धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड छांगुर बाबा लखनऊ से पकड़ाया, ऐसे फैलाया साम्राज्य
Rohit Sahu | Jul 06, 2025, 16:56 IST
छांगुर बाबा
छांगुर बाबा जो कभी साइकिल पर अंगूठी बेचता था, अब करोड़ों की कोठी और विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने लखनऊ में उसे दबोचा है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने धर्म बदलवाने वाले एक बड़े गिरोह के मुखिया छांगुर बाबा को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ महिला साथी नीतू उर्फ नसरीन भी पकड़ी गई है। दोनों को 5 जुलाई 2025 को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
छांगुर बाबा का असली नाम जलालुद्दीन शाह है। वह बलरामपुर के रेहरा माफी गांव का रहने वाला है। बाबा कई सालों से फरार चल रहा था पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम रखा था।
पुलिस की जांच में पता चला है कि छांगुर और उसका गिरोह गरीब, मजदूर और विधवा महिलाओं को शादी, नौकरी और इलाज के बहाने बहकाता था। झाड़-फूंक और चमत्कार के नाम पर पहले भरोसा दिलाया जाता था।
फिर धीरे-धीरे लोगों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जाता था। कुछ मामलों में लोगों को जबरन या धमकी देकर भी धर्म बदलवाया गया।
इस गिरोह के मामले में पहले छांगुर के बेटे महबूब और उसके साथी नवीन उर्फ जमालुद्दीन को भी एटीएस ने 10 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया था। अब बाबा और महिला साथी की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
इस केस में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में केस दर्ज है। इसमें देशद्रोह, धोखाधड़ी और धर्मांतरण रोकथाम कानून की धाराएं लगाई गई हैं।
छांगुर ने अपने गांव मधुपुर में एक भव्य कोठी बनवाई थी, जो अब सुनसान पड़ी है। कोठी तक जाने वाली 500 मीटर लंबी निजी सड़क, चारों तरफ कटीले तारों की बाउंड्री, और CCTV कैमरे लगाए गए थे। गांव वालों के मुताबिक, पहले छांगुर बाइक पर चलता था, अब लग्ज़री गाड़ियों का काफिला बन चुका था।
यह भी पढ़ें...धर्मांतरण विवाद में पास्टर समेत 7 के खिलाफ FIR, थाने के बाहर तनाव के बाद कार्रवाई
जांच में पता चला है कि छांगुर ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी फंडिंग से संपत्ति बनाई है। उसके पास 40 से ज्यादा बैंक खाते हैं, जिनमें से कुछ धार्मिक संस्थाओं के नाम पर हैं। उसने इस पैसे से शोरूम, बंगले और गाड़ियां खरीदीं।
छांगुर सिर्फ बाबा नहीं, राजनीति में भी दखल देता था। 2005 में उसने एक करीबी को चुनाव जिताया, 2015 में खुद प्रधान बना। 2022 में बेटे महबूब को भी चुनाव लड़वाया, पर वह हार गया। इसके बाद उसने धर्मांतरण के जरिए जनाधार बढ़ाने की चाल चली।
यह भी पढ़ें...पटना में सनातन महाकुंभ में बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री-अगर हमारे धर्म पर हमला हुआ, तो हम देंगे जवाब
जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा का नेटवर्क हरियाणा, मुरादाबाद, महाराष्ट्र और नोएडा तक फैला है। नोएडा की एक लड़की ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का केस दर्ज कराया है। उसका बयान सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुका है।
यह भी पढ़ें...सावन में सुगम यात्रा, रेलवे ने बाबा धाम के लिए दी दुर्ग-पटना स्पेशल ट्रेन की सौगात
मामले की गंभीरता को देखते हुए अब CBI भी जांच में शामिल हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, छांगुर के कई सहयोगी फरार हो गए हैं और गायब रहने की कोशिश कर रहे हैं। एटीएस ने 8 और संदिग्धों की पहचान कर ली है, जिन पर जल्द कार्रवाई हो सकती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
uttarpradesh | uttarpradesh news today | Lucknow | अय्याश बाबा | Changur Baba | Balrampur
छांगुर बाबा का असली नाम जलालुद्दीन शाह है। वह बलरामपुर के रेहरा माफी गांव का रहने वाला है। बाबा कई सालों से फरार चल रहा था पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम रखा था।
साइकिल से अंगूठी बेचने से करोड़ों तक फैलाया साम्राज्य
2010 से पहले छांगुर गांव में साइकिल पर अंगूठी और टोने-टोटके का सामान बेचता था। धीरे-धीरे उसने झाड़-फूंक और चमत्कार के नाम पर लोगों को इलाज देना शुरू किया। 2015 में वह ग्राम प्रधान बन गया और फिर मधुपुर गांव में अपना अड्डा बना लिया। वहीं से उसने लोगों को चमत्कारी उपायों से बहलाकर धर्म बदलवाना शुरू कर दिया।
शादी, नौकरी का लालच देकर कराता था धर्म परिवर्तन
फिर धीरे-धीरे लोगों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जाता था। कुछ मामलों में लोगों को जबरन या धमकी देकर भी धर्म बदलवाया गया।
पहले बेटे की गिरफ्तारी, अब बाबा की गिरफ्तारी
इस केस में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में केस दर्ज है। इसमें देशद्रोह, धोखाधड़ी और धर्मांतरण रोकथाम कानून की धाराएं लगाई गई हैं।
मधुपुर में आलीशान कोठी, प्राइवेट सड़क, हाईटेक सिक्योरिटी
यह भी पढ़ें...धर्मांतरण विवाद में पास्टर समेत 7 के खिलाफ FIR, थाने के बाहर तनाव के बाद कार्रवाई
विदेशी पैसा और करोड़ों की संपत्ति का खेल
बेटे के लिए तैयार कर रहा था राजनीति का रास्ता
यह भी पढ़ें...पटना में सनातन महाकुंभ में बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री-अगर हमारे धर्म पर हमला हुआ, तो हम देंगे जवाब
देशभर में फैला नेटवर्क, नोएडा में दर्ज है केस
यह भी पढ़ें...सावन में सुगम यात्रा, रेलवे ने बाबा धाम के लिए दी दुर्ग-पटना स्पेशल ट्रेन की सौगात
CBI भी जांच में उतरी, कई साथी भूमिगत
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
uttarpradesh | uttarpradesh news today | Lucknow | अय्याश बाबा | Changur Baba | Balrampur
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari