CBSE Class 10th Result 2026 Out: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना स्कोर कार्ड

Kaushiki | Apr 15, 2026, 16:08 IST
Share
CBSE 10TH RESULT 2026
CBSE 10TH RESULT 2026

CBSE ने आज 15 अप्रैल को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

CBSE Board 10th exam:सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। 10वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए हैं। इस साल 25 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में बैठे थे।

बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की लिंक डाल दी है। सीबीएसई बोर्ड 10वींपरीक्षाएं (CBSE 10th exam) 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थीं। अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर तैयार रखें। इसके अलावा आप छात्र digilocker.gov.in पर लॉग इन करके या डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10 Result का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध लिंक "Secondary School Examination (Class X) 2026" पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल नंबर (School Number), जन्मतिथि (Date of Birth) और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका डिजिटल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

ऐसे भी कर सकते हैं चेक

  • DigiLocker: छात्र digilocker.gov.in पर लॉग इन करके या डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • UMANG App: उमंग ऐप पर भी 'CBSE' सेवा के तहत परिणाम देखे जा सकते हैं। Download On UMANG Website
  • IVRS / टेलीफोन: छात्र दिल्ली के स्थानीय नंबर 24300699 या दिल्ली के बाहर के लिए 011-24300699 पर कॉल करके भी अपना स्कोर जान सकते हैं।

इन वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

दूसरी परीक्षा में कर सकते हैं सुधार

बोर्ड ने दूसरी परीक्षा के लिए कुछ खास नियम बनाए हैं। सभी छात्रों के लिए पहली परीक्षा देना बहुत जरूरी है। पास हुए छात्र अपने नंबर सुधारने के लिए परीक्षा दे सकते हैं। साइंस, मैथ्स और सोशल साइंस जैसे विषयों में सुधार संभव है।

भाषाओं के पेपर में भी प्रदर्शन बेहतर करने का मौका मिलेगा। जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, वे भी परीक्षा दे सकते हैं। वे छात्र कंपार्टमेंट कैटेगरी के तहत अपना फॉर्म भर पाएंगे। पहली परीक्षा में तीन पेपर छोड़ने वाले छात्र अपात्र होंगे।

ऐसे छात्र दूसरी परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। उन्हें अब अगले साल ही मुख्य परीक्षा देनी होगी।

दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबिलिटी

  • किसी छात्र ने अपनी पहली मुख्य परीक्षा में कम से कम तीन विषयों में भाग लिया हो।
  • इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बैठने के लिए कक्षा 10 पास होना जरूरी है।
  • जो छात्र 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखे गए हैं।
  • 2025 की परीक्षा में 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखे गए छात्र।
  • 'कम्पार्टमेंट' और 'इम्प्रूवमेंट' परीक्षा दोनों का अवसर।
  • 'कम्पार्टमेंट' के लिए पहला या तीसरा अवसर।
  • बोर्ड द्वारा अनुमति प्राप्त खेलकूद से जुड़े छात्रों के लिए विशेष प्रावधान।
  • जिन छात्रों ने किसी विषय के रिप्लेसमेंट के माध्यम से पास किया है, उनके लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा।

मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा सीबीएसई

सीबीएसई बोर्ड अब अपनी मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। रिजल्ट आने पर किसी को टॉपर भी घोषित नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं। वे जिले या स्कूल के टॉपर की घोषणा न करें।

लेकिन बोर्ड अब छात्रों के बीच होड़ खत्म करना चाहता है। यह फैसला बच्चों के मानसिक दबाव को कम करने के लिए है। अब रिजल्ट में केवल पास या फेल की जानकारी मिलेगी। टॉपर बनने का दबाव खत्म होने से छात्र खुश हैं।

छात्रों को दो बोर्ड एग्जाम देने का मौका

सीबीएसई ने इस साल 10वीं की परीक्षा नए तरीके से ली है। अब छात्रों को दो बोर्ड एग्जाम देने का मौका मिल रहा है। पहला बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 11 मार्च तक हुआ था। यह पहला एग्जाम देना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य यानी जरूरी था।

अब दूसरा बोर्ड एग्जाम 15 मई से शुरू होने वाला है। यह एग्जाम 1 जून 2026 तक चलेगा लेकिन यह ऑप्शनल है। यानी छात्र अपनी मर्जी से यह दूसरी परीक्षा दे सकते हैं। बोर्ड का यह नया सिस्टम छात्रों का तनाव कम करने के लिए है।

सेशन-2 की परीक्षाएं 15 मई से शुरू

सीबीएसई 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। सेशन-2 की परीक्षाएं 15 मई से शुरू होने जा रही हैं। यह मौका उन छात्रों के लिए है जो नंबर सुधारना चाहते हैं। आप अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक बढ़ा सकते हैं।

दो विषयों में फेल छात्र भी यह परीक्षा दे पाएंगे। उन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखकर दोबारा मौका दिया गया है। तीन या ज्यादा विषयों में फेल छात्र परेशान न हों। उन्हें अब 2027 की मुख्य परीक्षा में बैठना होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

अब 11वीं में स्टूडेंट्स खुद चुनेंगे अपना फेवरेट सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन, CBSE की तर्ज पर शुरू हुई नई व्यवस्था, जानें कैसे मिलेगा फायदा

CBSE Three-Language Rule: अब 3 भाषाएं पढ़ना होगा जरूरी, डिटेल में समझें नियम?

CBSE ने छात्रों के लिए तीसरी भाषा की अनिवार्य, सात दिनों के अंदर लागू करने के निर्देश

CBSE Result 2026: इस दिन जारी हो सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Tags:
  • cbse
  • CBSE Board
  • cbse 10 result
  • सीबीएसई बोर्ड
  • CBSE 10th exam
  • सीबीएसई बोर्ड 10वीं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती