BOBCARD-Etihad क्रेडिट कार्ड लॉन्च, अब विदेश यात्रा होगी सस्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा की सब्सिडियरी BOBCARD ने एतिहाद एयरवेज के साथ मिलकर दो नए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं। इसमें फ्री लाउंज और माइल्स मिलेंगे।

author-image
Anjali Dwivedi
New Update
bobcard-etihad-guest-credit-card-launch-benefits

बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, BOBCARD लिमिटेड ने एक बड़ा धमाका किया है। उन्होंने दुनिया की मशहूर एयरलाइन एतिहाद एयरवेज के साथ मिलकर दो नए क्रेडिट कार्ड पेश किए हैं। अगर आप अक्सर बिजनेस या वेकेशन के लिए विदेश जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

यह दोनों कार्ड स्पेशल रूप से उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं। ये कार्ड मास्टरकार्ड नेटवर्क पर चलेंगे, जो पूरी दुनिया में हर जगह स्वीकार किए जाते हैं। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारतीय यात्रियों को लग्जरी और बचत का बेहतरीन अनुभव देना है।

ऐसे हुई प्रीमियम और एंट्री लेवल कार्ड की एंट्री

BOBCARD ने उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझते हुए दो अलग-अलग कैटेगरी के कार्ड लॉन्च किए हैं। पहला है 'BOBCARD Etihad Guest Premium Credit Card' जो उन लोगों के लिए है जो प्रीमियम सुविधाएं चाहते हैं। इसकी सालाना फीस 5,000 रखी गई है, जो दी जाने वाली सुविधाओं के मुकाबले काफी वाजिब है।

दूसरा विकल्प है 'BOBCARD Etihad Guest Credit Card', जिसे हम एंट्री-लेवल कार्ड भी कह सकते हैं। इसकी सालाना फीस केवल 2,500 है, जो उन यात्रियों (traveller) के लिए बेस्ट है जो कम खर्च में फायदे चाहते हैं। खास बात यह है कि एक निश्चित राशि खर्च करने पर आपकी सालाना फीस माफ हो सकती है।

BOBCARD Etihad Guest Premium Card के फीचर्स

प्रीमियम कार्ड धारकों को हर 100 के खर्च पर 2 'Etihad Guest Miles' रिवॉर्ड के तौर पर मिलेंगे। अगर आप एतिहाद एयरवेज की वेबसाइट से सीधे टिकट बुक करते हैं, तो आपको 6 माइल्स मिलेंगे। यह माइल्स आपकी अगली टिकट की कीमत को काफी हद तक कम करने में मदद करते हैं।

कार्ड मिलते ही पहले 60 दिनों में 25 हजार खर्च करने पर 5 हजार बोनस माइल्स भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही आपको सीधे सिल्वर टियर स्टेटस मिलेगा, जिसे बाद में 'गोल्ड' में अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें आपको साल भर में 12 घरेलू और 8 इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलती है।

विदेश में शॉपिंग पर अब नहीं लगेगा एक्स्ट्रा पैसा

अक्सर विदेश में कार्ड स्वाइप करने पर बैंक भारी फॉरेक्स मार्कअप फीस वसूलते हैं जो जेब पर भारी पड़ती है। लेकिन BOBCARD के प्रीमियम कार्ड पर आपको जीरो फॉरेक्स मार्कअप की शानदार सुविधा दी जा रही है। इसका मतलब है कि आप विदेश में बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के दिल खोलकर खरीदारी कर सकते हैं।

इसके अलावा, कार्ड धारकों को 24 हजार माइल्स तक के माइलस्टोन रिवॉर्ड और होटल बुकिंग पर खास डिस्काउंट मिलते हैं। इसमें आपको कंसीयर्ज सर्विस भी मिलती है, जो आपकी यात्रा से जुड़ी छोटी-बड़ी जरूरतों का ख्याल रखती है। यह कार्ड वाकई में एक ट्रेवलर का सबसे अच्छा साथी साबित हो सकता है।

कम फीस में इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस का मजा

अगर आपका बजट कम है, तो 2,500 वाला एंट्री-लेवल कार्ड भी बहुत सारे फायदे लेकर आता है। इसमें हर 100 के खर्च पर एक माइल और एतिहाद की बुकिंग पर 3 माइल्स मिलते हैं। शुरुआत में सिर्फ 10 हजार खर्च करने पर आपको 2,500 बोनस माइल्स का वेलकम गिफ्ट मिलेगा।

इस कार्ड के साथ आपको साल में 8 घरेलू और 4 इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस (international tourism) की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इस कार्ड पर आपको 1% का फॉरेक्स मार्कअप देना होगा, जो कि अन्य कार्ड्स से काफी कम है। यह कार्ड उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो साल में एक-दो बार विदेश यात्रा करते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

कामकाजी महिलाएं एग फ्रीजिंग से करती हैं भविष्य सुरक्षित, जानें कैसे

रुपया 130 पैसे मजबूत, 90.20 पर आया, 3 साल की सबसे बड़ी बढ़त

हिंदू युवक ने मुस्लिम बनकर रोका बवाल, राहुल गांधी ने बताया हीरो, जानें मोहम्मद दीपक की काहानी

अब शहरों से ज्यादा गांवों में बज रहा इंटरनेट का डंका, जानें भारत में इंटरनेट यूजर्स के आंकड़े

एतिहाद एयरवेज international tourism traveller बोनस Credit Card बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड
Advertisment