लड़की को आई लव यू कहना क्या यौन उत्पीड़न होगा? जानें हाईकोर्ट का फैसला

Sandeep Kumar | Jul 02, 2025, 23:50 IST
Share
bombay-highcourt
bombay-highcourt

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने कहा कि सिर्फ "I Love You" कहना यौन उत्पीड़न नहीं है। यह तब तक यौन उत्पीड़न नहीं माना जा सकता, जब तक उसके साथ कोई यौन इरादा न हो।

देश दुनिया न्यूज: बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि केवल "I Love You" कहने को यौन उत्पीड़न नहीं माना जा सकता, जब तक व्यक्ति का व्यवहार यौन इरादे को स्पष्ट न करे। यह फैसला नागपुर के काटोल इलाके के युवक से जुड़ा था। 2017 में उसे 17 साल की लड़की को परेशान करने के आरोप में तीन साल की सजा दी गई थी। हाईकोर्ट ने उसे बरी कर दिया।

कोर्ट ने यह कहा

जस्टिस उर्मिला जोशी-फाल्के ने अपने फैसले में कहा कि सिर्फ प्यार का इजहार यौन इरादे को साबित नहीं करता। उन्होंने कहा कि "आई लव यू" जैसे शब्द यौन भावना को नहीं दर्शाते, जब तक उनके साथ कोई और हरकत न हो, जो यौन नीयत को साफ दिखाए।

ये खबर भी पढ़िए... सरकार का बड़ा कदम : ओला-उबर ड्राइवर को राइड कैंसिल करने पर लगेगा 10% जुर्माना

ये था पूरा मामला

यह घटना 23 अक्टूबर 2015 की है, जब नागपुर के पास खापा गांव में एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ खेत के पास से जा रही थी, तभी युवक ने उसे रोका, उसका हाथ पकड़ा और नाम पूछा। फिर उसने कहा, "आई लव यू।" इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ IPC की धारा 354A (यौन उत्पीड़न), 354D (पीछा करना) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में व्यापमं के आरोपी इंडेक्स कॉलेज के मालिक सुरेश भदौरिया के घर व ऑफिस पहुंची CBI

सेशंस कोर्ट के फैसले को चुनौती

2017 में सेशंस कोर्ट ने युवक को दोषी मानते हुए सजा दी थी। लेकिन आरोपी के वकील सोनाली खोब्रागड़े ने हाईकोर्ट में दलील दी कि युवक के बर्ताव में ऐसा कुछ नहीं था, जिससे यौन उत्पीड़न या पीछा करने का इरादा साबित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि युवक ने न तो बार-बार संपर्क किया, न ही कोई शारीरिक हरकत की, जो यौन नीयत को दर्शाती हो।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में खुलेगा ऊर्जा थाना : अब बिजली चोरी की तो सीधे होगी FIR, कंपनी की अलग रहेगी पुलिस

ये खबर भी पढ़िए... पंचायती राज में योजनाओं में सेंधमारी, करोड़ों डकार गए अधिकारी

यौन दृष्टिकोण साबित नहीं हुआ

हाईकोर्ट ने इस मामले में माना कि केवल शब्दों से नहीं, बल्कि पूरे बर्ताव से आरोपी की नीयत का मूल्यांकन करना जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में ऐसा कोई स्पष्ट व्यवहार नहीं था, जो यौन दृष्टिकोण को दर्शाता हो। इसलिए युवक को बरी कर दिया गया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

महाराष्ट्र | hindi news

Tags:
  • महाराष्ट्र
  • हाईकोर्ट
  • नागपुर
  • लड़की
  • बॉम्बे हाईकोर्ट
  • hindi news
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा