मोदी सरकार के बजट 2026 में मिडिल क्लास से लेकर टैक्सपेयर्स को क्या मिला ?

Anjali Dwivedi | Feb 01, 2026, 15:03 IST
Share
budget-2026-middle-class-benefits-tax-relief
budget-2026-middle-class-benefits-tax-relief

बजट 2026 में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया। रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए अब 31 मार्च तक का समय मिलेगा। कैंसर की दवाएं और इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे।

बजट 2026-27: भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में मध्यम वर्ग की भूमिका हमेशा से बेहद अहम रही है। इसे ध्यान में रखकर रोजमर्रा की कुछ जरूरी चीजें सस्ती की गई हैं।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) तक, बजट में हर पहलू को ध्यान में रखा गया है।

वहीं इस बार आयकर स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, टैक्स फाइलिंग को आसान बनाया गया है।

इनकम टैक्स स्लैब क्या है?

इनकम टैक्स स्लैब वे सीमा तय करते हैं, जिनके आधार पर किसी व्यक्ति की आय पर टैक्स लगाया जाता है। यह स्लैब आय के कई स्तरों के लिए अलग-अलग टैक्स दरों का निर्धारण करते हैं।

इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं

नौकरी पेशा वर्ग के लिए इस बजट में सबसे बड़ी खबर यह है कि इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कागजी काम को कम करने के लिए सरकार ने रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की समय सीमा को 3 महीने बढ़ा दिया है।

अब करदाता 31 दिसंबर के बजाय 31 मार्च तक अपना संशोधित रिटर्न जमा कर सकते हैं। एक और अच्छी खबर मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल (MACT) से जुड़ी है। अब इस ट्रिब्यूनल के फैसले से मिलने वाली ब्याज राशि पूरी तरह टैक्स फ्री होगी।

कैंसर रोगियों को मिलेगी बड़ी राहत

सरकार ने स्वास्थ्य और तकनीक को सुलभ बनाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं को कस्टम ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। इससे इन दवाओं की कीमतें काफी गिर जाएंगी। इसके अलावा, 7 दुर्लभ बीमारियों की विदेशी दवाएं भी अब सस्ती मिलेंगी। इससे मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी।

सस्ती होंगी EV कारें

गैजेट्स के शौकीनों और पर्यावरण प्रेमियों के लिए भी अच्छी खबर है। अब मोबाइल, ईवी स्कूटर, ईवी कारें और सोलर से जुड़े उपकरण खरीदना सस्ता होगा। साथ ही कूरियर सेवाओं के शुल्कों में भी कटौती की गई है।

छोटे शहरों का नवीनीकरण

मध्यम वर्ग के बेहतर जीवन स्तर के लिए सरकार ने टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले इन शहरों के लिए 11.2 लाख करोड़ रुपए का भारी-भरकम प्रावधान किया गया है।

अमृत योजना के जरिए इन शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। बड़े औद्योगिक कॉरिडोर के पास नई टाउनशिप विकसित की जाएंगी। साथ ही शहरों के विकास के लिए म्यूनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा दिया जाएगा। छोटे कस्बों के लिए 200 करोड़ रुपए तक के बॉन्ड वाली अमृत योजना जारी रहेगी।

शेयर बाजार में निवेश हुआ थोड़ा महंगा

निवेशकों के लिए बजट में एक सतर्क करने वाली खबर भी है। सरकार ने शेयर बाजार से जुड़े सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी कर दी है। अब इसे 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो शेयर बाजार में बार-बार लेन-देन करते हैं।

union budget 2026से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए बजट में क्या खास दिया?

Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण | Nirmala Sitharaman |

बजट 2026: स्कूलों और कॉलेजों में खुलेंगी कंटेंट क्रिएटर लैब्स, 10 लाख नौकरियों का ऐलान

एआई करेगा किसानों की मदद, आय को बढ़ाने के लिए बजट में हुए बड़े ऐलान

Tags:
  • शेयर बाजार
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं
  • budget
  • मध्यम वर्ग को राहत
  • union budget 2026
  • बजट 2026-27
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती