BJP राष्ट्रीय अधिवेशन: मोदी बोले-विपक्ष ने माना NDA इस बार 400 पार
BP shrivastava | Published:
दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन पर रविवार को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
दिल्ली के भारत मंडपम में बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन ( BJP राष्ट्रीय अधिवेशन ) के दूसरे दिन रविवार (18 फरवरी ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित किया। मोदी ने कहा कि अब तो विपक्ष भी कहता है कि NDA सरकार 400 पार।
NEW DELHI. दिल्ली के भारत मंडपम में बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन ( BJP राष्ट्रीय अधिवेशन ) के दूसरे दिन रविवार (18 फरवरी ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित किया। मोदी ने कहा कि अब तो विपक्ष भी कहता है कि NDA सरकार 400 पार। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता चौबीसों घंटे देशसेवा में लगा रहता है, लेकिन आने वाले 100 दिन नई ऊर्जा, नए उत्साह से काम करने का है। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने जैन संत विद्यासागर जी महाराज का श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति की तरह है। मैं उनसे कई वर्षों में कई बार मिला। अभी कुछ महीने पहले, मैंने अपने दौरे का कार्यक्रम बदला और सुबह-सुबह उनसे मिलने पहुंच गया। तब नहीं पता था कि मैं कभी नहीं देख पाऊंगा। उन्हें दोबारा नहीं देख पाऊंगा। आज मैं समस्त देशवासियों की तरफ से संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 पूज्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक और आदरपूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि देता हूं।' यह कहते हुए प्रधानमंत्री का गला रुंध गया, वह भावुक हो गए और कुछ देर के लिए अपना संबोधन रोक दिया।
ये खबर भी पढ़ें... 17वीं लोकसभा में कितने एक्टिव रहे सांसद
पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा, 'बीजेपी का कार्यकर्ता साल के हर दिन, 24 घंटे देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है, लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास और नए जोश के साथ काम करने के हैं। मोदी ने कहा कि आज 18 फरवरी है और इस कालखंड में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचें हैं, वे देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं। अगले 100 दिन हम सबको जुट जाना है। हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग, समाज, पंथ, परंपरा सबके पास पहुंचना है। हमें सबका विश्वास हासिल करना है। जब सबका प्रयास होगा, तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी BJP को ही मिलेंगी। इन दो दिनों में जो चर्चा और विचार-विमर्श हुआ है। ये देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे संकल्प को दृढ़ करने वाली बातें हैं।'
ये खबर भी पढ़ें... MSP पर कमेटी? किसानों और केंद्र के बीच चौथे राउंड की मीटिंग आज
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने जो गति हासिल की है, बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने का जो हौंसला पाया है, वो अभूतपूर्व है। भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता। सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमें भारत को विकसित बनाना है।
उन्होंने कहा, 'आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पर के नारे लगा रहे हैं और NDA को 400 पार कराने के लिए बीजेपी को 370 का माइलस्टोन पार करना ही होगा। हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। मैं अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं।'
ये खबर भी पढ़ें...बीजेपी राष्ट्रीय अधिवेशन का आखिरी दिन, अमित शाह ने विपक्ष को लताड़ा
महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों में बात करते हुए मोदी ने कहा, आज बीजेपी युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बना रही है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूछा है, इतना ही नहीं हमने उसको पूजा है। आने वाले समय में हमारी माताओं-बहनों-बेटियों के लिए अवसर ही अवसर आने वाले हैं।
मिशन शक्ति से देश में नारीशक्ति की सुरक्षा और सशक्तिकरण का संपूर्ण इकोसिस्टम बनेगा। 15 हजार महिला SHG (सेल्फ हेल्प ग्रुप ) को ड्रोन मिलेंगे। अब ड्रोन दीदी खेती में वैज्ञानिकता और आधुनिकता लाएंगी। अब देश में 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनाई जाएंगी।
जो काम सदियों से लटके थे, हमने उनका समाधान करने का साहस करके दिखाया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करके हमने 5 सदियों का इंतजार खत्म किया है। गुजरात के पावागढ़ में 500 साल बाद धर्म ध्वजा फहराई गई है। 7 दशक बाद हमने करतारपुर साहिब राहदारी खोली है। 7 दशक के इंतजार के बाद देश को आर्टिकल 370 से मुक्ति मिली है।
ये खबर भी पढ़ें...विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, अब समयसागर महाराज होंगे अगले आचार्य
मोदी ने कहा, 'हमारे विपक्ष के दल भले ही योजनाओं को पूरा करना न जानते हों, लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं है। आज एक वायदा करने से ये सारे राजनीतिक दल घबराते हैं। वो वादा है - विकसित भारत का, और ये हमारा वादा है। सिर्फ और सिर्फ भाजपा और NDA गठबंधन ने ही इसका सपना देखा है। हम 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प से जुड़े सुझावों के लिए हम डेढ़ साल से चुपचाप काम कर रहे हैं।
आपको जानकर खुशी होगी कि अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने विकसित भारत के रोडमैप और नीतियों के लिए अपने विचार रखे हैं। इन 15 लाख में से आधे से ज्यादा वो लोग हैं जिनकी उम्र 35 से कम है। इस युवा सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...नकुलनाथ के बीजेपी में जाने के बीच खड़गे ने किया मोदी से बड़ा सवाल, जानें इस पर पीएम मोदी का जवाब
कांग्रेस अस्थिरता की जननी है, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की जननी है। 70 के दशक में जब देश में गुस्सा बढ़ा तो उसने अस्थिरता का सहारा लिया। हर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया। आज भी साजिशें कर रहे हैं। जो गठबंधन बनाया, उसका भी यही काम है। ये कभी भाषा तो कभी क्षेत्र के आधार पर देश को बांटने में लगे रहे। सबसे बड़ा पाप ये रहा कि देश की सेनाओं का मनोबल तोड़ने में भी पीछे नहीं रहे। सुरक्षा और सामरिक शक्ति को कम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सेना ने उपलब्धि हासिल की तो कांग्रेस ने हर बार सवाल उठाया। उन लोगों ने पूरी कोशिश की कि देश को राफेल ना मिल पाए। कहा कि HAL को खत्म किया जा रहा है। फोटो तक खिंचवा ली थी। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए और सबूत मांगे।
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने अपने 56 मिनट के भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल की उपलब्धि, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा, कांग्रेस, राहुल गांधी, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, I.N.D.I. अलायंस और 2024 लोकसभा चुनाव पर बात की।
शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, इन लोगों ने अपनी सरकार रहते जमीन से आसमान और समंदर तक घोटाले किए। शाह ने I.N.D.I. अलायंस पर कहा- विपक्षी दलों का ये गठजोड़ सिर्फ 7 पारिवारिक पार्टियों का गठबंधन है। उसे सिर्फ अपने परिवार की चिंता है।
अधिवेशन में UPA सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र जारी किया गया। इसके अलावा राम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्रीराम मंदिर निर्माण पर प्रस्ताव पेश किया।
विद्यासागर महाराज को दी श्रद्धांजलि

अगले 100 दिन नई ऊर्जा से काम करने के- मोदी

'देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता है'
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने जो गति हासिल की है, बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने का जो हौंसला पाया है, वो अभूतपूर्व है। भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता। सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमें भारत को विकसित बनाना है।
उन्होंने कहा, 'आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पर के नारे लगा रहे हैं और NDA को 400 पार कराने के लिए बीजेपी को 370 का माइलस्टोन पार करना ही होगा। हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। मैं अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं।'
ये खबर भी पढ़ें...बीजेपी राष्ट्रीय अधिवेशन का आखिरी दिन, अमित शाह ने विपक्ष को लताड़ा
'सदियों से लटके काम पूरे किए'
महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों में बात करते हुए मोदी ने कहा, आज बीजेपी युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बना रही है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूछा है, इतना ही नहीं हमने उसको पूजा है। आने वाले समय में हमारी माताओं-बहनों-बेटियों के लिए अवसर ही अवसर आने वाले हैं।
मिशन शक्ति से देश में नारीशक्ति की सुरक्षा और सशक्तिकरण का संपूर्ण इकोसिस्टम बनेगा। 15 हजार महिला SHG (सेल्फ हेल्प ग्रुप ) को ड्रोन मिलेंगे। अब ड्रोन दीदी खेती में वैज्ञानिकता और आधुनिकता लाएंगी। अब देश में 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनाई जाएंगी।
जो काम सदियों से लटके थे, हमने उनका समाधान करने का साहस करके दिखाया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करके हमने 5 सदियों का इंतजार खत्म किया है। गुजरात के पावागढ़ में 500 साल बाद धर्म ध्वजा फहराई गई है। 7 दशक बाद हमने करतारपुर साहिब राहदारी खोली है। 7 दशक के इंतजार के बाद देश को आर्टिकल 370 से मुक्ति मिली है।
ये खबर भी पढ़ें...विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, अब समयसागर महाराज होंगे अगले आचार्य
'हम 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं'
मोदी ने कहा, 'हमारे विपक्ष के दल भले ही योजनाओं को पूरा करना न जानते हों, लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं है। आज एक वायदा करने से ये सारे राजनीतिक दल घबराते हैं। वो वादा है - विकसित भारत का, और ये हमारा वादा है। सिर्फ और सिर्फ भाजपा और NDA गठबंधन ने ही इसका सपना देखा है। हम 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प से जुड़े सुझावों के लिए हम डेढ़ साल से चुपचाप काम कर रहे हैं।
आपको जानकर खुशी होगी कि अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने विकसित भारत के रोडमैप और नीतियों के लिए अपने विचार रखे हैं। इन 15 लाख में से आधे से ज्यादा वो लोग हैं जिनकी उम्र 35 से कम है। इस युवा सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...नकुलनाथ के बीजेपी में जाने के बीच खड़गे ने किया मोदी से बड़ा सवाल, जानें इस पर पीएम मोदी का जवाब
सेना की हर उपलब्धि पर कांग्रेस ने सवाल उठाए
कांग्रेस अस्थिरता की जननी है, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की जननी है। 70 के दशक में जब देश में गुस्सा बढ़ा तो उसने अस्थिरता का सहारा लिया। हर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया। आज भी साजिशें कर रहे हैं। जो गठबंधन बनाया, उसका भी यही काम है। ये कभी भाषा तो कभी क्षेत्र के आधार पर देश को बांटने में लगे रहे। सबसे बड़ा पाप ये रहा कि देश की सेनाओं का मनोबल तोड़ने में भी पीछे नहीं रहे। सुरक्षा और सामरिक शक्ति को कम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सेना ने उपलब्धि हासिल की तो कांग्रेस ने हर बार सवाल उठाया। उन लोगों ने पूरी कोशिश की कि देश को राफेल ना मिल पाए। कहा कि HAL को खत्म किया जा रहा है। फोटो तक खिंचवा ली थी। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए और सबूत मांगे।
शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने अपने 56 मिनट के भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल की उपलब्धि, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा, कांग्रेस, राहुल गांधी, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, I.N.D.I. अलायंस और 2024 लोकसभा चुनाव पर बात की।
शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, इन लोगों ने अपनी सरकार रहते जमीन से आसमान और समंदर तक घोटाले किए। शाह ने I.N.D.I. अलायंस पर कहा- विपक्षी दलों का ये गठजोड़ सिर्फ 7 पारिवारिक पार्टियों का गठबंधन है। उसे सिर्फ अपने परिवार की चिंता है।
अधिवेशन में UPA सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र जारी किया गया। इसके अलावा राम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्रीराम मंदिर निर्माण पर प्रस्ताव पेश किया।
पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के भिंड जिले से हैं मास्टर माइंड
By Arun Tiwari

नर्मदा परिक्रमा अब होगी आसान! 150 पुल-पुलिया और 22 सड़कें बनाने की तैयारी, रास्ते में मिलेगा ठहरने का ठिकाना
By Amresh Kushwaha
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
By Raghvendra Singh Rathore
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
By Jageshwar Prasad
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
By VINAY VERMA
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
By Sandeep Kumar