केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का लिया फैसला, मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी

Sandeep Kumar | Apr 30, 2025, 16:40 IST
Share
central-government-caste
central-government-caste

केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है, जो मूल जनगणना के साथ की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

देश-दुनिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला लिया है।

जाति जनगणना केंद्र सरकार का विषय

वैष्णव ने कहा, "1947 से अब तक जाति जनगणना नहीं की गई है। यह मुद्दा पहले मनमोहन सिंह सरकार ने उठाया था, लेकिन कांग्रेस ने इसे सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया। जाति जनगणना केवल केंद्र सरकार का विषय है, और यह जरूरी है कि सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित किए बिना इसे लागू किया जाए।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ राज्यों ने जाति जनगणना का काम पहले ही ठीक तरीके से किया है, लेकिन केंद्र इसे पूरी तरह से जनगणना के मूल प्रक्रिया के साथ जोड़ने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश IPS सीनियरिटी लिस्ट में बदलाव, मऊगंज SP दिलीप सोनी को 9 साल पुरानी सीनियरिटी का तोहफा

हाईस्पीड कॉरिडोर का निर्माण

मोदी कैबिनेट ने एक और अहम निर्णय लिया, जिसमें शिलॉन्ग से सिलचर (मेघालय और असम) के बीच हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। यह 166 किमी लंबा और 6 लेन का होगा। इस परियोजना की लागत 22,864 करोड़ रुपए अनुमानित की गई है, और यह उत्तर-पूर्व क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

ये खबर भी पढ़िए... दमोह फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट कांड के बाद शासन ने की सख्ती, निजी नर्सिंग होम्स पर कसेगा शिकंजा

केंद्रीय मंत्रिमंडल की पिछले निर्णयों पर भी चर्चा

अश्विनी वैष्णव ने पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक न होने के कारण 23 अप्रैल को केवल सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की जानकारी दी, जिसमें आतंकवादी हमलों की निंदा की गई थी।

ये खबर भी पढ़िए... OLA ऑटो ड्राइवर की शर्मनाक हरकत, बाथरूम करने के बहाने महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट

रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए मंजूरी

9 अप्रैल को भी केंद्रीय कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इस प्रोजेक्ट के तहत तिरुपति से कटपडी तक 104 किमी लंबी सिंगल रेलवे लाइन को डबल लाइन में बदला जाएगा। इस परियोजना का कुल खर्च 1,332 करोड़ रुपए होगा, और इससे तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर की कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी। इसके अलावा, श्री कालहस्ती शिव मंदिर, कनिपकम विनायक मंदिर और चंद्रगिरी किला जैसे प्रमुख स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी की कांग्रेस नेत्रियों को आ रहे फेक कॉल्स, की अभद्र बात, पार्टी ने जारी किया अलर्ट!

Caste Census

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Caste Census
  • अश्विनी वैष्णव
  • मोदी कैबिनेट
  • जाति जनगणना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि