जासूसी का नया हथियार बना चीन का मच्छर ड्रोन

Anjali Dwivedi | Jun 18, 2026, 14:59 IST
Share
चीन का मच्छर ड्रोन
चीन का मच्छर ड्रोन

चीन की मिलिट्री यूनिवर्सिटी ने 0.3 ग्राम का मच्छर जैसा ड्रोन बनाया है। यह रडार की पकड़ से बाहर है और इमारतों में घुसकर जासूसी कर सकता है। दुनियाभर में प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ी है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • चीन की सैन्य विश्वविद्यालय ने एक ऐसा ड्रोन बनाया है।
  • यह ड्रोन मच्छर जितना छोटा है, इसका वजन महज 0.3 ग्राम है।
  • यह मिलिट्री ग्रेड के रडार से भी बचकर निकल जाता है।
  • किसी भी इमारत में खिड़की या छेद से घुसकर यह जासूसी कर सकता है।
  • इसे लेकर दुनिया भर में प्राइवेसी और सुरक्षा पर बड़ी बहस छिड़ गई है।

कौन है इसके पीछे?

यह ड्रोन चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी (NUDT) ने तैयार किया है। यह चीन की सबसे बड़ी सैन्य शोध संस्थाओं में से एक है। यह संस्था सीधे चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के अंतर्गत काम करती है। यानी यह ड्रोन किसी निजी कंपनी का नहीं, बल्कि सीधे चीन की सेना का शोध है।

कैसा दिखता है यह ड्रोन?

यह ड्रोन देखने में बिल्कुल एक कीड़े या पत्ती जैसा लगता है। इसके पंख पेड़ की पत्तियों के आकार के हैं। यह उड़ते समय बिल्कुल प्राकृतिक दिखता है। इसका शरीर बेहद पतला और हल्का है। इसमें अत्याधुनिक सूक्ष्म सेंसर लगे हैं। ये सेंसर तस्वीरें लेने, आवाज रिकॉर्ड करने और डेटा जुटाने में सक्षम हैं।

रडार भी नहीं पकड़ पाता

इस ड्रोन की सबसे बड़ी और खतरनाक खासियत इसका छोटा आकार है। खास मटेरियल से बना होने के कारण मिलिट्री ग्रेड के रडार भी इसे नहीं पहचान पाते हैं।यह किसी भी सरकारी दफ्तर, घर या संवेदनशील इमारत की खिड़की से अंदर घुस सकता है। इसमें न कोई आवाज, न कोई संकेत होता है पूरी जासूसी बिना भनक के हो जाएगी।

चीन के 'मच्छर ड्रोन' से सावधान! ये काटता नहीं बल्कि जासूसी करता है - china  mosquito sized micro drone raises privacy and security concerns -
चीन के 'मच्छर ड्रोन' से सावधान! ये काटता नहीं बल्कि जासूसी करता है - china mosquito sized micro drone raises privacy and security concerns -

कमियां क्या हैं इस ड्रोन

तकनीक भले ही चौंकाने वाली हो, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें अभी बड़ी सीमाएं हैं। सबसे पहली कमी बैटरी लाइफ है। इतना छोटा होने की वजह से इसमें बड़ी बैटरी नहीं लग सकती है। इसका वजन केवल 0.3 ग्राम है। इसलिए हल्की हवा भी इसे भटका सकती है। जब तक बैटरी और स्थिरता की समस्या हल नहीं होती, इसका व्यावहारिक उपयोग सीमित रहेगा।

Mosquito Sized Drone : मच्छर के साइज का ड्रोन, चीन ने बनाया हाईटेक डिवाइस,  सेना करेगी यूज - chinese military develops mosquito sized microdrone china  new weapon by robotics lab covert operations
Mosquito Sized Drone : मच्छर के साइज का ड्रोन, चीन ने बनाया हाईटेक डिवाइस, सेना करेगी यूज - chinese military develops mosquito sized microdrone china new weapon by robotics lab covert operations

सोशल मीडिया पर हलचल

इस खबर के सामने आते ही लोगों में प्राइवेसी को लेकर डर फैल गई है। कई लोगों का कहना है कि भविष्य में कोई भी जगह पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहेगी। सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रहीं हैं। कुछ लोगों ने कहा कि कंप्यूटर के बग अब सच में उड़ने लगे हैं। कुछ यूजर्स ने घरों में मच्छर मारने वाले रैकेट और बग जैपर इस्तेमाल करने की मजाकिया सलाह तक दे डाली है।

भारत के लिए खतरे की घंटी

भारत-चीन सीमा पर पहले से तनाव रहता है। ऐसे में इस तरह की तकनीक भारत की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता पैदा करती है। संवेदनशील सैन्य ठिकानों, संसद भवन या सरकारी दफ्तरों में ऐसे ड्रोन का पता लगाना बेहद मुश्किल होगा। भारत को अपनी काउंटर-ड्रोन (Counter-Drone) तकनीक को और मजबूत करने की जरूरत होगी।

FAQ

  1. चीन का मच्छर ड्रोन क्या है और इसे किसने बनाया?
    यह एक माइक्रो ड्रोन है जिसका वजन महज 0.3 ग्राम है। इसे चीन की सैन्य संस्था NUDT ने विकसित किया है। यह मच्छर जैसा दिखता है और बिना रडार की पकड़ में आए जासूसी कर सकता है।
  2. क्या यह ड्रोन सच में रडार से बच सकता है?
    हां, इसका बेहद छोटा आकार और खास मटेरियल इसे मिलिट्री ग्रेड रडार से अदृश्य बनाते हैं। यह किसी भी इमारत में खिड़की या दरार से घुसकर गुप्त जानकारी जुटा सकता है।
  3. इस ड्रोन की अभी क्या सीमाएं हैं?
    इसकी बैटरी लाइफ बहुत कम है क्योंकि इतने छोटे आकार में बड़ी बैटरी नहीं लगाई जा सकती। साथ ही यह तेज हवा में स्थिर नहीं रह पाता। विशेषज्ञों का मानना है कि व्यावहारिक उपयोग के लिए अभी और शोध जरूरी है।
ये खबरें भी पढ़ें...

वायुसेना अधिकारी की पत्नी से धर्म परिवर्तन कराने वाला एमपी का मौलाना अरेस्ट

वायुसेना अधिकारी की पत्नी के साथ एमपी के मौलाना की दरिंदगी, नशा देकर करा रहा था धर्म परिवर्तन

AI की मायावी दुल्हन: चेहरे पर फिदा हुए कुंवारे, बैंक अकाउंट हुआ साफ

न बैंड बजा, न बारात लगी, दुल्हन के इंतजार में रात भर बैठे रहे 42 दूल्हे, एक भी नहीं आई

Tags:
  • चीन
  • drone
  • ड्रोन
  • टेक्नोलॉजी
  • जासूसी
  • प्राइवेसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच