चक्रवात मोंथा से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा में भारी नुकसान, नेपाल में भी तूफान का असर

Sandeep Kumar | Oct 30, 2025, 19:47 IST
Share
cyclone-montha
cyclone-montha

चक्रवात मोंथा अब कमजोर होने लगा है। फिर भी इसका असर कई राज्यों में दिख रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश हो रही है।

NEW DELHI. चक्रवात मोंथा लगातार कमजोर हो रहा है। इसके बावजूद भी इसका असर कई राज्यों में दिख रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में बारिश देखने को मिली है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में बारिश हो हुई। इधर बुधवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तेज हवा चली। इससे तापमान में कमी आई है। उज्जैन में तापमान 23 डिग्री पहुंच गया। राजस्थान के जयपुर, अलवर, करौली में गुरुवार सुबह बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इन राज्यों में भारी नुकसान

चक्रवात मोंथा ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा में नुकसान किया। आंध्र प्रदेश में तीन मौतें हुईं। 42 मवेशी मारे गए और 1.5 लाख एकड़ फसलें बर्बाद हुईं। तेलंगाना में तेज बारिश जारी है। सूर्यापेट में पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। खम्मम में ट्रक ड्राइवर बह गया।

नेपाल में चक्रवात के असर से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने 26 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें...मोंथा तूफान से बदला MP का मौसम! रायसेन में घना कोहरा, इंदौर के तापमान में गिरावट

02e24bfd-419
02e24bfd-419

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में मोंथा तूफान ने मचाई तबाही: किरंदुल रेललाइन पर भूस्खलन,रद्द की गईं 14 ट्रेनें

आंध्र प्रदेश में बिजली व्यवस्था ठप

आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव के. विजयानंद ने बताया कि चक्रवात ‘मोंथा’ के दौरान 11,000 से ज्यादा बिजली विभाग कर्मचारी तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा कि गुरुवार तक 100% बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। चक्रवात के दौरान 9 सब-स्टेशन (220 केवी), 4 (400 केवी) और 11 (132 केवी) सब-स्टेशनों में दिक्कतें आई थीं। इन दिक्कतों को तुरंत ठीक किया गया। भारी बारिश के बावजूद बिजली कर्मचारी लगातार काम करते रहे।

5190fe9f-ff5
5190fe9f-ff5

राजस्थान के बीसलपुर बांध का दूसरा गेट खोला गया

राजस्थान के बीसलपुर बांध का दूसरा गेट गुरुवार सुबह 6 बजे दो मीटर खोला गया। अब दोनों गेट को दो-दो मीटर खोलकर पानी निकाला जा रहा है। प्रति सेकेंड 24040 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। उदयपुर में आज सुबह बादल छाए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार तड़के से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी।

ये भी पढ़ें...राजस्थान में 31 अक्टूबर से बंद रहेंगी निजी बसें, सरकार की सख्ती का विरोध, यात्रा से पहले रखें जानकारी

ये भी पढ़ें...न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में सरकारी नौकरी, NPCIL Recruitment 2025 में करें आवेदन

नेपाल में बारिश और बर्फबारी

नेपाल में चक्रवात मोंथा के असर से बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने 26 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया। कोशी, मधेश और बागमती प्रांतों की नदियों में जलस्तर बढ़ने का खतरा है। विभाग ने नदी किनारे से दूर रहने की अपील की है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यात्रा से बचने की सलाह दी है। खतरे वाले इलाकों के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। मनांग जिले में भारी बर्फबारी के बाद नेपाली सेना ने 1,500 पर्यटकों को निकाला। चक्रवात मोंथा का असर शनिवार तक रहने की संभावना है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भारी बारिश
  • उत्तर प्रदेश
  • आंध्र प्रदेश
  • नेपाल
  • चक्रवात मोंथा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच