US से 104 अवैध प्रवासी भारतीय डिपोर्ट, हाथों में थी हथकड़ी, जानें कारण

Vikram Jain | Updated:
Share
deportation of illegal indian immigrants us military plane
deportation of illegal indian immigrants us military plane

अमेरिका ने डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीतियों के तहत 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को सैन्य विमान से भारत डिपोर्ट किया। ट्रंप ने इन लोगों को हाथों में हथकड़ी लगाकर वापस भेजा है। मिलिट्री प्लेन C-17 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत पहुंचा है।

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त हैं। अमेरिका में लगातार अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजा जा रहा है। अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज हो गई है। 5 फरवरी (बुधवार) को अमेरिकी मिलिट्री का C-17 विमान ने 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत पहुंचा। यह प्लेन अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। अब सवाल ये उठता है अवैध अप्रवासियों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये कदम क्यों उठाया और उन्हें देश से क्यों निकाल रहे हैं।

भारत पहुंचे US से डिपोर्ट 104 लोग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी मिलिट्री विमान C-17 से 104 भारतीय अवैध प्रवासियों को अमेरिका से भारत वापस भेजा गया। इसमें 79 पुरुष, 25 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल थे। ये प्रवासी भारतीय अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे और उन्हें डंकी रूट के जरिए अमेरिका में घुसने की कोशिश के दौरान पकड़ा गया था।

104 डिपोर्ट किए गए भारतीयों में से 33 हरियाणा, 33 गुजरात, 30 पंजाब, 3 महाराष्ट्र, 3 उत्तर प्रदेश और 2 लोग चंडीगढ़ से थे। अमेरिका ने टोटल 205 भारतीय अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने के लिए चिह्नित किया है। 186 लोगों को डिपोर्ट करने वाली सूची भी सामने आई। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बाकी बचे हुए लोग कहां हैं और इन्हें कब डिपोर्ट किया जाएगा।

लोगों के हाथों में लगीं हुईं थीं हथकड़ी

भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार 4 फरवरी की सुबह 3 बजे सैन्य विमान 104 भारतीय अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से भारत लेकर हुआ था। करीब 35 घंटे का सफर तय कर 5 फरवरी को दोपहर 1.59 बजे मिलिट्री विमान सी-17 भारतीय अवैध अप्रवासियों को लेकर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा।

बड़ी बात यह है कि अमेरिका से आए इन लोगों के हाथों में हथकड़ी लगीं हुईं थीं। साथ ही विमान में 104 लोगों के लिए सिर्फ 1 शौचालय था। यह पहली बार है जब अमेरिका ने अप्रवासी नागरिकों को भेजने के लिए सेना के विमान का इस्तेमाल किया है।

ये खबर भी पढ़ें... इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान की 19वीं किस्त, इस बार इतने रुपए आएंगे

डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीतियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। ट्रंप अवैध प्रवासियों को "एलियन" और "अपराधी" कहते हुए उन्हें अमेरिका के लिए खतरे के रूप में देखते हैं। उनका मानना है कि ये प्रवासी अमेरिकी समाज और सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ट्रंप प्रशासन के तहत, अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे यह प्रक्रिया और भी सख्त हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें... अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को नागरिकता पर राहत, डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर कोर्ट ने लगाई रोक

भारत और अमेरिका के बीच सहयोग

भारत सरकार और अमेरिका ने मिलकर अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर काम करने की योजना बनाई है। भारत सरकार ने इस संबंध में अमेरिका के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर हुई बातचीत के बाद, ट्रंप ने कहा था कि भारत अवैध प्रवासियों को वापस बुलाने के लिए उचित कदम उठाएगा। जानकारी के अनुसार, लगभग 18,000 भारतीय अवैध प्रवासी अमेरिका में रह रहे हैं, जिन्हें डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका द्वारा वापस भेजे गए भारतीय नागरिको को मेक्सिको-अमेरिकी सीमा से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा कि ये लोग भारत से अवैध तरीके से रवाना हुए थे, इन्होंने डंकी रूट से अमेरिका में घुसने की कोशिश की थी। भारत पहुंचने पर इन लोगों की गिरफ्तार करने का कोई आधार नहीं है क्योंकि इन्होंने किसी भी तरह से भारतीय कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें... डोनाल्ड ट्रंप का ऐतिहासिक फैसला: जन्म आधारित नागरिकता खत्म, क्या होंगे नए नियम

अवैध प्रवासियों का इतिहास

अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख अवैध भारतीय प्रवासी रह रहे हैं, जो कि अवैध प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। ट्रंप प्रशासन ने पहले ग्वाटेमाला, पेरू, और होंडूरास से भी अवैध प्रवासियों को उनके देशों में भेजा था, और अब इसी नीति के तहत भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट किया जा रहा है।

भारत का दृष्टिकोण

भारत सरकार ने कहा है कि वह हमेशा अमेरिका से अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस लेने के लिए तैयार है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत यह देख रहा है कि अमेरिका में कितने भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं और उनकी वापसी के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन प्रोग्राम

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद, अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान और तेज हो गया है। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत अवैध प्रवासियों को उनके देशों में वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है। पिछले महीने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी और अवैध प्रवासियों के मुद्दे को हल करने के लिए सहयोग की इच्छा जताई थी।

ये खबर भी पढ़ें... अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप, सुप्रीम कोर्ट के जज ने दिलाई शपथ

Tags:
  • पीएम मोदी
  • Donald Trump
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • दिल्ली न्यूज
  • अमेरिका
  • प्रवासी भारतीय
  • इंटरनेशनल न्यूज हिंंदी
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई

By Sandeep Kumar

चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक

By Sumit Kumar

एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज

By Umeshwari Baghel

AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब

By Sandeep Kumar

शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत

By Ashish Bhardwaj

30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित

By Sumit Kumar

Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत