चचेरे भाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप, मर्डर कर सूटकेस में जलाया युवती का शव, जानें खौफनाक स्टोरी
Vikram Jain | Published:
delhi gazipur live in relationship murder case
दिल्ली में एक सूटकेस में युवती की जली हुई लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। इस वारदात की जांच के बाद पुलिस ने खौफनाक खुलासा किया है। यह कहानी प्यार, लिव-इन रिलेशनशिप से शुरू हुई और एक जघन्य हत्या पर खत्म हुई। जानें पूरा मामला
NEW DELHI. दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां भाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई, इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में बंद किया और उसे आग के हवाले कर दिया। अब दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर इलाके में हुए युवती के सनसनीखेज मर्डर केस को सुलझा लिया है। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि युवती का चचेरा भाई निकला। जो लिव इन रिलेशनशिप में रहा था। पुलिस ने चचेरे भाई अमित और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। साथी अनुज ने लाश को ठिकाने लगाने में मदद की थी।
दरअसल, रविवार (26 जनवरी) को गाजीपुर क्षेत्र में सुनसान जगह पर सूटकेस मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने सूटकेस खोलकर देखा तो उसके अंदर जली हुई लाश थी। इसके बाद पुलिस हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज किया था। साथ ही मामले में जांच शुरू की थी। अब मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हैरान करने वाला सच सामने आया। मामले में पूर्वी दिल्ली डीसीपी अभिषेक धनिया ने खुलासा किया हैं।
MP NEWS : पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष का कारण, चार लोगों की मौत, एक घायल
डीसीपी ने बताया कि 22 साल की मृतक शिल्पा पांडे अपने चचेरे भाई अमित तिवारी के साथ पिछले एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। शिल्पा लगातार अमित पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी, जबकि वह इस रिलेशनशिप को खत्म करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और अमित ने शिल्पा की हत्या दी।
बड़ी बात यह है कि चचेरी बहन के साथ लिव इन में रह रहा अमित किसी तरह छुटकारा पाना चाहता था। वहीं शिल्पा शादी करने के लिए लगातार अमित पर दबाव बना रही थी। इसके बाद 25 जनवरी को शादी की बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद बढ़ा और इस दौरान अमित नशे में था। झगड़ा होने के बाद गुस्से में शिल्पा का दबा दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद शिल्पा की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने दोस्त अनुज की मदद ली।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हो सकी अंकिता-हसनैन की शादी, जानें क्यों लगी रोक
हत्या के बाद अमित शिल्पा की लाश को ठिकाने लगाने के लिए सोचने लगा। वह शव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी क्षेत्र में ठिकाने लगाना चाहता था। इसके बाद वह अपनी कार से दोस्त अनुज के साथ रेकी करने निकला। इस दौरान 26 जनवरी पर हाई अलर्ट के कारण पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इसके बाद अमित ने पास ही कहीं शव को ठिकाने का सोचा। इसके बाद वह गाजीपुर के पेट्रोल पंप पहुंचा और 160 रुपए का डीजल खरीदा।
पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या कर लाश के टुकड़े किए, कुकर में उबालकर झील में फेंका
डीसीपी ने आगे बताया कि आरोपी अमित ने शिल्पा के शव को ठिकाने के लिए सूटकेस में भरा और गाजीपुर में ही सुनसान स्थान पर सूटकेस फेंक दिया। इसके बाद रविवार 26 जनवरी की दोपहर में आग लगा दी। इस कांड को अंजाम देने के बाद अमित ग्रेटर नोएडा चला गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में इस वारदात की जांच को लेकर पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला था। सीसीटीवी की जांच में यूपी के नंबर की कार नजर आई। यह कार लोनी के एक व्यक्ति के नाम से रजिस्टर्ड थी। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में शख्स ने बताया कि उसने कार अमित तिवारी को बेच दी है। इसके बाद पुलिस ने अमित तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की सारी सच्चाई सामने आ गईं। पुलिस की पूछताछ में अमित ने बताया कि कैसे उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया। अमित ने बताया कि उसकी कजिन शिल्पा उससे शादी करना चाहती थी। वह उस पर परिवार को छोड़ने का दबाव बना रही थी।
प्रेमिका की हत्या कर शख्स ने 10 महीने फ्रिज में रखी लाश, ऐसे खुले राज
जानें पूरा मामला
MP NEWS : पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष का कारण, चार लोगों की मौत, एक घायल
लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे शिल्पा और अमित
शादी के लिए दबाव बना रही थी शिल्पा
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हो सकी अंकिता-हसनैन की शादी, जानें क्यों लगी रोक
लाश को ठिकाने लगाने दोस्त से साथ की रेकी
पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या कर लाश के टुकड़े किए, कुकर में उबालकर झील में फेंका
शव को सूटकेस में भरकर लगाई आग
CCTV फुटेज में दिखी कार, आरोपी तक पहुंची पुलिस
प्रेमिका की हत्या कर शख्स ने 10 महीने फ्रिज में रखी लाश, ऐसे खुले राज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari