महामारी की ओर बढ़ रहा डेंगू! चपेट में करोड़ों लोग, WHO ने चेताया

Raj Singh | Oct 25, 2024, 09:48 IST
Share
dengu_prakop
dengu_prakop

डेंगू का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इस साल अब तक इसके लाखों मामले सामने आ चुके हैं। भारत में भी इसका प्रकोप देखने को मिल रहा है।

कोरोना के बाद पूरी दुनिया में डेंगू महामारी का रूप न ले ले। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि डेंगू बहुत तेजी से अपना पांव पसार रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक साल 2024 में अब तक 1.24 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुना है। WHO का कहना है कि करीब 4 अरब लोगों पर अभी भी डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। भारत भी इस बीमारी से अछूता नहीं है। दिल्ली, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे बड़ी आबादी वाले राज्यों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं दुनिया के कई देशों में डेंगू के मरीजों की संख्या हजारों में नहीं बल्कि लाखों में पहुंच गई है।

अब तक 1.27 करोड़ लोग डेंगू से संक्रमित

WHO के मुताबिक, साल 2023 में डेंगू के 65 लाख मामले सामने आए थे। जबकि इस साल अब तक 1.27 करोड़ लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, साल खत्म होने में अभी 2 महीने बाकी हैं। डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि 4 अरब लोगों को डेंगू और इससे जुड़े वायरस का खतरा है, जो 2050 तक बढ़कर 5 अरब हो सकता है। इस संबंध में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा कि कुछ सालों में डेंगू का तेजी से फैलना एक खतरनाक ट्रेंड है।

ग्वालियर में मलेरिया-डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट, इसके बाबजूद भी बढ़ रहे मरीज, व्यवस्थाओं को लग रहा पलीता

इन देशों में डेंगू के केस लाखों में

WHO के मुताबिक, डेंगू के सबसे ज्यादा मामले लैटिन अमेरिका में हैं। अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में भी इसके मामले सामने आए हैं। नई बात यह है कि इस साल यह बीमारी यूरोप में ज्यादा फैल रही है। ब्राजील में इसका चिंताजनक प्रकोप देखा गया है। इस साल वहां 95 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अर्जेंटीना में 5.71 लाख, इंडोनेशिया में 3.22 लाख, मैक्सिको में 2.37 लाख और पेरू में 2.61 लाख मामले सामने आए हैं।

क्यों फैल रहा डेंगू?

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस फैलाने वाले मच्छरों को बढ़ते शहरीकरण, जलवायु और तापमान में बदलाव का फायदा मिल रहा है। इस संबंध में वियतनाम के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में डेंगू शोध समूह की प्रमुख प्रोफेसर सोफी याकूब का कहना है कि दुनिया जलवायु संकट, बढ़ते पलायन और शहरीकरण समेत कई कारकों का सामना कर रही है। इसके चलते डेंगू बहुत तेजी से फैल रहा है।

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का खेल: डेंगू, चिकनगुनिया के क्लेम ही फेल

भारत में क्या है स्थिति?

अगर भारत की बात करें तो यहां भी डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। आबादी के लिहाज से देश के बड़े राज्यों बिहार, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश में यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। राष्ट्रीय मच्छर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त के अंत तक देश में डेंगू के 32,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके थे और 32 मरीजों की मौतें दर्ज की गईं। वहीं, 2023 में देश में डेंगू के करीब 2.90 लाख मामले सामने आए और 485 मौतें दर्ज की गईं।

मध्य प्रदेश में डेंगू का कहर

पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 जनवरी 2024 से लेकर 11 अक्टूबर 2024 तक राज्य में डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हजार को पार कर गई है। सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज ग्वालियर में मिले हैं। यहां 11 अक्टूबर तक डेंगू के 988 मरीज सामने आए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • health news
  • डेंगू
  • who
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • ग्वालियर में डेंगू का प्रकोप
  • हिंदी न्यूज
  • स्वास्थ्य
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
  • dengu
  • डेंगू की बीमारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग