272 करोड़ के प्रोजेक्ट पर उठाए सवाल
वहीं बीजेपी सांसद कंगना के इस पोस्ट पर कांग्रेस नेता राज कुमार वर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कंगना देश विरोधी बातें बार-बार कर रही हैं। इनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। बीजेपी कुछ नहीं कर रही है। एक तरफ गांधी जी के ऊपर पीएम फूल चढ़ा रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी सांसद ऐसी बातें कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...कृषि कानून पर BJP सांसद कंगना रनौत का यू-टर्न, दिए गए बयान पर जताया खेद
पंजाब के बीजेपी नेता हरजित ग्रेवाल ( Harjit Grewal ) ने भी कंगना के पोस्ट को गलत बताया है। उन्होंने कहा है, कंगना रनौत ने जो स्टेटमेंट दी है गांधी के बारे में वो शर्मसार करने वाली है। उन्होंने गांधी को पसंद नहीं किया पर लाल बहादुर शास्त्री को पसंद कर रही हैं। वो कैसे गांधी जी का अपमान कर सकती हैं? गांधी जी के बिना भारत को आजादी कैसे मिलती। कंगना का विचार जो है वो गोडसे का विचार है।
इससे पहले भी कई बार कंगना रनौत ने अपनी बातों से विवाद खड़ा कर चुकी हैं। इसके पहले किसान आंदोलन (farmers movement ) को लेकर उन्होंने कहा था कि इसके जरिए भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने की तैयारी थी। अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व सशक्त नहीं होता तो बांग्लादेश (bangladesh ) जैसी स्थिति यहां होने में देर नहीं लगती। बीजेपी ने कंगना के इन बयानों से खुद को अलग कर लिया था और इसे पार्टी का आधिकारिक बयान न बताकर कंगना का निजी बयान बताया था।
11-2024-10-b44c4aaf34ba24a8e21c4c16f47e72f5
क्या लिखा था कंगना ने
ये खबर भी पढ़िए...कंगना ने फिर लिया पंगा, मोदी सरकार के 272 करोड़ के प्रोजेक्ट पर उठाए सवाल
कंगना पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो
ये खबर भी पढ़िए...कृषि कानून पर BJP सांसद कंगना रनौत का यू-टर्न, दिए गए बयान पर जताया खेद
बीजेपी नेता ने कंगना के पोस्ट को बताया गलत
पहले भी विवाद खड़ा कर चुकी हैं कंगना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA